राशिफल

राशिफल 26 अक्टूबर 2020 : आज भगवान शिव इन जातकों पर रहेंगे मेहरबान, कोई पुराना सपना ले सकता है हकीकत का रूप

Rashifal 26 October 2020 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 26 October 2020

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

बच्चे मनोरंजन व मौज मस्ती में समय व्यतीत करने से अपनी पढ़ाई से पिछड़ सकते हैं। प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। शारीरिक कष्ट संभव है। लेन-देन में लापरवाही न करें। आपको खुशखबरी मिलने की संभावना है, जिससे आपका मन हर्षित होगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

अगर कोई सरकारी काम रुका हुआ है तो आज उस पर प्रयास करें क्योंकि जल्दी ही समाधान मिलने के आसार हैं। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। विवेक से कार्य करें। लाभ में वृद्धि होगी। फालतू की बातों पर ध्यान न दें।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

पैसे को किसी की नजर लग सकती है इसलिए ज्यादा दिखावा ना करें। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आप अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा किसी के साथ विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है या समय पर नहीं मिलेगी। पुराना रोग अचानक उभर सकता है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

किसी चीज में किया गया निवेश फायदेमंद साबित होगा। अपने साथी के साथ कोई भी वादा करते समय सतर्क रहें। कार्य की सफलता के लिए प्रयत्नशील रहेंगे। काम के सिलसिले में भागदौड़ की वजह से शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस होगी। पारिवारिक सुख शांति बनी रहेगी।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज मन मुताबिक शॉपिंग करने से खुशी महसूस होगी। माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। आज गर्दन का दर्द आपके लिए परेशानी का कारण हो सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में भी कुछ बदलाव देखने को मिल सकता है। निजी जीवन की परेशानियां दूर होंगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

Lord Shiv

भगवान शिव की आप पर विशेष कृपा दृष्टि रहेगी।  दिमाग में सकारात्मक विचारों का प्रवाह होगा जिससे आपको कार्य करने की ऊर्जा मिलेगी। किसी बात को लेकर चिंता बनी हुई है उसका जल्द ही हल मिलेगा। आपका फंसा हुआ पैसा वापिस मिल सकता है। पार्टनर के प्रति किसी बात को लेकर शक बढ़ सकता है। आय में निश्चितता रहेगी। दु:खद समाचार मिल सकता है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

धर्मिक कार्यों में रुझान बढ़ेगा l मित्रों से कुछ कष्ट की सम्भावना है अत: सम्भलकर रहें l परिवार के साथ बैठकर कुछ बनाने-खाने का प्लान बन सकता है। आज किसी निकट संबंधी के घर के चक्कर लग सकते हैं। प्रेम संबंधों में सुधार आएगा। प्रभावशाली लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

कोई काम समय पर पूरा ना होने से मन में खिन्नता भी रहेगी। अध्ययन में रूचि कम ही रहेगी। कुछ समय एकांत में बिताएं। भूमि संबंधित किये निवेश से लाभ होगा। कोई विश्वासघात होने की संभावना है। खराब खानपान की वजह से आपकी सेहत आज कुछ कमजोर रह सकती है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आप घरेलू जिम्मेदारियों व रोजमर्रा के कामों को बखूबी निपटाने में सक्षम रहेंगे। प्रेम के रिश्ते मजबूत बनेंगे। आप मित्रों के साथ कहीं मौज-मस्ती के लिए यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। लेन-देन में जल्दबाजी न करें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आपका पार्टनर बिना कहे आपके दिल की बात समझ सकता है। अपने जरुरी काम निपटाने के बाद ही दोस्तों के साथ समय गुजारें। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग पढ़ाई की तरफ विशेष ध्यान रखें। किसी प्रभावशाली व्यक्ति मार्गदर्शन प्राप्त होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

कपूर जलाकर अपने पूज्य देव की पूजा करें, कष्ट दूर होंगे। अपने प्रतिद्वंदीओ की गतिविधियों पर नजर रखें वे आपकी कार्यप्रणाली की नकल कर सकते हैं। आज किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए, वापसी के आसार कम है। भेंट व उपहार देना पड़ सकता है। वाहन चलाते समय अतिरिक्त सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

निकट के लोगों का व्यवहार परेशानी दे सकता है। बच्चों के साथ भी कुछ समय व्यतीत करना आवश्यक है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, अधिक काम के कारण थकान की स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं। आज परिवार की चिंता बनी रहेगी। अपने व्यक्तिगत मामलों का खुलासा बाहर ना करें।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 26 October 2020 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : घर में चमगादड़ का घुसना माना जाता है अशुभ, अगर आपके घर में घुस जाए तो हो जाएँ सावधान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button