बॉलीवुड

दंगल गर्ल फातिमा शेख ने बताई बॉलीवुड की सच्चाई, फिल्मों में काम पाने के लिए करना पड़ता था ये सब

अगर हम बॉलीवुड फिल्म दंगल की बात करे तो आप सब को तो याद ही होगा कि इस फिल्म में आमिर खान के साथ फातिमा शेख ने भी लीड रोल में काम किया था और उनके इस काम को काफी सराहा गया था। हालांकि अब भले ही उन्होंने फिल्मों से दूरी बना ली हो, लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि अपनी पहली ही फिल्म से उन्होंने काफी प्रसिद्धि हासिल कर ली थी और प्रसिद्धि हासिल करने के साथ ही दंगल गर्ल फातिमा शेख ने बॉलीवुड की सच्चाई भी सब के सामने जाहिर कर दी। जी हां उन्होंने न केवल बॉलीवुड के काले सच को उजागर किया बल्कि अपनी जिंदगी से जुड़ी एक बुरी घटना के बारे में भी बताया।

दंगल गर्ल फातिमा शेख ने बताई बॉलीवुड की सच्चाई :

यहां गौर करने वाली बात ये है कि कुछ स्टार बॉलीवुड की सच्चाई जानने के बाद भी इस क्षेत्र में बने रहते है तो कुछ कलाकार ऐसे भी होते है जो इस क्षेत्र से दूरी बना लेते है और फातिमा शेख भी उन्हीं कलाकारों में से एक है। बता दे कि फातिमा शेख ने सोशल मीडिया से कुछ समय के लिए दूरी बना ली है और ऐसे में उनके कई फैंस उनके इस फैसले से काफी दुखी है। वही अपने जीवन से जुड़ी एक घटना का जिक्र करते हुए फातिमा शेख ने बताया कि एक बार उनकी एक लड़के के साथ लड़ाई हो गई थी और तब उन्होंने उस लड़के की पिटाई कर दी थी।

सरेआम लड़के की बदतमीजी पर थप्पड़ मारा था फातिमा शेख ने :

इस बारे में बात करते हुए फातिमा शेख ने बताया कि एक बार वह जिम के बाहर रास्ते पर जा रही थी और तभी एक लड़का आया तथा उन्हें घूरने लगा। इसके बाद फातिमा शेख ने लड़के से पूछा कि घूर क्या रहे हो तो उस लड़के ने कहा कि मेरी मर्जी मैं घुरूंगा। जिसके बाद फातिमा ने कहा कि मार खानी है क्या तो वह लड़का बोला कि हां मार। बहरहाल इन सब के बाद दोनों में बहस काफी बढ़ गई और फातिमा ने गुस्से में आ कर उस लड़के को थप्पड़ मार दिया, जिसके बाद उस लड़के ने भी फातिमा को घूंसा मारा और वह जमीन पर गिर गई। हालांकि इसके बाद फातिमा ने अपने पिता को कॉल करके बुलाया तो वह दो चार लोगों को अपने साथ लेकर आ गए, लेकिन तब तक वह लड़का भाग चुका था।

फिल्मों में अभिनय के लिए करना पड़ता था ये काम :

गौरतलब है कि फातिमा ने साल 2016 में आमिर खान की फिल्म दंगल से बॉलीवुड में डेब्यू किया था और इस फिल्म में फातिमा की एक्टिंग को काफी सराहा गया था। जब कि इससे पहले वह बॉलीवुड में बाल कलाकार के रूप में भी काम कर चुकी है। वही अगर बॉलीवुड की बात करे तो फिल्मी दुनिया के बारे में बात करते हुए फातिमा शेख ने बताया कि वह भी कास्टिंग काउच का शिकार हो चुकी है और उनसे भी ये कहा गया था कि अगर आपको काम चाहिए तो वो सब करना ही पड़ेगा। ऐसे में कई बार रिफरेंस के कारण उनके कई प्रोजेक्ट्स भी दूसरे लोगों को दिए जा चुके है। शायद यही वजह है कि दंगल गर्ल फातिमा शेख ने फिल्मों से दूरी बना ली थी। दोस्तों फातिमा शेख के इस फैसले के बारे में आपका क्या कहना है, ये हमें जरूर बताइएगा। 

यह भी पढ़ें : इन अभिनेताओं के साथ नाम जुड़ने के बावजूद भी बॉलीवुड की एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा आज भी है अकेली

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button