राशिफल

राशिफल 7 नवंबर 2020 : आज का शनिवार इन जातकों के लिए रह सकता है कष्टकारी, जबकि इन पर रहेगा भगवान शनि का खास आशीर्वाद

Rashifal 7 November 2020 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 7 November 2020

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपको अपने जॉब से जुड़ी कोई बहुत अच्छी सूचना मिल सकती है। आज कार्य बहुत अधिक रहेंगे जिसके चलते मानसिक तनाव भी हो सकता है। परिस्थिति आपके अनुसार नहीं होगी परन्तु इतनी बुरी भी नहीं की आपको कोई परेशानी हो। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को काफी भागदौड़ करनी पड़ेगी। अपने रिश्तों को भी संभालकर रखने की आवश्यकता है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

लोग आपकी योग्यता व प्रतिभा की सराहना करेंगे। पिछले कुछ समय से चल रही स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से मुक्ति मिलेगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों का आज का दिन सुखद रहने वाला है। सब कुछ ठीक होने के उपरांत भी हताशा का अनुभव होगा। किसी व्यक्ति से विवाद के कारण क्लेश हो सकता है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आपमें ऊर्जा की थोड़ी कमी महसूस हो सकती है। जीवनसाथी से अनबन हो सकती है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। अगर कोई स्थान परिवर्तन करने का विचार बन रहा है तो समय उत्तम है। विद्यार्थी वर्ग के लोगों को पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे, इसलिए सावधान रहें। घर के बड़े बुजुर्ग आपकी बातों से सहमति जताएंगे। आपको अपने काम के लिए सराहना मिलेगी। सेहत के लिहाज से दिन आपके लिए अनुकूल रह सकता है। आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करें और अपना इम्यून सिस्टम भी अच्छा रखें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

Leo Astrology

कार्यप्रणाली में सुधार होगा। अपनी योजनाओं को किसी के आगे ज्यादा शेयर ना करें। अनुचित काम से दूर रहें वरना बाद में दुष्परिणाम का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य में हल्के-फुल्के उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। आज किसी तीखी चीज का सेवन न करें। धन प्राप्ति सुगम होगी। रोजगार में वृद्धि होगी।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

इस समय ग्रह स्थिति तथा भाग्य आपके पक्ष में बेहतरीन योग बना रहे हैं। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। भाइयों का सहयोग मिलेगा। कोई शारीरिक कष्ट संभव है। आप किसी जरूरतमंद व्यक्ति की आर्थिक सहायता कर सकते हैं। पैसों सम्बंधित नुकसान परिवार वालों से ना छिपाए।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज का दिन आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। किसी रिश्तेदार या पारिवारिक सदस्य से वाद-विवाद की स्थिति आ सकती है, संयम बरतें। आपको साथी के साथ अधिक समय बिताना चाहिए। उनकी भावनाओं का ख्याल रखें। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। नौकरी में अधिकारी ज्यादा अपेक्षा करेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

कोई नया काम शुरू करते वक्त सावधान रहें। परिवार में आनंद एवं उत्साह का माहौल बना रहेगा। बच्चों की नकारात्मक गतिविधियों पर नजर रखें। इस समय खर्चों की अधिकता रहेगी। घरेलू सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। खानपान में रुचि बढ़ेगी, मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

शनि जयंती के अवसर पर

यह समय आप पर भारी है लेकिन कुछ बाद सब सही होगा। शनि देव को काला सूती वस्त्र चढ़ाएं। हाल ही में कुछ नए दोस्त मिल सकते हैं, नए संबंधों से आपको फायदा होने की उम्मीद है। कोई बड़ा खर्च सामने आएगा। कर्ज लेना पड़ सकता है। किसी से विवाद हो सकता है। नींद ना आने जैसी भी समस्या रहेगी।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

कामकाज को लेकर आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। अचानक किसी जरूरी काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। बाहरी लोगों के साथ मिलते-जुलते समय थोड़ी सावधानी बरतें। अनावश्यक खर्चों की भी अधिकता रहेगी। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आप अपने सभी जरूरी काम समय पर पूरे करेंगे। आज किसी मित्र से आपको सरप्राइज भी मिल सकता है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें घुटनो सम्बंधित समस्या हो सकती है। शेयर खरीदने या बेचने का यह सही समय नहीं है क्योंकि इस समय शेयर बाजार थोड़ा अस्थिर हो सकता है। मन में संशय रहेगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

परिस्थिति सामान्य बनी हुई है लेकिन आपके मन में कई बातों के कारण तनाव और परेशानी रह सकती है। परिवार के सभी लोग आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। प्रेम जीवन में नजदीकियां बढ़ेंगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। योगा और व्यायाम में भी कुछ समय व्यतीत करें।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 7 November 2020 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : हथेली में है ऐसी रेखाएं, तो समझ जाइए आप बन सकते हैं करोड़पति

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button