राशिफल

राशिफल 8 अप्रैल 2024 : आज भगवान शिव की रहेगी इन जातकों पर असीम कृपा, बढ़ेगी घरेलू सुख शांति, कारोबार रहेगा फायदेमंद, स्वास्थ्य देगा साथ, लेकिन ये रहें जरा संभलकर

 Rashifal 8 April 2024 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 8 April 2024

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज सामाजिक स्तर पर आप अधिक व्यस्त न रहें नहीं तो आप खुद के लिए भी समय नहीं निकाल पाएंगे। भाई-बहनों के साथ विवाद भी पारिवारिक जीवन में अस्थिरता पैदा कर सकता है। समर्पित परिश्रम से यदि आप वरिष्ठों को संतुष्ट कर सकते हैं। जरूरतमंद को भोजन कराएं, आपकी सभी समस्याओं का समाधान होगा। अब आपको अपने जीवन को नई दिशा देने के बारे में विचार करना चाहिए।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

घर और ऑफिस के बीच में उत्तम तालमेल रख सकेंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा, लेकिन आपको किसी पुराने चल रहे विवाद में कोर्ट कचहरी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं, जिनको लेकर आप परेशान रहेंगे। खराब हेल्थ की वजह से आप अपने जरूरी कामों को नहीं कर पाएंगे। इसलिए अपने शरीर को आराम दें, जिससे आप तरोताजा महसूस कर पाएं। प्रेम संबंध यथावत रहेंगे।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज रुकावटें और अनसुलझे मामलों को छोड़कर आगे बढ़ने की कोशिश करें। व्यर्थ की चिंताओं से बचना होगा। आज किसी शुभ कार्य में शामिल होने का अवसर मिल सकता है। परिवार का भी आपको आज अच्छा साथ मिलेगा। माता-पिता से स्नेह और सहयोग पाएंगे। कार्यक्षेत्र में छोटी-छोटी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से फिट एंड फाइन रहेंगे।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज दिन भर व्यस्तता बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में दिन अनुकूल रहेगा। ऑफिस में किसी विषय पर आपसे भी सलाह ली जा सकती है। अब तक जो भी निवेश किए हैं उनमें आशातीत लाभ होने के आसार है। आपकी कोई झूठी तारीफ भी हो सकती है। कई लोगों की निगाहें आप पर हो सकती हैं, लिहाजा अपने काम और बोलने के तरीकों पर ध्यान दें। कुछ समय अपने सुकून और शांति के लिए भी जरूर निकालें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

Leo Astrologyआज सुस्त महसूस करेंगे जिससे आपके काम पूरे होने में देरी होगी। व्यापार में धन-लाभ के प्रबल योग रहेंगे। आज नए लोगों से संपर्क होगा और आपके नए मित्र भी बन सकते हैं। आप घर के सदस्यों की इच्छाओं को समझेंगे और उनकी पूरी तरह से सहायता भी करेंगे, लेकिन सलाह है कि क्रोध और भावुकता को काबू में रखें। विद्यार्थियों के लिए यह समय सफलता देने वाला है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

कुछ ऐसे लोगों से मुलाकात होगी जो आपके दिल के बहुत करीब हैं। आज आपकी तारीफ होगी। आप मेहनत पर ध्यान दें, कार्य में सफलता मिलेगी। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। दिन की शुरुआत में स्वास्थ्य सम्बंधित समस्या तकलीफ दे सकती है। भविष्य संबंधी भी कुछ योजनाएं बनेंगी। आपके वर्चस्व को देखकर शत्रु शांत रहेंगे। समाज में प्रभुत्व बढ़ सकता है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज व्यर्थ की भाग दौड़ बनी रहेगी। खर्च बढ़ेगा और हाथ तंग रहेगा। शत्रु प्रताड़ित कर सकते हैं। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी लेकिन इनमें आज देरी ना करें अन्यथा लंबित रह जाएंगे। दूसरों के हस्तक्षेप की वजह आपकी दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो सकती हैं। बेहतर होगा कि कोई भी निर्णय स्वयं ही लें। सकारात्मक दृष्टिकोण बनाकर रखें। लवमेट में चल रही गलतफहमियां आज दूर होंगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

अपने पार्टनर पर भरोसा बनायें रखें। अपने अंदर अहम की भावना ना उत्पन्न होने दें। दिन सुकून भरा रहेगा। सभी काम सुचारू रूप से संपन्न होने से आप बहुत रिलेक्स व प्रसन्नचित्त रहेंगे। आज आप कोई अच्छी योजना बनाने में सफल हो सकते हैं। अनाज के कारोबारियों को आर्थिक आय में बढ़ोतरी की संभावना है। कोई व्यक्ति आपको सही सलाह दे सकता है और आपकी मदद भी कर सकता है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

पारिवारिक जीवन आनंदमय रहेगा और आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक जगह पर जा सकते हैं। आज का दिन आपके लिए कुछ आलस्य भरा रहेगा। आलस्य के चक्कर में आप अपने काफी कामों को छोड़ देंगे, जो बाद में आपके लिए परेशानी बन सकते हैं। बुरे मूड से बचें क्योंकि ज्यादातर मामलों में यह आपके आसपास के अन्य लोगों की नकारात्मकता के कारण होगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

हर एक छोटी बात का डर आपको आगे बढ़ने से रोकता है। खुद को भावनात्मक तरीके से मजबूत रखने की कोशिश करें। लोगों से प्राप्त हो रहे विरोध को अपनी हार न समझें। इसके इलावा कोई भी तीखी चीज न खाएं, नहीं तो पेट से संबंधित समस्या हो सकती है और तिल के तेल का दीपक जलाना आपके लिए काफी लाभकारी रहेगा। पार्टनर की व्यर्थ की जिद सोच-समझकर पूरी करें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

Aquarius Astrologyआज आप बहादुर दिल और सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ समस्याओं का सामना करेंगे। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। आज किसी अनहोनी के होने की आशंका बन रही है,इसलिए सावधान रहें। आपके आज कुछ पुराने रोग फिर से उभर सकते हैं। किसी महिला मित्र के सहयोग से आप अपने अधूरे कामकाज पूरे करेंगे।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपके वित्तीय मामले आसानी से आगे बढ़ेंगे। अर्थ लाभ प्राप्ति के रास्ते खुल सकते हैं। अनैतिक संबंधों के कारण आपकी छवि खराब हो सकती है। आध्यात्मिक खोज आपको अपना खोया हुआ आत्मविश्वास वापस पाने में मदद कर सकती है। धन लाभ धन संचय करने का प्रयत्न सफल हो सकता है। जीवनसाथी से आपको प्यार मिलेगा।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 8 April 2024 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : किसी काम को शुरू करते समय इन सब चीजों का दिखना माना जाता है शुभ, होता है लाभ, बढ़ता है धन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button