राशिफल

राशिफल 7 सितम्बर 2022 : आज धन संपत्ति के मामले में ये जातक रहेंगे भाग्यशाली, नए काम का शुभारंभ भी रहेगा शुभ, खुश रहेंगे भगवान गणेश, लेकिन इनको चलना होगा संभलकर

Rashifal 7 September 2022 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 7 September 2022

Aaj Ka Rashifal

Astrology

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

कुछ बड़े रुके हुए काम सही वक्त पर होंगे। दांपत्य जीवन में कुछ तनाव हो सकता है। प्रेम प्रसंग में उलझ सकते है। किसी भी कार्य में दुस्साहस न करें। कानूनी काम पक्ष में होंगे। प्रतिस्पर्धा से यश, सफलता मिलेगी। संतान से मदद प्राप्त होगी। किसी पुराने कर्जे को लेकर आप लापरवाह न रहें। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आप किसी से भी अपनी बुराई सुनने के लिए राजी नहीं होंगे और इस कारण आप अपने नजदीकी लोगों से भी दूरी बना सकते हैं। आलस और सुस्ती को अपने ऊपर हावी ना होने दें, अन्यथा आपके कार्यों में रुकावट भी आ सकती हैं। सोच-समझकर ही पैसा निवेश करें। किसी के मामले में गवाही या गारंटी देने से बचें। निकट के लोगों का व्यवहार दुखदायी रह सकता है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज का दिन कई प्रकार की गतिविधियों में व्यतीत होगा। तथा उसके बेहतर परिणाम भी मिलेंगे। नजदीकी संबंधियों के आगमन से खुशी भरा वातावरण बना रहेगा।  जोखिम भरा काम करने से बचना चाहिए। विवाह कि बात को पक्का करने से पहले कुछ दिन रुक जाना चाहिए। आज सीनियर आपके कार्य की प्रशंसा करेंगे, इससे आपको कार्य करने में और भी ऊर्जा मिलेगी।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

ग्रह स्थिति अनुकूल है। आप थोड़ी सी सूझबूझ द्वारा ही आप परिस्थितियों को बेहतर बना लेंगे। कर्मचारियों के साथ आपके अच्छे संबंध उनके मनोबल को बढ़ाएंगे। कोई कारोबारी यात्रा का प्लान भी बनेगा। पिछले कुछ समय से आप जिस कार्य को लेकर प्रयासरत थे, उससे संबंधित लाभ प्राप्त होगा। सेहत में आ रहे बदलाव आपके स्वभाव में भी बदलाव दिखा रहे हैं, इसलिए सेहत को ठीक करने पर ध्यान दें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपके लगभग सारे काम अच्छी तरह चलते रहेंगे। अपनी वाणी पर संयम रखें। अविवाहितों को योग्य जीवनसाथी मिलने का योग है। धन प्राप्ति के लिए शुभ दिन है। रिलेशनशिप से संबंधित लिए गए निर्णय की वजह से परिवार के लोग खुश नहीं होंगे, लेकिन वह आपका साथ जरूर देंगे। लोगों को लेकर टिप्पणी करते समय पर्याप्त सावधानी बरतें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrology

सोची गई बातों को वास्तविक रूप देना संभव हो सकता है। योजना पर ठीक से ध्यान देना होगा। काम से संबंधित एकाग्रता बढ़ाने की कोशिश करें। भविष्य से जुड़ी योजना बनाते समय आपको जो स्रोत प्राप्त हो रहे हैं, उनका ठीक से उपयोग करें। आज जरा सा आलस आपको फिर से परेशानियों में डाल सकता है। लोगों के साथ सकारात्मक बने रहें। पितरों के नाम से मन्दिर में आर्थिक सहयोग दें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। पार्ट टाइम जॉब के लिए ऑफर मिल सकते हैं। विरोधियों का सामना करना पड़ सकता है। बिना मांगे किसी को सलाह न दें। आपके जीवनसाथी की सेहत भी चिंता का सबब बन सकती है और उन्हें चिकित्सकीय देख-रेख की जरूरत हो सकती है। अपनी जिम्मेदारियों को ध्यान में रखें। अपने समय और धैर्य का पूरा इस्तेमाल करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आय के साथ-साथ खर्चों की भी अधिकता बनी रहेगी। उधार दिया हुआ धन पाने के लिए कुछ समय इंतजार करना पड़ेगा। कार्य संबंधी यात्रा सफल हो सकती है। नौकरी में अधिकार मिल सकते हैं। सुख के साधन जुटेंगे। भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। आज का दिन प्रेम जीवन के लिए बहुत खास होने वाला है। सरकारी सप्लायरों को लाभ की स्थिति रह सकती है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपकी प्लानिंग सफल हो सकती है। किसी से सलाह लेकर ही पैसा निवेश करें। कुछ कामों में रुकावटें जरूर आ सकती हैं। आपको किसी काम में सफलता मिलेगी। लेकिन स्वास्थ्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव बना रहेगा। मौजूदा माहौल की वजह से काम करने की नीतियों में भी बदलाव करना जरूरी है इससे हालात सुधरेंगे। प्रेम संबंधों में भी निकटता आएगी।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज किसी भी काम में रुकावट नहीं आएगी। विद्यार्थियों की अपने अध्ययन के प्रति एकाग्रता उन्हें परीक्षा में सफलता देगी। किसी बड़ी समस्या का अंत हो सकता है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। लेन-देन में सावधानी रखें। पिछले कुछ समय से चल रही किसी शारीरिक परेशानी से राहत मिलेगी। रेडीमेड गारमेंट के थोक कारोबारियों के लिए समय पक्ष का है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

कागजी करवाई के मामले में प्रतिकूलता रह सकती है। आज भाग्य आपको कुछ अच्छे मौके देगा। आज किसी अनजान शख्स से सलाह ना लें, नुकसान हो सकता है। गाय को गुड़-रोटी दें। आपको अपनी सेहत के प्रति थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। युवा वर्ग अपनी मित्रता के प्रति गंभीर रहेंगे। आज का दिन महिलाओं के लिए बहुत ही अनुकूल है। उनकी कार्य क्षमता तथा प्रतिभा अपना मुकाम हासिल करने में उनकी मदद करेगी।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

आज आपका वो काम पूरा हो सकता है, जो कई दिन से अधूरा पड़ा था। व्यस्तता अधिक रहेगी, व्यर्थ व्यय से बचें। प्रिय और योग्य व्यक्ति के दर्शन से मनोबल बढ़ेगा और आपके आत्‍मविश्‍वास में वृद्धि होगी। आपको समाज में सबके साथ अच्छा व्यवहार बनाकर रखना चाहिए। इससे आपके पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। कुछ नए परिचित धोखा दे सकते हैं, सतर्क रहें।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 7 September 2022 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : जानिए आपके पूर्वज किस तरह से देते है संकेत की वे आप पर प्रसन्न है या नाराज, जिसे जानना है बहुत जरूरी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button