राशिफल

राशिफल 23 जनवरी 2023 : आज का सोमवार इन जातकों के लिए रहेगा कल्याणकारी, भगवान शिव की कृपा दृष्टि से दूर होंगे सभी दुख, घरेलू सुख समृद्धि में होगा इजाफा, पढ़ें आज का राशिफल

Rashifal 23 January 2023 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 23 January 2023

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आप अपनी बुद्धिमत्ता के कारण किसी समस्या का समाधान कर सकते हैं। आप ऊर्जावान और उत्साहित रहेंगे। आपको कोई शुभ समाचार मिलेगा। परिवार में एक दूसरे के साथ आपसी सामंजस्य बेहतर होगा। आज अध्यात्म की तरफ आपका रुझान रहेगा। साझेदारों और सहकर्मियों को लेकर मन खिन्न हो सकता है। कुछ नए अवसरों के मिलने के संकेत हैं।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज का दिन मिला-जुला रह सकता है। जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाए रखना बेहद जरूरी है, अन्यथा विवाद हो सकता है।पारिवारिक सदस्यों के मध्य सामंजस्य रहेगा। नई जगह नौकरी के लिए आवेदन या सम्पर्क करना चाहते हैं तो आज ठहर जाएं। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा हो सकती है। आने वाले समय में रिश्तेदारी की ओर से आपको अच्छे प्रसंग में जाने का न्यौता मिलने वाला है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

परिवार के किसी व्यक्ति द्वारा कोई बड़ा निर्णय लिया जा सकता है। जो आपके लिए मानसिक तनाव का कारण बनेगा। उस व्यक्ति के लिए विश्वास कम हो सकता है। छोटी-छोटी बातो पर आप गुस्सा कर सकते हैं। किसी कार्यक्रम में लापरवाही न करें। पुराने निवेश का फायदा आज आपको मिल सकता है। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से सम्पर्क हो सकता है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आपको अध्ययन के प्रति अपने दृष्टिकोण में अधिक ध्यान केंद्रित करना होगा। आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। आपका पारिवारिक जीवन शांतिपूर्ण और खुशहाल रहेगा। लेनदेन में सावधानी रखें किसी प्रकार का नुक्सान होने की संभावना है। अपनी योजना पिटती देख कर निराशा की अधिकता अनुभव करेंगे। सरकारी कामों में पैसा लगने के योग बन रहें हैं।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

किसी भी तरह की लापरवाही मुसीबत में डाल सकती है, इसलिए आज के दिन गंभीरता से कार्यों को निपटाएं। धन संबंधी सभी कार्य दिन की शुरुआत में ही पूरे कर लें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। काम की अधिकता के कारण मानसिक थकान हो सकती है। विद्यार्थियों को भी किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने से कोई बेहतरीन मौका मिल सकता है। पढ़ाई को लेकर असमंजस महसूस करेंगे।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आपकी ऊर्जा का स्तर ऊंचा रहेगा। व्यापार में स्थितियां संतोषजनक होगी कुछ छोटे-मोटे मुनाफे आपका दिल खुश कर सकते हैं। ऑफिस में काम धीमी गति से पूरे होंगे। किसी बात को लेकर भाई-बहन से अनबन की स्थिति बनेगी। आज किसी से भी बेवजह उलझने से आपको बचना चाहिए। घर में विरोध का वातावरण उपस्थित होगा। कुसंगति का नुकसान भविष्य में उठाना पड़ सकता है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrology

अगर कोई व्यक्ति आपकी कुछ ज्यादा ही प्रशंसा कर रहा है, तो आपको थोड़ा सतर्क रहना चाहिए। छोटे भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। प्रिय से दिल की बात शेयर करेंगे। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। कोर्ट-कचहरी के कामों में उलझ सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

पुराने वादे निभाने और बाकी बचे काम निपटाने के लिए दिन अच्छा है। बेहतर होगा आप अपने कार्यों को पूरी मेहनत के साथ पूरा करने का प्रयास करें और कोई भी जिम्मेदारी उठाने से पीछे न हटें। प्रेम संबंध बिगड़ सकते हैं। परिवार के साथ बहुप्रतीक्षित यात्रा स्थगित करनी पड़ सकती है। रोजगार के क्षेत्र में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

केवल सोच-विचार करते रहने के कारण आप किसी भी प्रकार के निर्णय तक आज पहुंच नहीं पाएंगे। परिवार के किसी सदस्य की सेहत में बदलाव हो सकता है। मित्रों और परिवार द्वारा सहयोग पूरा होगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। नए-नए लोगों से दोस्ती हो सकती है, जिसका आगे चलकर फायदा मिलेगा। वाहन बेचना चाहते हैं तो सफलता मिल सकती है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आपको अपने परिवार के सदस्यों से बात करते समय शांत और मौन रहना चाहिए। आप अपने कठोर भाषण से किसी को आहत कर सकते हैं। नए दम्पत्तियों के जीवन में खुशियाँ बढ़ेगी। व्यावसायिक कार्यों के लिहाज से आज का दिन बेहतर है। आप हर काम को धैर्य और समझदारी से पूरा करने की कोशिश करेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा लेकिन फिर भी वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए सतर्क रहने की अति आवश्यकता है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

ग्रहों की स्थिति कुछ तनाव दे सकती है जिसका प्रभाव आपको शारीरिक रूप से समस्या देने वाला है। घर के वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंता बनी रहेगी। लोगों से प्राप्त हो रही आलोचना का असर अपने मन पर न होने दें। रिश्तों को संभाले और वर्तमान में ही रहे नहीं तो बीती हुई नकारात्मक बातें आपका आज भी डिस्टर्ब कर देंगी। प्रेम संबंधों में एक दूसरे के प्रति संवेदनशील रहे।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

हँसी-मजाक में कही गयी बातों को लेकर किसी पर शक करने से बचें। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करे। किसी कागज पर हस्ताक्षर करते समय सभी बातों पर अच्छी तरह से विचार कर लें। आपके बातचीत के तरीकों और विचारों को लोग सराहेंगे और स्वीकार करेंगे। कार्य की गति धीमी रहेगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे। निवेश करने का समय नहीं है। भाई-बहन का सहयोग प्राप्त होता रहेगा।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 23 January 2023 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : जानिए आखिर क्यों मंगल कार्यों में फोड़ा जाता है नारियल, क्या आप जानते है इसके पीछे की असली वजह

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button