राशिफल

राशिफल 23 सितम्बर 2020 : आज भगवान गणेश की कृपाद्रष्टि से इन जातकों के बनेंगे बिगड़े काम, मिलेगी आर्थिक मजबूती

Rashifal 23 September 2020 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 23 September 2020

Aaj Ka Rashifal

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज घर से संबंधित कार्यों को संपन्न करने में व्यस्तता बनी रहेगी। आपके करियर के लिहाज से थोड़ा ऊपर-नीचे साबित होने वाला है। छात्रों के लिए ये समय अच्छा साबित होगा। कोई अशुभ समाचार मिलने से मन व्यथित रहेगा तथा बनते कामों में भी कुछ बाधाएं आ सकती है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

Taurus Astrology

आज गहन विचारों से किसी समस्या का हल निकलेगा। पति-पत्नी के संबंध मधुर रहेंगे। आपको स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। कार्यक्षेत्र में आपका मान-सम्मान व दबदबा बरकरार रहेगा। अनजान व्यक्ति पर बहुत अधिक विश्वास ना करें, अन्यथा आप अपना नुकसान कर बैठेंगे।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

अपने पिता के प्रति जो भी दुःखद भावनाएं हैं, उन्हें सुलझाने की कोशिश करें। व्यवसाय से जुड़े जातकों को इस दौरान लाभ मिलने की संभावना सबसे अधिक है। थकावट की अधिकता रह सकती है। किसी व्यक्ति से कोई खास बात करना चाहते हैं तो आज न करें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

निकट के लोगों से वांछित सहयोग का अभाव रह सकता है। आपको धन से जुड़े मामलों में सोच-विचार कर चलने की जरूरत होगी। घर की साज-सजावट पर अतिरिक्त धन खर्च कर सकते हैं। अगर संभव हो तो आज वाहन चलाने से परहेज करें। रिलेशनशिप में मनचाही प्रगति होगी।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

ज्यादा पाने की अपेक्षा आपको उदास बना रही है। पारिवारिक वातावरण प्रसन्नता पूर्ण रहेगा। ऑफिस के कामों में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। जितना संभव हो खुद को तनाव देने से बचें। ये समय आपके लिए अनुकूल साबित होने वाला है। गायों को हरा चारा खिलाएं।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

वाहन खरीदने संबंधी योजना बनेगी। घर के सभी सदस्यों के साथ धार्मिक स्थल मे जाने का प्रोग्राम बन सकता है। घर का खाना ही खाए और बाहर के तले भुने खाने से खुद को दूर रखें। पुराने रिश्तों में कुछ खटास आ सकती है। इस समय आप खुद को थोड़ा ज्यादा व्यस्त महसूस करेंगे।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrology

आज के दिन आर्थिक नुकसान की आशंका है। भावनात्मक रूप से भी उतार-चढ़ाव ज्यादा होंगे। वैवाहिक जातकों को अपने साथी से जुड़ी कोई परेशानी तनाव दे सकती है। कमर संबंधी समस्या परेशान कर सकती है। गरिष्ठ भोजन से बचें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

किसी प्रकार का भी रिस्क लेने से बचें। व्यर्थ के कार्यों में धन व्यय होने के योग प्रबलता से बने हुए हैं, भावुकता आपकी सबसे बड़ी कमजोरी है। रोजमर्रा की थकान तथा व्यस्तता भरी दिनचर्या से राहत मिलेगी। किसी प्रियजन से भेंट हो सकती है। खेल-कूद करते समय भी आपको विशेष सावधान रहने की जरुरत है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

कोई आपका अनुचित फायदा उठा सकता है। भाई-बहनों से किसी मामले को लेकर आपसी बहस हो सकती है। बुजुर्गों का आशीर्वाद व कृपा बनी रहेगी। आजकल आपको अपने रिश्ते में संभलकर चलने की जरूरत होगी। पैसों की लेन-देन संभल कर करें अन्यथा आपको नुकसान हो सकता हैं।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

अगर कोर्ट-कचहरी संबंधी कोई मामला चल रहा है, तो उसे स्थगित ही रखें। स्वास्थ्य अच्छा साथ दे सकता है। किसी से भी विवाद न करें और न ही किसी को गलत बात बोले अन्यथा आपकी छवि को नुक्सान पहुँच सकता है। बेहतर होगा कि आज आप किसी को उधार देने से बचें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

Lord Ganesh

आज आपको मानसिक तनाव का सामना करना पड सकता है। स्वास्थ्य को बेहतर रखने के लिए नियमित रूप से व्यायाम व योगा करते रहें। परिवार के खर्चों में इजाफा होने की संभावना है। करियर संबंधित विचार परेशान कर सकता है। भगवान गणेश को बूंदी के लड्डू चढ़ाएं।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

कुछ नकारात्मक प्रवृत्ति के लोग आपके लिए परेशानी उत्पन्न कर सकते हैं। पारिवारिक वातावरण सामान्य रहेगा। आपका कोई रिश्तेदार आपके उधारी के पैसे इस समय लौटा सकता है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। घर पर मेहमानों का आगमन हो सकता है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 23 September 2020 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : यह वरदान पाने के लिए द्रोपती ने की थी भगवान शिव की कड़ी तपस्या, तब मिला था ये वरदान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button