राशिफल

राशिफल 2 नवंबर 2021 : आज इन जातकों के सितारे रहेंगे बुलंद, भगवान बजरंग बलि हनुमान करेंगे आर्थिक पक्ष मजबूत, लेकिन अचानक घेर सकता है कोई घरेलू संकट

Rashifal 2 November 2021 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 2 November 2021

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

जिन लोगों के साथ आप को सकारात्मक महसूस होता है, ऐसे लोगों के साथ ही व्यक्तिगत बातों की चर्चा करें। किसी भी अपरिचित व्यक्ति पर जल्दी विश्वास न करें। परिवार और काम से संबंधित जिम्मेदारियां ठीक से निभा पाएंगे। दोनों बातों में संतुलन बनाते समय आपकी भागादौड़ी बढ़ेगी। संभव है कि आज फोन पर आपका अधिक समय बीते। जीवनसाथी का स्वास्थ्य चिंतित करेगा। आपको उनके स्वास्थ पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आपको ऐसा महसूस हो सकता है कि आप जो मेहनत कर रहे हैं, उसका आपको सही फल नहीं मिल रहा है। काम में मन नहीं लगेगा। नजदीकी रिश्तों में किसी बात की खटास आ सकती है। किसी के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। घर के सभी सदस्यों को अपने मन मुताबिक काम करने की कुछ आजादी दे, इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा। बदलते वातावरण का नकारात्मक प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

रिश्तेदार को उसके जरूरत के समय आप पूरी तरह का सहयोग करेंगे तथा ऐसा करने से आपको हार्दिक खुशी मिलेगी। आपके विनम्र स्वभाव की वजह से घर तथा समाज में आपकी तारीफ होगी। रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों में बिल्कुल भी निवेश ना करें। भारी नुकसान होने की आशंका है। युवा वर्ग प्रेम प्रसंगों में ना पड़कर अपने कैरियर पर ध्यान दें। अगर आप नया घर खरीदने की सोच रहे हैं तो आज उसमें कुछ रूकावट आ सकती है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

बच्चों का कोई जिद्दी या अड़ियल रवैया आपकी परेशानी का कारण बन सकता है। इसलिए परिवार में अनुशासन बनाकर रखना जरूरी है। अकस्मात ही कुछ ऐसे खर्चे आएंगे, जिनमें कटौती करना भी संभव नहीं है। लोन के मामले में की गयी मेहनत का परिणाम पक्ष में आ सकता है। मेडिकल क्षेत्र से जुड़े हुए विद्यार्थियों को बड़े तौर पर प्रगति नजर आएगी। गला खराब हो सकता है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

घर में कोई धार्मिक आयोजन भी संपन्न होगा। किसी निकट संबंधी से भी मतभेद उत्पन्न होने की संभावना है। बहुत ज्यादा काम का तनाव आपको परेशान कर सकता है। ऐसे कामों में सहभागिता करने के लिए अच्छा समय है, जिसमें युवा लोग जुड़े हों। मौज मस्ती का आनंद उठाएंगे। ऑफिशियल मामलों में अपने टारगेट को समय पर पूरा करने से राहत मिलेगी। बच्चों की सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrologyकुछ नजदीकी लोगों के साथ मेल मिलाप होगा ,तथा बेहतर परिणाम सामने आएंगे। सामाजिक स्तर पर आपको एक नई पहचान हासिल होगी। आज दिन का कुछ समय बच्चों की परेशानियों को समझने और सुलझाने में भी व्यतीत होगा। लक्ष्य को पूरा करने के लिए आपको अपने प्रयासों में और वृद्धि करनी होगी। प्रमोशन मिलने की संभावना भी बन रही है। कार्यभार अधिक रहने से थकान हो सकती है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

कोई आपकी भावुकता और उदारता का फायदा उठा सकता है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। कार्य की सफलता के लिए प्रयत्नशील रहेंगे। कार्यस्थल में आपका दबदबा बना रहेगा। धनहानि की आशंका है। धन संबंधित मामलों में आपको समझदारी से काम लेना होगा। आपके दांपत्य जीवन में कुछ रुकावटें आएंगी। आज अपना समय और ऊर्जा दूसरों की मदद करने में लगाएँ, लेकिन ऐसे मामलों में पड़ने से बचें जिनसे आपका कोई लेना-देना नहीं है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज कई क्षेत्रों से लाभ मिलने के योग हैं। कार्य क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आज का दिन सफलता दायक रहेगा। धन प्राप्ति के योग नजर आ रहे हैं। जो लोग लंबे समय से पदोन्नति का इंतजार कर रहे थे उन्हें इस दौरान शुभ समाचार मिल सकता है। पारिवारिक मामलों में ज्यादा हस्तक्षेप ना करें। आप किसी ऐसे व्यक्ति को याद कर सकते हैं जिसके साथ आपकी दोस्ती थी।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

दिन की शुरुआत कुछ कठिनाइयों के साथ हो सकती है। फिर भी आपका उत्साह बना रहेगा। किसी रिश्तेदार या पारिवारिक सदस्य से वाद-विवाद की स्थिति आ सकती है, संयम बरतें। मेहनत के हिसाब से फायदा कम ही मिल पाएगा। कार्यप्रणाली को और अधिक बेहतर बनाने के लिए वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह जरूर लें। बालों से संबंधित तकलीफ अचानक से उत्पन्न हो सकती है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

बुद्धि और समझदारी से आप स्थितियों को अपने अनुकूल बना सकते हैं। अधिकार क्षेत्र में वृद्धि होगी। परिजनों से विरोध संभव हो सकता है। कोई राज या छुपी हुई बात आपको पता चल सकती है। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहे और चोट तथा रोग से बचे। इसके साथ ही पैसों का लेन देन करने से भी आपको बचना चाहिए। लोगों के साथ स्वार्थी वृत्ति के साथ काम न करें। विचित्र बातें घेरे रह सकती हैं।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

सामाजिक काम में उलझे रहने के कारण नजरिया बदल सकता है। पैसों से संबंधित काम को बेहतर करने की कोशिश करें। नकारात्मक विचारों से बचें। सोच-विचार करके थोड़ा समय एकांत में बिताएं। किसी से झगड़े की भी नौबत आ सकती है। कोर्ट-कचहरी के लंबित पड़े कार्य संपन्न होंगे। आप अपने माता-पिता की देखभाल करने में समय बिता सकते हैं। सरकारी कार्य फंस सकते हैं।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrologyइस राशि के लोग किसी नयी चीज को खरीदने की योजना बना रहे है, लेकिन इन्हे काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। बता दे कि गैर जरूरी चीजों पर खर्च अधिक होने के कारण आर्थिक स्थिति कमजोर पड़ सकती है। इसके इलावा वाहन चलाते समय अगर सावधानी बरतेंगे तो ज्यादा बेहतर होगा। आपको अपने आसपास के लोगों से सराहना मिलेगी। आपका पारिवारिक जीवन सौहार्दपूर्ण रहेगा।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 2 November 2021 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : दूध का उबलना, जलना या गिरना शुभ होता है या अशुभ, ये होता है संकेत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button