बॉलीवुड

कभी नाना पाटेकर ने एक साथ दो एक्ट्रेसेज के साथ शुरू की थी अपने प्यार की कहानी, लेकिन जब पकडे गए तो तमाशा होना लाजमी था

नाना पाटेकर बॉलीवुड के सबसे सफल अभिनेताओं में से एक है। उनकी लोकप्रियता इंडस्ट्री और दर्शकों में भरपूर है। नाना पाटेकर आज भी फिल्मों में डिमांड है। नाना पाटेकर सीरियस से लेकर कॉमेडी रोल्स बखूबी निभाना जानते है। यूं तो अभिनय के मामले में नाना की छवि दिग्गज है मगर उनके लव लाइफ और अफेयर की बात करे तो उनकी छवि पर बहुत दाग है। उनके अफेयर की वजह से उन पर मारपीट के भी आरोप लगाए जाते है। नाना के अफेयर की चर्चा आज भी सुर्खियों में रहती है। नाना का नाम मशहूर अभिनेत्री जैसे मनीषा कोइराला और आयशा झुलका से भी जोड़ा गया है। आइए जाने उनके पीछे की पूरी कहानी।

आयशा झुलका संग प्यार :

दरअसल नाना पाटेकर और मनीषा कोइराला अपने जमाने में एक दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनो की नजदीकियों की खबरे तब काफ़ी चर्चे में थी। तभी आयशा झुलका बॉलीवुड में डेब्यू कर रही थी। उनकी अदाकारी और सुंदरता के कारण लोग कायल थे। बहुत ही कम समय में आयशा एक मशहूर स्टार बन गई थी। आयशा की खूबसूरती के सामने नाना ही नहीं बल्कि कई बड़े स्टार्स भी अपना दिल दे बैठे थे। हर कोई उनके साथ फिल्म करना चाहता था। भले ही आज आयशा झुलका फिल्मी दुनिया से दूर है मगर किसी जमाने में उन्होंने तब के और आज के सुपरस्टार्स जैसे आमिर खान, सलमान खान, अक्षय कुमार के साथ कई हिट फिल्मों में अभिनय किया था।

मनीषा कोइराला ने पकड़ा रंगे हाथ :

बता दे कि फिल्म आंच में नाना पाटेकर के अपोजिट एक्ट्रेस आयशा को कास्ट किया गया था। शूटिंग के दोनो की नजदीकियों की खबरें आती रहती थी। मगर तब नाना मनीषा को भी डेट कर रहे थे। कहा जाता है कि इस फिल्म के बाद से ही दोनों के बीच अफेयर शुरू हो गया। हालांकि दोनो ने अपने रिश्ते पर चुप्पी साधी हुई थी मगर मनीषा कोइराला को इसकी भनक लग गई थी और उन्होंने नाना को रंगे हाथ आयशा के साथ पकड़ लिया था। वाजिब है कि यह देख मनीषा का दिल टूट गया था। यही वजह थी दोनों ही एक्ट्रेसेस की बीच काफी झगड़ा हुआ था और दोनों अभिनेत्रियों के बीच बहुत तू-तू मैं-मैं हुई थी। मनीषा ने आयशा को काफी खरी-खोटी सुनाई थी।

वहीं इस घटना के बाद मनीषा ने नाना से दूरी बनाए रखने को सही समझा और दोनो का रिश्ता इसी कारण टूट गया। रिश्ता टूटने के बाद नाना और आयशा लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे। मगर कुछ दिन में आयशा संग भी नाना का रिश्ता टिक नहीं पाया। खबरों के मुताबिक की बताया जाता है कि एक शूट के दौरान नाना ने आयशा पर हाथ तक उठा था और तभी दोनों अलग हो गए। अब इन खबरों में कितनी सच्चाई है यह कहना काफी मुश्किल है। हमारा उद्देश्य किसी की भावनाओ को आहत करने का नहीं है इसलिए आपसे सहयोग की उम्मीद करते है।

यह भी पढ़ें : ना ही कोई विज्ञापन और ना कोई फिल्म, जानिए आखिर एक्ट्रेस रेखा कैसे चलाती है अपना घर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button