स्वास्थ्य

अनेक बीमारियों के लिए रामबाण है शिलाजीत, जानिए शिलाजीत के फायदे और नुक्सान

Shilajit Khane Ke Fayde : शिलाजीत को आयुर्वेदिक चिकित्सा के अनुसार महत्वपूर्ण पदार्थ के रूप में माना जाता है। यह अनेक बीमारियों के उपचार में उपयोग किया जाता है। शिलाजीत एक मोटा काले भूरे रंग का खनिज तारकोल होता है जो हिमालय पर्वतों में दरारों से गर्मियों में तापमान बढ़ने पर बाहर निकल जाता है। शिलाजीत सदियों पुराने नष्ट हुए पौधों से बना हुआ एक विशेष प्रकार का विटामिन खनिज और पोषक तत्वों का शक्तिशाली मिश्रण है। शिलाजीत हमें बहुत से रोगों से लड़ने की ताकत देता है और यह में ऊर्जा प्रदान करता है। चलिए आज हम आपको शिलाजीत के बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी देते हैं। हम आपको बताएंगे कि शिलाजीत के क्या-क्या फायदे हैं और ये हमें किस प्रकार नुकसान पहुंचा सकता है।

शिलाजीत के फायदे Shilajit Khane Ke Fayde :

ऊर्जा बढ़ाने में मददगार :

शिलाजीत को ऊर्जा बढ़ाने के रूप में उपयोग किया जाता है। यह हमारे माइटोकॉन्ड्रिया के कार्य को बढ़ाकर एक नई ऊर्जा देता है। शरीर को मजबूत और ताकतवर बनाता है और रोगों से लड़ने की क्षमता को भी बढ़ाता है।  किसी भी बीमारी की वजह से शरीर के आंतरिक नुकसान की भरपाई करने में भी सहायक होता है।

मस्तिष्क स्वस्थ रखने में सहायक :

कुछ शोधों से यह पता चलता है कि शिलाजीत में एक विशेष प्रकार का न्यूरोप्रोटेक्टिव गुणवत्ता पाई जाती जो हमें अल्जाइमर रोग से बचाने में मदद करता है। इसके अलावा शिलाजीत हमारे मस्तिष्क को स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाता है शिलाजीत हमारी स्मरण शक्ति को बढ़ाने में भी सहायता करता है।

मधुमेह के लिए :

जिन लोगों का ग्लूकोस लेवल ज्यादा रहता है वे शिलाजीत का नियमित रूप से सेवन करके अपने ग्लूकोस लेवल को नियंत्रण में रख सकते हैं। एक अध्ययन के अनुसार शिलाजीत रक्त में ग्लूकोज के स्तर को कम करके हमें मधुमेह के कारण होने वाले नुकसान से भी बताता है, और यह हमारी पेनक्रिया को भी सुरक्षित रखता है।

कैंसर से बचाव : Shilajit Khane Ke Fayde

शिलाजीत विभिन्न प्रकार के कैंसर के बचाव के लिए भी एक रामबाण उपाय है इसके सेवन से कैंसर जैसी भयंकर बीमारी से बच सकते हैं यह कैंसर सेल को बढ़ने से रोकता है तथा उससे लड़ने के लिए ताकत प्रदान करता है।

शिलाजीत पुरुष और स्त्री दोनों के लिए एक उत्तम औषधि है। इसके नियमित सेवन से अपनी मर्दाना ताकत को बढ़ा सकते हैं और इस महिलाओं में अगर मासिक धर्म अनियंत्रित है तो वे शिलाजीत का प्रयोग करके इस बीमारी से बच सकती हैं।

शिलाजीत के नुकसान :

Shilajit Khane Ke Fayde

वैसे तो शिलाजीत एक प्राकृतिक चीज है। लेकिन इसका ज्यादा मात्रा में सेवन आपके शरीर को हानि पहुंचा सकता है।  शिलाजीत में आयरन बहुत ज्यादा मात्रा में पाया जाता है। इसलिए इसके ज्यादा सेवन से आपको एलर्जी हो सकती है। गर्भवती महिलाएं अगर शिलाजीत का सेवन करना चाहती हैं तो एक बार डॉक्टर की सलाह जरूर ले। जब भी आप शिलाजीत का सेवन करे तो केवल अच्छे ब्रांड का कैप्सूल, चूर्ण या सिरप ले।  शिलाजीत का ज्यादा प्रयोग आपको फायदे की जगह नुकसान भी दे सकता है। यह हर बीमारी के लिए अलग अलग तरीके से प्रयोग होता है इसलिए लेने से पहले एक बार डॉक्टर की सलाह अवश्य लें वर्ना फायदे की जगह आप नुकसान कर बैठेंगे।

शिलाजीत का उपयोग कैसे करें :

वैसे तो शिलाजीत तरल और पाउडर दोनों रूप में मिलता है, लेकिन शिलाजीत का उपयोग निर्देशानुसार ही करें। अधिक मात्रा में भी किया गया सेवन हानिकारक हो सकता है। यदि आप शिलाजीत तरल रूप में उपयोग कर रहे हैं तो दो बूंद एक बार में ले सकते हैं। इसका सेवन आप दो बूंद दूध में मिलाकर या पाउडर रूप में, किसी भी तरह से कर सकते है। बरहाल अब तो आप समझ गए होंगे की Shilajit Khane Ke Fayde क्या है।

यह भी पढ़े : इन 5 बीमारियों के लिए रामबाण है अश्वगंधा, जानिए अश्वगंधा के फायदे और नुकसान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button