
राशिफल 7 सितम्बर 2025 : आज इन जातकों के लिए रहेगा ऊर्जा, उत्साह और चुनौती का दिन, भगवान सूर्यदेव होंगे प्रसन्न, लेकिन इनको हो सकता है कोई स्वास्थ्य विकार
Rashifal 7 September 2025 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 7 September 2025
Aaj Ka Rashifal
मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
आज नकारात्मक विचारों से आपका मन विचलित हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग एक्टिव होते हुए कोई क्रिएटिव काम कर सकते हैं। असाध्य व जटिल रोगों में सावधानी बरतनी होगी। नियमित रूप से योग और ध्यान लगाएं। आप अपनी या संतान की शिक्षा को लेकर कुछ हद तक चिंतित रह सकते हैं। आज स्वास्थ्य कुछ नरम-गरम रह सकता है। आज खर्च की आशंका के साथ दिखाई दे रही है।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
भाग्य भरोसे रहना उचित नहीं है, मेहनत भी करना जरूरी है। कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी। अपनी सोच सकारात्मक रखें। बाहर वालो का भरपूर सहयोग मिलेगा। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। समय कम है काम ज्यादा मन लगा कर अपने कार्य में लग जाएं, सफलता मिलेगी। माता का साथ मिलेगा।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
करियर में आप अपनी मेहनत और प्रयासों के द्वारा प्रगति करेंगे। व्यापार को लेकर यदि कोई पुराना विवादित मामला चल रहा है तो आज राहत मिलने की संभावना है। आप अपने आसपास के रिश्तों और चीजों में बहुत ज्यादा जुड़ाव महसूस करेंगे। दोस्तों से भी आज आप सहयोग प्राप्त कर सकते हैं। कारोबारियों को अपने संबंधियों के जरिये कोई अच्छी डील आज मिल सकती है।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
आप कहीं जाने की योजना बना सकते है लेकिन योजना सफल नहीं होगी। परिवार में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। कार्यक्षेत्र में कुछ अप्रिय घटनाओं से आप चिंतित हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। किसी प्रिय या आवश्यक वस्तु के न मिलने से उलझन होगी।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
परिवार के सदस्यों की संगति में यात्रा से आनंद और शांति मिलेगी। जल्दी ही आप अपने दुश्मनों को पहचान जायेंगे। सोशल मीडिया पर घंटों बिता सकते हैं और इसकी वजह से स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है। खुद को फिट रखना चाहते हैं तो ऐसे गेम खेलें जिनमें भागदौड़ करनी पड़ती है। वित्तीय लाभ अर्जित करने के नवीन स्रोत ढूढ़ पाएंगे।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। महिलाओं को घूमने-फिरने का अवसर प्रदान होगा जिससे उनका मन प्रसन्नचित्त रहेगा। आज आपके लिए तरक्की के नए मार्ग खुलेंगे। महिलाओं को फिलहाल, अपने करियर के बारे में और गहराई से सोचने की जरूरत है। नए काम और नई बिजनेस डील सामने आ सकती है। परेशानियों से निपटने के लिए दिन अच्छा रहेगा।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
लव लाइफ में गलतफहमियां हो सकती हैं। आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लग सकता है। आज आपको अचानक कुछ अच्छे अवसर मिल सकते हैं। पड़ोसियों के साथ किसी छोटी सी बात को लेकर वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। आपसे बड़े भाई-बहनों की सलाह आपको कुछ फायदा पहुंचा सकती है। कोई पुराना वाहन बेचने का मन बना सकते है।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
आज आपका धार्मिक कार्य में मन लग सकता है। गुप्त शत्रु कष्ट दे सकता है। बनते कामों में रुकावटें आने से मन में बेचैनी रह सकती हैं। भाइयों के साथ संबंध खराब होने की आशंका है, इसलिए सावधान रहें। कारोबार में निवेश करना लाभप्रद रहेगा। गलत खानपान की वजह से पेट खराब रह सकता है। इस समय अपनी दिनचर्या को सुव्यवस्थित रखना अति आवश्यक है।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
पैसों के लिहाज से समय ठीक रहेगा। आप अपने बजट के अनुसार खर्च करेंगे। मानसिक शांति आपको महसूस हो सकती है। इस राशि के कुछ जातक धार्मिक कार्यक्रमों में आज के दिन हिस्सा ले सकते हैं। लंबे समय से अटके मुआवज़े और कर्ज़ आदि आख़िरकार आपको मिल जाएंगे। एक नई आदत या शौक विकसित करने पर विचार कर सकते हैं।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
परिवार के साथ किसी बात को लेकर बहस ना करें। अपने लक्ष्य को ध्यान में रखकर मेहनत करेंगे तो सफलता मिलने के पुरे आसार है। कुछ पुराने मित्रों के साथ अनबन होने के कारण आपका उनके प्रति बदलता व्यवहार आपको और उनको भी तकलीफदायक हो सकता है। पेट सम्बन्धी समस्या रह सकती है। व्यवसायी लोगों के साथ संपर्क में रहें। इससे आपको कई अहम जानकारियां मिलेंगी।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
आज यात्रा करना आपके लिए फायदेमंद लेकिन महंगी साबित होगी। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। स्वास्थ्य या विरोधी मानसिक तनाव का कारण हो सकता है। संयम से काम लें। धार्मिक या मांगलिक कार्य में हिस्सेदारी रहेगी। आपको सावधान रहना चाहिए अन्यथा आपको भारी आर्थिक और व्यावसायिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
अचानक ही कोई असंभव कार्य संभव हो सकता है। आपकी प्रतिभा व व्यक्तित्व खुलकर लोगों के सामने आएंगे। समाज में मान-सम्मान भी बना रहेगा। लेन-देन के मामलों में लापरवाही से नुकसान होने की संभावना है। आज रिश्तेदारी की कोई पुरानी समस्या सुलझ सकती है। व्यापार करने वालों के लिए समय अनुकूल रहेगा। प्रेम संबंधों में भी उतार-चढ़ाव के कारण एक तनाव की स्थिति आ सकती है।
उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 7 September 2025 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।
नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।