राशिफल

राशिफल 10 जून 2023 : आज इन जातकों पर रहेगी भगवान शनि की टेढ़ी चाल, बनते काम अटक सकते हैं, लेकिन इन पर रहेगी कृपा दृष्टि, मिटेंगे आर्थिक संकट

Rashifal 10 June 2023 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 10 June 2023

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आप कुछ समय मनोरंजन में बितायेंगे। अगर आपको कार्यस्थल पर किसी चीज को लेकर कुछ शंकाएं हैं, तो उसे साझा करें या वरिष्ठों के साथ स्पष्ट करें। अपनी भावनाओं पर काबू रखें और अपने कर्तव्य निभाते रहें। अचानक से आ रहे बदलाव से मानसिक स्थिति भी बदल सकती है, लेकिन तुरंत जिस वक्त जो सही निर्णय है, उसे ले पाएंगे।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है। छोटे पैमाने पर नया काम शुरू करने के लिए समय अच्छा है। आज आप अपनी खामियों को पहचान कर उन्हें दूर करने की कोशिश कर सकते हैं। इस राशि के लोगों को आर्थिक पक्ष को लेकर सावधान रहना होगा। आज बेवजह के खर्चे करने से बचें। आज आपको किसी भी तरह की गलतफहमी से बचना चाहिए।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

परिवार में कुछ शुभ समारोह हो सकते हैं। आज के दिन इस राशि के कारोबारी अपने कर्मचारियों को खुश करने के लिए किसी तरह का सरप्राइज सबको दे सकते हैं, इससे कार्यक्षेत्र के माहौल में अच्छे बदलाव देखने को मिलेंगे। आज आपको लगेगा कि कोई बहुत महत्वपूर्ण अवसर आपके हाथ से निकल गया है, लेकिन इसे लेकर परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आर्थिक संदर्भ में धन की रुकावट आपके असंतोष का कारण हो सकती है। धार्मिक कार्यों के पीछे खर्च होगा। कुछ जातकों को आज के दिन अचल संपत्ति से भी लाभ मिलने की संभावना है। यदि कोर्ट-कचहरी के किसी मामले को लेकर परेशान चल रहे थे तो उसका हल भी आज मिलने की संभावना है। किसी फालतू विवाद या झंझट से बचने के लिए आप किसी पर भी आंख बंदकर के भरोसा न करें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

अपने अधिकतर काम दिन की शुरुआत में ही निपटा लें। क्योंकि दोपहर बाद की ग्रह स्थिति कुछ बाधाएं उत्पन्न कर सकती है। साझेदारी के काम में झटका लग सकता है। संतान से संबंधित चिंता रह सकती है। परिवार में आपके गुणों की प्रशंसा हो सकती है। दूसरों के कामों में आपका दखल देना, समस्या बढ़ा सकता है। महिला मित्रों से लाभ की संभावना है। भावनाओं में बह कर कोई भी निर्णय न करें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आप अपने ज्ञान को बढ़ाने की कोशिश करें। अचानक धन की प्राप्ति के योग हैं। पिछले कई दिनों से जो व्यस्तता चल रही थी उसे कम करते हुए आज आराम को महत्व दें। ऑफिस में सहकर्मियों के साथ अच्छा कार्य करेंगे जिससे उच्च अधिकारियों को प्रसन्नता होगी। आप अत्यधिक लोकप्रिय रहेंगे और आपके परिवार के सदस्य आपको पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrology

आप थोड़े चंचल मन के इंसान है। गुस्से में कहे शब्दों का असर बहुत बुरा होता है इसलिए आपको संयम और सावधानी से काम लेने की जरूरत है। कोई पुराना रोग उभर सकता है। खान पान का विशेष ध्यान रखें। पारिवारिक जीवन बेहतर तरीके से चलेगा और आपका प्रियतम भी हर काम में आपके साथ खड़ा रहेगा। आज के दिन परिवार के साथ संबंध अच्छा रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आप किसी अवांछित मेहमान से मिलते समय अपनी भावनाओं को नियंत्रण में रखने की कोशिश करें। आज के दिन आपको मानसिक रूप से बहुत मजबूत रहना है किसी भी प्रकार की नकारात्मक सोच आपकी ऊर्जा को कम करने वाली होगी। कर्मक्षेत्र से जुड़े लोगों को नया काम करने का अवसर मिलेगा। अगर आप कोई नया वाहन खरीदना चाह रहे हैं तो आज खरीद लें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

किसी निकट संबंधी के यहां समारोह आदि में जाने का निमंत्रण मिलेगा। काफी समय बाद लोगों से मिलना जुलना खुशी प्रदान करेगा। अगर कोई विवाद चल रहा है तो सूझबूझ और विवेक से काम ले निश्चित ही हल मिलेगा। नसों में खिंचाव और दर्द महसूस हो सकता है इसलिए काम के बीच में आराम भी लेना आवश्यक है। ऑफिस के माहौल में किसी तरह की राजनीति हो सकती है, सावधान रहें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

उच्च अधिकारीगण आपके काम से खुश होंगे। आज किसी मित्र से आपको सरप्राइज भी मिल सकता है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें घुटनो सम्बंधित समस्या हो सकती है। अगर आप नई जगह जाना चाहते है तो यह समय अनुकूल नहीं है। दांपत्य जीवन में थोड़ा तनाव रहेगा। हालांकि कार्य क्षेत्र में स्थितयां बेहतर रहेंगी। खाने-पीने में आज कोई कोताही नहीं बरतें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। प्रसन्नता रहेगी। राजनीतिज्ञों को लाभ की प्राप्ति होगी। अपनी भावनाओं को स्पष्ट रूप से न बोलने की वजह से गलतफहमियां बढ़ सकती हैं। पुरानी बातों का फिर से जिक्र होने की वजह से भी मानसिक तकलीफ हो सकती है। लव लाइफ शानदार रहेगी। जरुरतमंद की मदद करने से आपको आज छोटी-छोटी चीजें में बड़ा फायदा हो सकता है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

आज आपके लिए रोजगार के नए अवसर खुल जाएंगे। आपकी कुछ महत्वाकांक्षाएं पूरी हो जाएंगी और आपके द्वारा कुछ नए अधिग्रहण हो सकते हैं। अपनी कार्यक्षमता और निर्णय क्षमता दोनों को बढ़ाने के लिए जल्दबाजी न करें। आपके द्वारा लिए गए निर्णय का परिणाम जल्दी मिल सकता है। किसी बड़े काम की जिम्मेदारी आपको दी जा सकती है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 10 June 2023 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : क्या घर में रखी भगवान की मूर्ति का अचानक टूटना होता है अशुभ, जानिए क्या कहता है शास्त्र

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button