राशिफल

राशिफल 30 अगस्त 2020 : इन राशियों के लिए यादगार रहने वाला है आज का दिन, जानिए बाकी राशियों का हाल

Rashifal 30 August 2020 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 30 August 2020

Aaj Ka Rashifal

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

Aries Astrology

अगर कोई बड़ा प्रस्ताव आपको मिल रहा है तो बिना देर किए इसे अपना लें। मौसमी बीमारियों से थोड़ा परेशान होना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में सतर्क रहने की जरूरत है। आपकी तेज सोच आपको सही निर्णय लेने में मदद करेगी। खर्चों से बचकर अपने बजट को संभालना आपके हित में होगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

कभी-कभी आपका अहम आपकी योजनाओं को साकार करने में दिक्कत पैदा कर सकता है। आज आपको कोई नया मौका मिल सकता है जो आपकी तरक्की के लिए सहायक सिद्ध होगा। विद्यार्थियों को ज्यादा मेहनत करने की जरूरत हैं, सफलता निश्चित है सिर्फ लापरवाही न बरतें।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

जल्दबाजी नुकसान का कारण बनेगी। आज आपका ध्यान अपनी जिम्मेंदारियों से भटक रहा है। आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करें और अपना इम्यून सिस्टम भी अच्छा रखें। घर के बड़े बुजुर्गों के प्रति आपका सेवा भाव उन्हें आत्मिक खुशी प्रदान करेगा।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आप थोड़ा चिंतित भी हो सकते हैं क्योंकि काफी दिन से कोई काम अटका हुआ है। संतान की गतिविधियों पर नजर रखना अति आवश्यक है। प्रॉपर्टी में निवेश करना आपके लिए बेहतर हो सकता है। कुछ उधार दें तो उसका दस्तावेज जरूर बनवा लें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

Leo Astrology

नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए यह समय उत्तम है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा लेकिन क्रोध करने से बचें। दांपत्यजीवन में जो भी गलतफहमिया था वह अब खत्म होती दिखाई दे रही है। किसी भी बात पर तुरंत रिएक्ट न करें, कोशिश करें कि आपके भाव बाहर दिखने से बचें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

अगर आप कोई काम करना चाहते है तो परिवार वालों से अवश्य सलाह मशवरा कर लें। नौकरी पेशा व्यक्ति काम की अधिकता की वजह से परेशान रहेंगे। आज खानपान को लेकर लापरवाही न करें। पुराने निवेश से आपको आज बड़ा फायदा भी मिल सकता है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

किसी मामले में आपको उलझन हो सकती है, जिसे सुलझाने में लगभग पूरा दिन लग सकता है। पारिवारिक जीवन में शांति बनाए रखने के लिए आपको घरेलू कार्यो पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए। संतान पक्ष की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। किसी पडोसी से उलझने से बचें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

व्यस्त दिनों के बाद आज आपको कुछ राहत मिल सकती है। माता पिता से उम्मीद के अनुसार सहयोग ना मिल पाने से आपको काफी निराशा होगी। नाक संबंधी समस्या परेशान कर सकती है। खरीददारी आदि में अनावश्यक खर्च हो सकता है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

प्रेमियों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव वाला हो सकता है। अपनी मनमर्जी ज्यादा चलाने का नकारात्मक प्रभाव बच्चों पर आ सकता है। शनि देव को काले तिल के लड्डू चढ़ाएं। आपका ध्यान नियमित कामकाज को निपटाने पर ज्यादा रहेगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

Capricorn Astrology

धन प्राप्ति की संभावना बहुत अच्छी है लेकिन सोने जैसी धातु में निवेश करने से बचें। आपको एक समय में कई काम करने पड़ सकते हैं। सहयोगियों के साथ आपको अपने संबंध अच्छे बना कर रखने होंगे। पार्टनर से किसी बात पर अनबन हो सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आलस्य से बचें और अपने सभी समय पर करने का प्रयास करें। शुभ समाचार मिलने से मन में प्रफुल्लता होगा। आज अन्न दान करना बड़ा ही लाभ देने वाला है। आपको अपने निजी संबंधों पर ध्यान देना होगा, अन्यथा इसका असर रिश्तों पर पड़ेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

अपने कार्य को लेकर लघु यात्रा करनी पर सकती है। आप इस दिन को लंबे समय तक याद रखेंगे। घरेलू खरीददारी का मूड बना रहें हैं तो आज की जगह कल खरीददारी करेंगे तो बेहतर रहेगा। किसी करीबी दोस्त से रिश्तों में मतभेद होने की आशंका है। प्रॉपर्टी सम्बंधित काम होने में अभी देरी है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 30 August 2020 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : चाणक्य नीति : सुबह भूलकर भी ना देखें इन लोगों का मुँह, खुल जाते है कंगाल होने के रास्ते

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button