
राशिफल 7 अक्टूबर 2025 : आज बजरंग बली हनुमान जी हरेंगे इन जातकों के सभी संकट, मेहनत दिलाएगी सफलता लेकिन इनको रखना होगा धैर्य, स्वास्थ्य का रखें खास ख्याल
Rashifal 7 October 2025 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 7 October 2025
Aaj Ka Rashifal
मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
आज सोचा गया कोई जरूरी काम पूरा न होने पर मन खिन्न रहेगा। ऐसे कामों पर फोकस करें, जो थोड़े प्रयास से पूरे हो जाएं। परिवार में किसी भी तरीके की बहस बाजी से बचें। कोई बुजुर्ग आपको डांट सकता है। विद्यार्थी पढ़ाई पर विशेष नजर बनाये रखें। अपनी दिनचर्या और खानपान व्यवस्थित रखें। किसी पुराने रिश्तेदार या मित्र का घर पर आना हो सकता है।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
किसी घरेलू काम के लिए आप पूरे परिवार के साथ मिलकर बातचीत कर सकते हैं। सब लोग आपकी बातों से सहमत भी रहेंगे। आज आपको किसी सरकारी काम को पूरा करने में परेशानी आ सकती है। आपका कोई कागज पूरा न होने पर आपका काम अटक भी सकता है। किसी भी बात पर आवेश में आकर प्रतिक्रिया बिलकुल न व्यक्त करें। पाँव की हड्डी से सम्बन्धित समस्या रह सकती है।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
आज के दिन घर या परिजनों के संबंध में निर्णय लेते समय ध्यान रखें कि कम रिस्क वाला कदम उठाए। आप कोई भी व्यक्ति सगा बनकर झूठ बोलते हुए अपना उल्लू सीधा कर सकता है। नौकरी छोड़ने का विचार मन में आ रहा है तो फिलहाल परहेज रखें स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। सेहत को लेकर उतार चढाव चलते रहने के संकेत हैं।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
आपके बड़े भाई और पिता से वैचारिक मतभेद हो सकता है लेकिन वे आपका हित चाहते है। कार्यस्थल पर कुछ लोग आप की आलोचना करेंगे। सामाजिक कार्यों में आप का सहयोग रहेगा। घर के कार्य आपको तनाव में ला सकते हैं। आज आपको अपने जीवनसाथी की कोई राज की बात आपको पता चल सकती है। अपने इष्ट देव का पूजन करें धन लाभ होगा।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
सौहार्दपूर्ण पारिवारिक जीवन रहेगा। किसी मनोरंजक यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। आज का दिन शांतिपूर्वक व सावधानीपूर्वक रूप से बिताने की सलाह है। नए कार्यों में असफलता प्राप्त होने के योग हैं, इसलिए कोई नया काम प्रारंभ न कीजिएगा। क्रोध पर संयम रखिएगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
इस समय आपका कोई रुका हुआ व्यक्तिगत कार्य किसी राजनीतिक व्यक्ति की सहायता से हल हो सकता है। आपकी लव लाइफ में आज अच्छे बदलाव आ सकते हैं। सेहत का पूरा ख्याल रखें, काम के दबाव में सेहत के मामलों को अनदेखा ना करें। जॉब के लिए दिन अच्छा रहेगा। बच्चों को टीवी या मोबाइल से बचाने की जरूरत है। भाई बहनों से तालमेल बढ़ेगा।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
आज आप अपने स्वास्थ्य की अनदेखी न करें और मौसमी बीमारियों के लिए सावधानी बरतें। नौकरी व व्यापार में सहकर्मियों से पूर्ण सहयोग नहीं मिलेगा। लंबी यात्रा व किसी धार्मिक स्थल पर जाने का आयोजन हो सकता है। विदेश से मित्रों व स्नेहीजनों के समाचार मिलने से आनंद की प्राप्ति होगी। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
आपके बनते कार्यों में अक्सर रुकावटें आने का कारण आपका लापरवाही और आलस ही हो सकते हैं। अपने इन अवगुणों पर रोक लगाने से आपका व्यक्तित्व और अधिक निखरेगा। व्यर्थ के वाद-विवाद से दूर ही रहें। सामाजिक रूप से सम्मान प्राप्त होगा। किसी नए व्यवसाय के बारे में योजना बना सकते हैं। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। स्वास्थ्य का ख्याल रखने की बहुत जरूरत है।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात होगी। अपने कार्य के प्रति आप समर्पित नहीं हैं। ध्यान देकर कार्य करें। ज्यादा सोच-विचार करने में बेहतरीन मौका भी हाथ से निकल सकता है। अनजान लोगों पर ज्यादा भरोसा ना करें। इस बात का भी ध्यान रखें कि आपके सरल स्वभाव का कुछ लोग नाजायज फायदा उठा सकते हैं। युवाओं के लिए करियर में वृद्धि की संभावना है। चींटियों को भोजन दें।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
आज आपको अपने जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा। प्रेम-संबंध मजबूत होंगे। आपका बढ़ा हुआ आत्मविश्वास आपके लक्ष्य को पूरा करने में आपकी मदद करेगा। इतना ही नहीं, आप कुछ महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं और आपके लिए दूसरों से ज्यादा खुद से लिए हुए फैसले ज्यादा मायने रखेंगे। आज शाम को आप परिवार को अधिक से अधिक समय देने का प्रयास करेंगे।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
करियर के लिहाज से दिन थोड़ा आलस भरा हो सकता है, आप कुछ कामों को अगले दिन पर टाल सकते हैं। किसी पुराने परिचित से मुलाकात आपको रोमांचित कर सकती है। जीवनसाथी के सहयोग से आपको जीवन में आगे बढ़ने का रास्ता मिल सकता है। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। महिलाओं को घूमने-फिरने का अवसर प्रदान होगा। काम के दबाव में सेहत के मामलों को अनदेखा ना करें।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
आज आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी। दफ्तर में आप अपने काम से काफी संतुष्ट रहेंगे। परिवारजनों के साथ समय आनंदपूर्वक बीतेगा। यदि किसी मित्र के साथ आपकी अनबन चल रही है तो आज आपके बीच सब कुछ सामान्य हो जाएगा। आप अपनी गलती स्वीकार कर अपने दोस्त से माफी मांग सकते हैं। आज आप काफी उत्साहित और आत्मविश्वास से भरे रहेंगे।
उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 7 October 2025 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।
नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।