
राशिफल 8 अक्टूबर 2025 : आज भगवान गणेश की कृपा से सार्थक होंगे इन जातकों के सभी काम, बढ़ेगी घरेलू बरकत, प्रेम जीवन होगा सुखद, स्वास्थ्य रहेगा ठीक, पढ़ें आज का राशिफल
Rashifal 8 October 2025 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 8 October 2025
Aaj Ka Rashifal
मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
परिवार के करीबी लोगों का बदलता बर्ताव केवल अहंकार के कारण है, इसलिए उनके द्वारा उत्पन्न न किए जाने वाले विवादों से दूर रहने की कोशिश करें। किसी अच्छे निवेश में पैसा लगने की संभावना है। भाई-बहनों के साथ आपके संबंध अच्छे रहेंगे। आप थोड़ा तनाव और दबाव महसूस कर सकते हैं। कीमती वस्तु गुम हो सकती है। चोट व रोग से बचें।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
आज आप व्यवस्थित रूप से आर्थिक विषयों का आयोजन कर सकेंगे। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर होंगे और उनकी सलाह से कोष में वृद्धि होगी। छात्रों को एकाग्रता के साथ कार्य करने की जरूरत है। लव लाइफ में सुखद अनुभूति होगी और नई ऊर्जा का संचार होगा। कोई बड़ा व्यय होने की संभावना है, दूसरों से अपेक्षा न करें। किसी भी तरह की बहस में हिस्सा न लें।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
अपना काम ईमानदारी से करते रहें, आपको किसी की बात से घबराने की आवश्यकता नहीं है। धन के मामले में आज थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। यदि ऑनलाइन लेनदेन करते हैं तो सावधानी बरतें। किसी को अपना कोई राज न बताए वरना आपकी बात का फायदा उठा सकता है। शारीरिक ईम्यूनिटी कम होने के कारण सेहत में बदलाव नजर आ सकता है।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
जिसको आप बुरा भला कहते है वही आपका सच्चा मित्र बनकर सामने आएगा। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आपको कुछ मामलों में तारीफ मिल सकती है। अभिभावकों को बढ़ते हुए बच्चों के बदलती आदतों पर पैनी निगाह रखनी होगी। उनके दोस्त भी घर आएं तो उनकी हरकत पर निगरानी रखें। दिनचर्या में व्यायाम को शामिल करें स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
जिन बातों को आगे बढ़ाने के लिए आप काफी समय से प्रयत्न कर रहे थे, उनमें थोड़ा बदलाव नजर आएगा। आपके विचारों में सकारात्मकता बनी रहेगी। स्टेशनरी का कारोबार करने वालों को निराश होना पड़ सकता है। नौकरी पेशा से जुड़े लोग सहकर्मियों के साथ वाद-विवाद में पड़ सकते हैं, अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। सेहत संबंधी छोटी-मोटी तकलीफ उत्पन्न हो सकती है।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
आज के दिन आपको धन संबंधी मामलों में थोड़ा सावधान रहना पड़ सकता है। अपनी मनमर्जी ज्यादा चलाने का नकारात्मक प्रभाव बच्चों पर आ सकता है। साझेदारी में किया गया काम लाभ दे सकता है। परिवार से जुड़ी कुछ बड़ी जिम्मेदारियों को आप पूरा करेंगे और इन्हें पूरा करने के बाद आप खुद को मजबूत पाएंगे। इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबार में मुनाफे की उम्मीद है। एलर्जी से संबंधित तकलीफ परेशान कर सकती है।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
आज से आपके हर बिगड़े काम बनने लगेंगे और आप अपनी जीवन में अपार सफलता प्राप्त करेंगे। ऑफिस में कुछ लोग आज आपकी काबिलियत से प्रभावित होंगे। आज जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल बढ़िया रहेगा। आज व्यापार में लाभ के अवसर मिलेंगे। परिवारिक जीवन में आ रही सभी दिक्कते दूर होंगी। आप अपने प्रतिद्वंद्वियों और प्रतियोगियों को बहुत पीछे छोड़ते हुए आगे बढ़ेंगे।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
आज का दिन सामान्य रहेगा। दोस्तों और शिक्षकों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। जो लोग मार्केटिंग के काम से जुड़े हैं, उन्हें तरक्की के कई सुनहरे मौके मिलेंगे। कई दिनों से चली आ रही शिक्षा संबंधी परेशानियां आज दूर हो जायेगी। काम के सिलसिले में यात्रा पर निकल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करने में आज आप सफल होंगे।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
आज के दिन यात्रा कम करने का प्रयास करें। किसी तरह की अनहोनी घटना होने के भी योग बने हुए हैं। लिखने-पढ़ने के लिए अच्छा समय है। इसमें समय व्यतीत करें। नई जगह से किसी चीज की खरीददारी करने से बचें नुक्सान हो सकता है। सुख-सुविधा पर खर्च संभव है। मानसिक अस्थिरता रहेगी। थकान की वजह से पैरों में दर्द जैसी समस्या रहेगी।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
अपने क्रोध और आवेश पर नियंत्रण रखें। दोपहर बाद मन में कुछ नकारात्मक विचार आपको विचलित कर सकते हैं। व्यर्थ की गतिविधियों में खर्चा बढ़ेगा जिसकी वजह से बजट गड़बड़ा सकता है। धैर्यपूर्वक किया गया विचार बहुत फलदायी रहेगा। आज आप जो भी काम हाथ में लेंगे, वो पूरा होगा। गले की खराश या गले से संबंधित तकलीफ हो सकती है।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
आज आपसी रिश्ते मजबूत होंगे और परिणय सूत्र में बंधने के लिए शुभ योग निर्मित होंगे। आज आपके सामने कुछ ऐसे खर्चे आएंगे, जो आपको ना चाहते हुए भी मजबूरी में करने पड़ेंगे और सायंकाल के समय आपके घर आज किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जिसमें कुछ धन भी व्यय होगा। संसाधनों की कमी के कारण कुछ व्यावसायिक योजनाओं को रोकना पड़ सकता है।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
छोटे व्यापारियों को आज नगद धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी में अधिकार तथा जवाबदारी बढ़ सकते हैं। किसी को उधार दिया हुआ धन आज आपको वापस मिल सकता है। राजनीति की दिशा में जो लोग कार्यरत हैं उनको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे, जिसके कारण आपका प्रसन्न रहेगा।
उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 8 October 2025 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।
नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।