राशिफल

राशिफल 6 अक्टूबर 2020 : आज का मंगल रहेगा इन राशियों पर भारी, लेकिन इन जातकों के पक्ष में है ग्रह गोचर

Rashifal 6 October 2020 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 6 October 2020

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

व्यापारी लोगों के लिए आज का दिन काफी शुभफलदायी है। सामाजिक और आध्यात्मिक कामों में अधिक रूचि रहेगी। उधार दिया पैसा न आने से मुश्किलें बढ़ेगी। किसी घनिष्ट मित्र से झगड़ने से बचें। अपने गुस्से पर काबू रखें अन्यथा सब गड़बड़ हो सकता है। गैस और अपचन दिक्क्त दे सकती हैं।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

ग्रह गोचर आपके पक्ष में है, समय का भरपूर लाभ उठाएं। अपने दम पर हर काम करने की क्षमता रखें। आज पेमेंट आदि एकत्रित करने का उत्तम दिन है। आपकी गलती की वजह से कोई काम खराब हो सकता है। विवेक से काम लें तथा लोगों की बातों में ना आएं।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

खास रिश्तों के लिए बड़ा ही यादगार रहने वाला दिन है। उधार दिया हुआ पैसा वापस मांगने पर वाद-विवाद व लड़ाई-झगड़ा होने की आशंका है। घर में मेहमानों के आगमन से खर्चों की अधिकता रहेगी। आज कोई महत्वपूर्ण काम पैसों की कमी की वजह से रुक सकता है। किसी खास व्यक्ति के साथ मीटिंग सम्भव है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

किसी राजनैतिक व्यक्ति से मुलाकात आपके लिए लाभदायक साबित होगी। आज का दिन सेहत के लिए सकारात्मक रह सकता है। परिवार में कोई मांगलिक कार्य होने के योग बन रहे हैं। मनोरंजन और शौक पूरा करने के लिए खर्च करेंगे। वर्तमान वातावरण से अपना बचाव करना आवश्यक है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

Hanuman

आपको अपनी वाणी पर संयम बरतने की जरुरत है। कभी-कभी आलस हावी होने की वजह से आप कुछ उपलब्धियां भी खो देते है। आपकी दिनचर्या आपकी सेहत के लिए भी नुकसानदायक हो सकती है। यात्रा का योग संभव है। परिवार की खुशियां और शांति बनाए रखने के लिए हनुमानजी की उपासना करें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

स्वभाव की उग्रता किसी के साथ मनमुटाव कराएगी ऐसी संभावना है ध्यान दें। गौशाला में घास और धन का दान दें। अपनी मेहनत से आपको एक अलग पहचान मिलेगी और अधूरे कार्य पूरे होंगे। आप अपने अतीत की यादों में खोए रह सकते हैं। माता-पिता से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

पिछले कुछ समय से चल रही चिंता व परेशानी का समाधान मिलेगा। आपका कामकाज में मन लगेगा। धन के व्यय को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे। नए कार्य तथा महत्वपूर्ण निर्णय से आज परहेज रखें। नियमित रूप से व्यायाम और योगा पर ध्यान दें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

सेहत के मामलों को नजर अंदाज ना करें। कुछ नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। नौकरी में आपके काम की सराहना होगी। आपके नजदीकी रिश्तेदार ही आपकी किसी समस्या का कारण बन सकते हैं। कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता हैं। प्रेम संबंधों में अपना समय नष्ट ना करें, अपने लक्ष्य पर ध्यान दें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

नौकरी अथवा व्यापार के कारण आपको अपने निवास स्थान से अलग रहना पड़ सकता है। आज काम आसानी से होंगे और आप पर सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बना रहेगा। कुछ संबंध खत्म होने के कगार पर हैं। आज पारिवारिक समस्याएं भी आपको परेशान कर सकती हैं। भाइयों से कहासुनी हो सकती है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। नई योजना बनेगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन हो सकता है। भाग्य का साथ मिलेगा। आपके अपने पिता के साथ संबंध खराब हो सकते है, लेकिन धैर्य और प्रेम से बात करने से आपकी ये समस्या भी हल हो जाएगी। आज किसी प्रकार की यात्रा के बारे में सोच रहे हों तो उसे टाल दें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

Aquarius Astrology

किसी काम की जिद भी न करें। आप पर काम का बोझ बहुत बढ़ गया है और आप कुछ थका हुआ सा महसूस करने लगे हैं। अपनी आर्थिक स्थिति को सुधारने की भी कोशिश करे। नये व्यक्त आपकी तरफ आकर्षित हो सकते है। शेयर मार्केट से जुड़े लोग सावधान रहें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आप पिछले कुछ दिनों से काफी व्यस्त दिनचर्या बिता रहे हैं। कोर्ट केस संबंधी मामले आज स्थगित ही रखें। लंबे समय से अटका हुआ धन आज आपको मिल सकता है। पति पत्नी में मधुर संबंध रहेंगे। दूसरों के प्रति आपका स्वभाव अच्छा रहेगा।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 6 October 2020 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : इन चार राशि वाले लोग होते है सबसे किस्मत वाले, नौकरी में मिलती है सबसे ज्यादा सफलता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button