राशिफल

राशिफल 6 जून 2023 : आज भगवान बजरंग बली हनुमान करेंगे इन जातकों के सभी काम सार्थक, होगी सुख संपदा में बढ़ोतरी, वैवाहिक और पारिवारिक संबंध होंगे घनिष्ठ, पढ़ें आज का राशिफल

Rashifal 6 June 2023 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 6 June 2023

Aaj Ka Rashifal

Astrology

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होने से खुश रहेंगे। कार्यक्षेत्र में सोच-समझकर ही फैसले लें। अपने करीबी लोगों की भावनाओं को समझने की कोशिश करें। अपने साथी का समर्थन और स्नेह आपको मिलेगा लेकिन आप किसी बात को लेकर परेशान रह सकते हैं। आज आपको आकस्मिक समस्या का सामना भी करना पड सकता है। आपको सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। सकारात्मकता बनी रहेगी।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आपको कुछ बातों में सावधानी रखनी पड़ सकती है। किसी भी मामले में अपने आप को पूरी तरह शामिल करने से पहले विचार करें। परिजनों से सहायता तथा समर्थन प्राप्त होगा। कोई शुभ काम भी परिवार में आयोजित किया जा सकता है। आपको आज कोई अच्छी खबर मिल सकती है। काम मे मन नहीं लगने से परेशान भी रहेंगे। व्यवसायियों को लाभ और प्रसिद्धि मिलेगी।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आपको अपने जॉब से जुड़ी कोई बहुत अच्छी सूचना मिल सकती है। आज कार्य बहुत अधिक रहेंगे जिसके चलते मानसिक तनाव भी हो सकता है। अगर कोई पारिवारिक विवाद चल रहा है तो वो भी खत्म होने के योग है। अपनी पर्सनल बातें किसी से भी शेयर ना करें। किसी व्यक्ति पर अधिक भरोसा करना आपको नुकसान दे सकता है। विवाह से संबंधित लिया गया निर्णय आपके और परिवार के लिए योग्य रहेगा।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

किसी अपरिचित व्यक्ति पर अतिविश्वास न करें। अनावश्यक खर्च होने से आपका बजट असंतुलित हो सकता है। बेहतर होगा आप पैसों के मामले में ज्यादा लापरवाही न करें। घर का वातावरण शांत रहेगा। निजी जीवन में कुछ परेशानियां रह सकती है। बेहतर होगा आप अपने जीवनसाथी की सोच को समझने का प्रयास करें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

लेनदेन के मामलों में जल्दबाजी न करें। ऐसा करने से आपको हानि हो सकती है। आप अपने आत्म विश्वास व सकारात्मक सोच से अपने आस-पास के लोगों को प्रभावित करेंगे। टेंट हाउस और मेरिज हाउस वालों को लाभ का अवसर मिल सकता है। आज आँख व सिर में दर्द को लेकर परेशान होना पड़ सकता है। नौकरी में शांति रहेगी। सहकर्मियों का साथ मिलेगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrology

आज आप किसी नए व्यवसाय को शुरू कर सकते हैं। आपके मान सम्मान में भी वृद्धि होगी। आर्थिक प्रयास में सफलता मिल सकती है। आज आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है। घर के सदस्यों के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा, विशेष रूप से माता-पिता का भावनात्मक समर्थन मिलेगा। अपनी योग्यता पर भरोसा रखें और अपने लिए काम करें। अपने अस्तित्व की पहचान बनाएं।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज किसी महत्वपूर्ण जगह पहुंचने में देर हो सकती है। इस बात का ध्यान रखना है कि कहीं आपका कोई कमजोर पहलू उजागर ना हो जाए। आज बच्चों की संगति से संबंधित शिकायतें आ सकती हैं। परिश्रम के बाद कुछ समय स्वयं के लिए भी निकालें। अगर आप अपना ज्ञान और अनुभव औरों के साथ बाटेंगे, तो निश्चय ही आपको प्रतिष्ठा मिलेगी। विवाहितों के लिए आज का दिन काफी अच्छा है।  सेहत ठीक रहेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

पारिवारिक सदस्यों के साथ घर में सुख-शांति से दिन व्यतीत होगा। बेवजह की शॉपिंग करने से बचना चाहिए। किसी प्रकार के अनुचित कार्य को करने से बचें नहीं तो कोई लांछन लग सकता है। रिश्तेदारों या मित्र के साथ संबंधों में दरार आ सकती हैं। जल्दबाजी व विवाद करने से बचें। आज आपकी सेहत बेहतर रहेगी। व्यवसाय में लाभ होने के अवसर प्राप्त होंगे। आज कोई रसदार मिठाई दान करें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

धन को कमाने के कई अवसर प्राप्त हो सकते हैं। चिंता के विचार आपकी ख़ुशी को बर्बाद कर सकते हैं। आज आपकी सेहत अच्छी रहने वाली है, खानपान भी अच्छा रहेगा, जिसको लेकर मन भी प्रसन्न रहने वाला है। साहस व पराक्रम के साथ किये गये प्रत्येक कार्य में आपको आशा के अनुरूप सफलता प्राप्त होगी। लव रिलेशनशिप में सुधार न दिखने की वजह से चिंता महसूस हो सकती है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज का दिन आपके लिए प्रगतिशील रह सकता है। लवमेट के लिए आज रिश्तों में मिठास भरने का दिन है। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को उच्चाधिकारियों से बहस करने से बचना होगा, नहीं तो बात नौकरी पर आ सकती है। आज आप एकाग्रता से सभी काम निपटाने की कोशिश करेंगे। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। किसी से महत्वपूर्ण मामलों पर बात करने के लिए और रिश्तों की उलझनें सुलझाने के लिए भी दिन अच्छा है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

भाग्य आपका अच्छा साथ देगा। कार्यस्थल पर आप कोई नई योजना शुरू कर सकते हैं। घर के बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आप अपने प्रेमी के साथ एक मजेदार शाम बिता सकते हैं। कोर्ट सम्बंधित काम होने में अभी देरी है। अपना ट्रांसफर करवाना चाहते हैं या कम्पनी बदलना चाहते हैं तो अभी अच्छे समय का इन्तजार करें। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। मान-सम्मान मिलेगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। आजीविका के क्षेत्र में प्लानिंग के मुताबिक कार्य न पूरे होने से तनाव हो सकता है, ऐसे में खुद को एक्टिव रखें और कार्यों को पुनः पटरी पर लाने का प्रयास करें। व्यवसाय में उच्च अधिकारियों को प्रोत्साहन आपके लिए आनंददायी सिद्ध होगा। नये काम की शुरूआत कर सकते हैं। कई लोगों के मन में आपके लिए ईर्ष्या उत्पन्न हो सकती है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 6 June 2023 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : क्या घर में रखी भगवान की मूर्ति का अचानक टूटना होता है अशुभ, जानिए क्या कहता है शास्त्र

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button