दिलचस्पबॉलीवुड

बॉलीवुड की इन शाही शादियों में खर्च हुए करोड़ों रूपये, खर्च इतना की सोचने पर मजबूर हो जाएंगे

इसमें कोई शक नहीं कि बॉलीवुड सितारों की लाइफस्टाइल काफी अलग होती है। तभी तो बॉलीवुड इंडस्ट्री में जब कोई पार्टी होती है या किसी बड़े सेलिब्रिटी की शादी होती है, तब उसमें लाखों नहीं बल्कि करोड़ों रूपये खर्च होते है। यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो बॉलीवुड सितारों की शादी किसी राजा महाराजा की शादी से कम नहीं होती। यही वजह है कि बॉलीवुड की इन शाही शादियों का जिक्र कई महीनों तक लोगों की जुबान पर रहता है। फ़िलहाल हम आपको बॉलीवुड की कुछ ऐसी ही महंगी शादियों से रूबरू करवाना चाहते है, जिनमें करोड़ों रूपये खर्च हुए थे।

 बॉलीवुड की इन शाही शादियों

बॉलीवुड की इन शाही शादियों के आज तक होते है चर्चे :

ऐश्वर्या और अभिषेक बच्चन : बॉलीवुड के इस कपल की शादी में बड़े बड़े नेताओं से लेकर बिजनेसमैन तक हर किसी ने शिरकत की थी। जी हां इस कपल की शादी की चर्चा काफी लम्बे समय तक टीवी इंडस्ट्री में हुई थी। बता दे कि इनकी शादी में करीब पच्चीस करोड़ रूपये खर्च हुए थे।

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा : यह बॉलीवुड की सबसे चर्चित शादियों में से एक थी। वो इसलिए क्यूकि राज कुंद्रा लंदन के सबसे बड़े बिजनेसमैन में से एक है। बता दे कि शिल्पा शेट्टी ने अपनी शादी में जो साडी पहनी थी, उसकी कीमत करीब पचास लाख थी। केवल इतना ही नहीं इसके इलावा शिल्पा ने तीन करोड़ रूपये के गहने भी पहने थे और इनकी शादी में जो केक आया था, वह अस्सी किलो का था। ऐसे में आप खुद इस बात का अंदाजा लगा सकते है कि इनकी शादी में कितने करोड़ रूपये खर्च हुए होंगे।

 बॉलीवुड की इन शाही शादियों

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली : अब इन दोनों की शादी को कोई कैसे भूल सकता है। हालांकि इन दोनों ने काफी गुप्त तरीके से शादी की थी, लेकिन इनकी शादी पर खर्चा भी खूब हुआ था। बता दे कि इन्होने इटली में शादी की थी और विराट ने अनुष्का को एक करोड़ की अंगूठी पहनाई थी। इसके साथ ही ऐसा कहा जाता है कि जिस वेडिंग डेस्टिनेशन पर इन दोनों ने शादी की थी, वह दुनिया की दूसरी सबसे महंगी डेस्टिनेशन है।

यहाँ पढ़े कि आखिर किस कपल की शादी रही सबसे महंगी :

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास : बता दे कि इन दोनों की शादी भले ही जोधपुर में हुई थी, लेकिन काफी शाही तरीके से हुई थी। जी हां इनकी शादी जोधपुर के प्रसिद्ध ताज उम्मेद भवन में हुई थी। यहाँ गौर करने वाली बात ये है कि इस भवन में एक दिन के रूम की कीमत करीब साढ़े चौंसठ लाख रूपये है। इसके इलावा इस भवन को सजाने में करीब तीन करोड़ रूपये खर्च किए गए थे।

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण : अब आखिर में अगर हम दीपिका और रणवीर की शादी की बात करे तो इन दोनों ने भी इटली में ही शादी की थी। आपको जान कर हैरानी होगी कि इनकी शादी इतनी शाही थी कि आम आदमी ऐसी शादी करने की कल्पना तक नहीं कर सकता। जी हां जिस वेडिंग डेस्टिनेशन पर इनकी शादी हुई थी, वहां एक दिन के लिए इन्होने चौबीस लाख 75 हजार रूपये खर्च किए थे।

 बॉलीवुड की इन शाही शादियों

बहरहाल बॉलीवुड की इन शाही शादियों के बारे में आम आदमी तो केवल चर्चा ही कर सकता है, लेकिन इतने रूपये खर्च करने के बारे में कभी नहीं सोच सकता। दोस्तों आपको इनमें से किसकी जोड़ी सबसे ज्यादा अच्छी लगती है, इस बारे में हमें अपनी राय जरूर दीजियेगा।

यह भी पढ़ें: शादी के बाद पति रणवीर से नाराज हैं दीपिका, मीडिया में खोल दी उनकी ये पोल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button