
राशिफल 8 अगस्त 2025 : आज माँ संतोषी रहेंगी इन जातकों पर प्रसन्न, वैवाहिक जीवन में आएगी खुशहाली, करियर में बढ़ेंगे आगे, किसी घरेलू कष्ट का भी होगा निवारण, पढ़ें आज का राशिफल
Rashifal 8 August 2025 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 8 August 2025
Aaj Ka Rashifal
मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
करियर में आज का दिन मील का पत्थर साबित होगा। उच्चाधिकारी से प्राप्त सहयोग आपको प्रोत्साहित करेगा। बड़े भाई-बहनों से तालमेल बनाकर रखेंगे तो इनसे अपेक्षित सहयोग पा सकेंगे। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ सहकर्मियों से सुझाव और सहायता मिल सकती है। यदि आप अपने जीवन में किसी तरह का परिवर्तन करना चाहते हैं तो तुरंत कदम उठाने से लाभ होगा।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
कोई पुरानी परेशानी निपट सकती है। राजकीय सहयोग से कार्यसिद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा व भूमि निवेश लाभदायक रहेंगे। न्याय पक्ष में मजबूती आएगी। नजदीकी रिश्तों में किसी बात की खटास आ सकती है। बहस और चर्चा से दूर रहें। अगर आप परिवार के साथ कहीं जाना चाहते है तो यह समय आपके लिए बिलकुल भी अनुकूल नहीं है। अपनी कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
आज आपके पास नए अवसर होंगे और उनका उपयोग करके लाभ प्राप्त करेंगे। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। आज आप उधार लेन-देन करने से बचें। किसी बात को लेकर आपकी चिंता बनी रह सकती है। आलस की वजह से आज आपका काम भी प्रभावित हो सकता है। आज धन का आगमन हो सकता है। भावनात्मक तौर पर कमजोरी महसूस हो सकती है। बड़े-बुजुर्ग का आशीर्वाद मिलता रहेगा।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
दिन की शुरुआत में थोडा समय धर्म में भी दें। पदोन्नति होने की संभावनाएं बन रही हैं। आज यदि आप अपनी नौकरी व व्यापार में किसी डील को फाइनल करेंगे, तो वह आपको विशेष लाभ देगी। आवश्यक कार्यों को पूर्ण करने की जो समस्या है उसका समाधान प्राप्त होगा। रुका हुआ पैसा भी मिल सकता है। सामान्य प्रतिष्ठा, सम्मान से उत्साहित रहेंगे। गरिष्ठ तथा मसालेदार भोजन का सेवन ना करें।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
अपनी योग्यता को विकसित करने से लाभ होगा। व्यापारी वर्ग के लिए अकस्मात धन लाभ के योग बन रहे हैं। मीटिंग आदि में जरूरत से ज्यादा बोलने से बचें। आपकी माता के स्वास्थ्य में आज सुधार आयेगा। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। सावधान रहें। संपत्ति के बड़े सौदे संभव हैं। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक रिजल्ट मिल सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
आज का दिन शानदार रहेगा। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा। आज आपको कुछ नया सीखने को मिल सकता है। घर के मामलों में जरूरत से अधिक उलझना आपके लिए तकलीफ का कारण होगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। आपकी सकारात्मक सोच आपको सफलता दिलाने में मदद करेगी। कोई ऐसा रिश्तेदार जो बहुत दूर रहता है, आज आपसे संपर्क कर सकता है।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
आज आपकी नये कार्यों में रूचि बढ़ेगी। आपको परिवार के किसी सदस्य की मदद लेनी पड़ सकती है। कामकाज को लेकर की गई कोई नजदीकी यात्रा आपके उत्तम भविष्य का द्वार खोल देगी। इस समय कुछ नई उपलब्धियां मिलने के भी योग बन रहे हैं। आज का दिन मिश्रित प्रभाव प्रदान करने वाला है। अगर आप अपने काम पर ध्यान दें तो कामयाबी और प्रतिष्ठा आपकी होगी।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
आज दिन की शुरुआत में कुछ मुश्किलें सामने आएंगी, लेकिन आप अपने आत्मविश्वास तथा दृढ़ निश्चय द्वारा उनका समाधान भी आसानी से ढूंढ लेंगे। रोजगार क्षेत्र में कुछ अवरोधों के बावजूद सफलता अवश्य मिलेगी। किसी प्रिय बंधु से मेलजोल होगा। बाहर घूमने के लिए समय मिलेगा। नए काम की प्लानिंग बन सकती है और महत्वपूर्ण लोगों से बातचीत भी होगी।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
आज आपका दिन विशेष फलदायक रहने वाला है। कामकाज के सिलसिले में आपको शुभ समाचार मिल सकता है। नौकरी के क्षेत्र का माहौल आपके पक्ष में रहेगा। जीवनसाथी के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। समाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। शाम को कोई शुभ समाचार मिल सकता है, जिससे घर-परिवार का माहौल खुशहाल रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी कोई परेशानी बढ़ सकती है।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
आज किसी को कोई सलाह देने से बचें। आमदनी के स्रोत बढ़ सकते हैं। अगर आप किसी दूसरी जगह घर लेना चाहते है तो यह समय आपके अनुकूल नहीं है। कोर्ट सम्बंधित काम रुक सकते है। कार्य के प्रति मन में अति उत्साह एवं शरीर में स्फूर्ति बनी रहेगी। कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने की आवश्यकता पड़ सकती है। अपने स्वास्थ्य का खयाल रखें।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
आज का दिन थोड़ा गंभीर नजर आ रहा है। कामकाज में कठिन मेहनत करने के बावजूद भी मन मुताबिक फायदा नहीं मिल पाएगा। आज अपने व्यव्हार के कारण आपसे कोई गलती हो सकती है, इसलिए खुद पर नियंत्रण रखे और मीठी वाणी बोले। करीबी व्यक्ति द्वारा बोली गई कुछ बातों की वजह से आपको मानसिक तकलीफ अधिक होगी। नौकरी पेशा लोगों के ऊपर कार्यभार की अधिकता रहेगी।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
आज आपकी आर्थिक परेशानियां खत्म हो सकती है। रुका हुआ पैसा मिलने से परेशानी दूर हो सकती है। भाग्य आपके पक्ष में रहेगा। आज कम प्रयास में भी आप अपने कार्यों को पूरा कर पाने में सफल होंगे। कुछ अप्रत्याशित सहयोग भी आज आपको मिल जाएगा। नौकरी में कोई नया काम करने से सम्मान मिलेगा। कॉमर्स स्टूडेंट्स के लिए दिन शानदार रहने वाला है।
उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 8 August 2025 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।
नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।