राशिफल

राशिफल 8 जनवरी 2022 : आज इन जातकों के जीवन की कठिन राहें होंगी सरल, भगवान शनि की रहेगी कृपा दृष्टि, लेकिन ये रह सकते हैं विपरीत चाल का शिकार

Rashifal 8 January 2022 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 8 January 2022

Aaj Ka Rashifal

Astrology

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपको अतिरिक्त कार्यभार संभालने को दिया जा सकता है। आपको सहकर्मियों के साथ साथ उच्च अधिकारियों का भी सहयोग मिलेगा। आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है। मेहनत से कमाए हुए धन को व्यर्थ की चीजों में बर्बाद न करें। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। होटल, ढाबा व रेस्टोरेंट वालों को अधिक अनुकूलता रह सकती है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज रिश्तों के लिए समय निकालना आपके लिए मुश्किल हो सकता है। निवेश में सोच-समझकर हाथ डालें। किसी पारिवारिक महत्वपूर्ण मामले पर विचार विमर्श में आपकी सलाह को महत्व दिया जाएगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। अपनी सभी क्षमताओं को निखारकर औरों से बेहतर बनने की कोशिश करें। कोई अधूरा सपना पूरा होने का प्रबल योग बन रहा है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

इस समय ग्रह स्थितियां उत्तम बनी हुई है। आपके बढ़ते रुतबे को देखकर लोग आपसे संबंध स्थापित करना चाहेंगे। गलत संगत वाले लोगों से दूर रहें इसमें आपकी भलाई है। आप कई बार बातों को लेकर तनाव में आ जाते है इसलिए शांत रहें। व्यायाम पर ध्यान दें और स्ट्रेस लेने से बचें। सुस्ती की अधिकता रह सकती है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

किसी से कोई वादा करके मुकरना ठीक नहीं है, इससे आपके मान सम्मान पर भी आंच आ सकती हैं। परंतु बाहरी अथवा अपरिचित लोगों की बातों पर बिना सोचे समझे विश्वास भी ना करें। अत्यधिक कार्यभार की वजह से घर की गतिविधियों में समय नहीं दे पाएंगे। परंतु सदस्य आपकी परेशानी को समझेंगे और आपका सहयोग करेंगे। मौसम का प्रतिकूल प्रभाव से अपना बचाव रखना जरूरी है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य खराब हो सकता है। अपनी निजी बातों में उलझे रहने की वजह से रिलेशनशिप के मामले में ध्यान नहीं दे पाएंगे। आज रुके हुए या उधार दिए पैसे की वापसी आसानी से हो सकती हैं इसलिए कोशिश करते रहें। कहीं बाहर घूमने का प्लान भी बना सकते हैं। जीवन साथी के साथ संबंध भी मधुरता पूर्ण रहेंगे। खेलकूद में रुचि बन सकती है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrology

आज के दिन आप कार्यक्षेत्र में आलोचनाओं का शिकार हो सकते हैं। यात्रा के मौकों को हाथ से नहीं जाने देना चाहिए। काम का बोझ अधिक रहने से आप काफी थका हुआ महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। आपकी रचनात्मकता देखकर आपके वरिष्ठ आपसे काफी प्रसन्न रहेंगे। लोगों से अधिक अपेक्षा न रखें। कफ सम्बन्धी कष्ट रह सकता है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आप दूसरों से काफी आगे रह सकते हैं। परिस्‍थितियां अनुकूल होंगी। आज कुछ विरोधी अपमान करेंगे। कार्य-विस्तार के लिए योजना बना सकते हैं। पेट सम्बन्धी दिक्कत रह सकती है। मित्रों का साथ सुख दे सकता है। क्रोध के अतिरेक से बचें। घर के किसी सदस्य के विवाहित जीवन में तनाव आने की वजह से चिंता रहेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

भाग्य आपके पक्ष में पूरी तरह काम कर रहे हैं। अपने किसी प्रकार की भी समस्या का समाधान निकालने के लिए समय उत्तम है। वाहन संबंधित व्यवसायिक गतिविधियों में सुधार आएगा। नौकरी और कार्यक्षेत्र में टारगेट पूरा करने का दबाव रहेगा। घर में प्रसन्नता का मौसम बना रह सकता है। आज आप किसी वाद विवाद में फंस जाते हैं तो बहुत ही होशियारी से मामले को सुलझाने का प्रयास करें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आपके स्वभाव में लोकप्रियता आप बनाये रखे तभी आप दुसरो के प्रति अच्छा सबंध रख पाएंगे। सेहत का मामला आज अच्छा रहेगा। आपके विरोधी कोई नयी समस्या खड़ी कर सकते हैं। नौकरी-व्यवसाय के जगह भी साथी कर्मचारियों का और उच्च पदाधिकारियों का व्यवहार सहयोगपूर्ण न होने से मानसिक हताशा पैदा हो सकती है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

गुस्से की वजह आपकी समस्याओं का हल प्राप्त होना मुश्किल है। अपने आपको कमजोर न समझें। खुद के विचार और स्वभाव में बदलाव लाकर परिस्थिति का सामना करने की कोशिश करें।  युवाओं को अपने करियर पर ध्यान देना चाहिए। परिवार के सदस्यों से अपने रोजमर्रा के कामों को डिस्कस करेंगे। आज अपनी बातों को बहुत प्रभावशाली ढंग से रखने में सफल होंगे। सिर दर्द व एसिडिटी जैसी समस्या उत्पन्न हो सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

बेवजह ईगो और गुस्से जैसी आदतें आपके बनते कार्यों में बाधाएं डाल सकते हैं। रूपए पैसे के मामले में किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास ना करें। यह समय शांतिपूर्ण तरीके से व्यतीत करने का है, व्यर्थ की बातों में समय बर्बाद ना करें। रिश्तों में सकारात्मकता आयेगी। आपको किसी रिश्तेदार के घर पर अचानक जाना पड़ सकता हैं।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

बाहरी गतिविधियों में अधिक समय व्यतीत करने की वजह से आपके अपने व्यक्तिगत काम अटक जाएंगे। बच्चों पर अधिक रोक-टोक ना लगाएं, क्योंकि इसकी वजह से घर की व्यवस्था बिगड़ सकती है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के ऑफिस का माहौल खुशनुमा व तनाव मुक्त रहेगा। अपने अधिकारों का गलत उपयोग न करें। अन्यथा लाभ की बजाय हानि उठानी पड़ सकती है। बड़े भाई का अच्छा सहयोग मिल सकता है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 8 January 2022 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : द्रोपती ने बताई थी महिलाओं के बारे में कुछ खाश बाते, महिलाये भूलकर भी न करे यह काम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button