राशिफल

राशिफल 5 जुलाई 2022 : आज इन जातकों के सितारे बना रहे है शुभ संयोग, भगवान बजरंग बलि हनुमान हरेंगे इनके सभी संकट, यश और कीर्ति में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल

Rashifal 5 July 2022 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 5 July 2022

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आप जीवनसाथी के स्वभाव में एक गंभीरता का अनुभव करेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। रुके हुए काम बनेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने वालों को या शिक्षार्थियों को आज थोड़ी परेशानी उठानी पड़ सकती है। रियल ईस्टेट से जुड़े लोगों को महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट प्राप्त हो सकता है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज किसी भी अनजान व्यक्ति से बात करते समय सही भाषा का प्रयोग करें। कामकाज के क्षेत्र में भी अपने साथी-सहयगियों की बात को समझेंगे तो स्तिथि को संभाले रखना आसान हो जाएगा। किसी काम में आ रही बाधाएं आज खत्म हो जाएंगी। रोजमर्रा के मामलों में सफलता मिलेगी। मन में शांति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। सामूहिक विवाह में आर्थिक सहयोग दें।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आप अपनी मेहनत और योग्यता से परिस्थितियों को अनुकूल कर लेंगे। वाहन या किसी महंगे उपकरण के खराब होने से खर्चा बढ़ सकता है। कभी-कभी कोई निर्णय लेने में दिक्कत आ सकती है, लेकिन किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से उनका निवारण भी होगा। आज व्यर्थ की चिंता करने से बचें। खानपान में रुचि बढ़ेगी। सरकारी पक्ष में कोई खास काम अटक सकता है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

अपने विचार और भावनाओं में संतुलन बनाए रखें। नये रिश्ते को लेकर आपको जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। बेहतर रहेगा अगर आप ऐसे लोगों के साथ ज्यादा मेल जोल ना करें जिनके साथ आपकी बनती नहीं है। आप बिल्कुल अनावश्यक वस्तुओं पर अपने खर्चों से परेशान हो जाएंगे। सौन्दर्य-प्रसाधनों के निर्माता अधिक अनुकूलता अनुभव कर सकते हैं।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

Leo Astrology

समय में सकारात्मक बदलाव आएगा। पिछले कुछ समय से चल रहे तनाव से भी राहत मिलेगी। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के पूरे योग बने हुए हैं। आय का भी कोई नया स्त्रोत बनने की पूरी संभावना है। मन में नकारात्मकता का प्रभाव हो सकता है। आपको अपने खानपान का विशेष ध्यान रखने की आवश्कयता है। शरीर में डिहाइड्रेशन बिल्कुल न होने दें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। किसी नयी जमीन से संबंधित कोई लेन-देन करने से पहले कागज की अच्छे से जांच-पड़ताल कर लें। लेनदारियां वापिस आने का समय है। जीवन में बहुत अहम पल आने वाले है जिसकी आपने कल्पना भी नहीं की होगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

कुछ अनचाहे परिस्थिति में फंस सकते हैं। हालांकि, आप ऐसी परिस्थिति से निपटना जानते हैं। बहस और विवाद से आज जरूर बचने की कोशिश करें। यदि आप किसी शिक्षा-प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं, तो भाग्य और आपकी मेहनत दोनों आपका साथ देंगे। योजनाओं पर अमल करें। धन सम्बन्धी विवाद में न पड़ें। अपनी क्षमता से अधिक काम करने की वजह से थकान महसूस होगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार में खुशियां बनी रहेगी। नजदीकी व्यक्ति पर भरोसा कर दिल की बात साझा करना नुकसानदेह हो सकता है। समस्याओं को नजरअंदाज करने से उनका हल नहीं निकलेगा। नए वस्त्राभूषण तथा प्रसाधन के पीछे धन खर्च अधिक होने की संभावना है। दोस्तों के साथ किसी जरूरी मसले पर चर्चा होगी। धार्मिक आयोजन में धनराशि भेंट करें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आप कार्यों में हो रही देरी से चिंतित होंगे। आज आपको भाग्य का अधिक साथ नहीं मिल पाएगा, आपके प्रत्येक कार्य में बाधाएं आएंगी। परिवार के साथ भी अच्छा समय गुजरेगा। विद्यार्थियों के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है। आनंद की प्राप्ति होगी। काफी समय से चल रहा कोई प्रयास रंग लाएगा। मार्बल व ग्रेनाइट के कारोबरियों के लिए तुलनात्मक रूप से अधिक अनुकूलता रह सकती है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आपको अपना व्यवहार सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य सही रहेगा लेकिन खान पान पर ध्यान दे। स्टूडेंट्स को पढ़ाई में कड़ी मेहनत करने की जरूरत है। कुछ अनचाहे काम करने पड़ सकते हैं। यात्रा में नुकसान हो सकता है। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा न करें। किसी निकट परिजन की जिम्मेदारी लेनी पड़ सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

Aquarius Astrology

किसी खास काम को पूरा करने में आपकी मेहनत कामयाब होगी। आज किसी स्त्री मित्र से सहयोग के कारण लाभ होगा। माता के साथ थोड़ा समय बिताएं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। आप जितने शांत हैं, आपके निर्णय उतने ही आपके अनुकूल होंगे। वाहन खरीदने का मन बना रहे हैं, जो जल्द पूरा होगा। आज आपकी प्रतिभा से ही आपकी इज्जत बढ़ेगी। किसी काम में जल्दबाजी करने से आपको बचना चाहिए।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आपके व्यवहार से कुछ लोग खुश होंगे। जीवनसाथी के साथ लंच करने का प्लान कर सकते हैं। आप अपने भाई बहन को खुश करने के लिए उन्हें कोई गिफ्ट दे सकते हैं। व्यापार में बदलाव करने की भी सोच सकते हैं, इस स्थिति में किस्मत आपका साथ देगी। खिलौना निर्माता कम्पनियों के लिए समय अधिक पक्षकारी है। भोजन की नियमितता पर पर्याप्त ध्यान दें।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 5 July 2022 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : इन राशि वालों के लिए सोने की अँगूठी पहनना होता है बहुत फायदेमंद, चमक जाती है सोने की तरह किस्मत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button