राशिफल

राशिफल 20 जनवरी 2023 : आज इन जातकों पर रहेगा मां संतोषी का आशीर्वाद, दैनिक योजनाएं होंगी सफल, पारिवारिक रिश्ते होंगे मजबूत, मिटेंगी आर्थिक समस्याएं

Rashifal 20 January 2023 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 20 January 2023

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

इस राशि के जिन जातकों का स्टेशनरी का कारोबार है, उनको आज रोज की अपेक्षा ज्यादा मुनाफा होगा। अटके हुए मामले और घने होंगे व खर्चे आपके दिमाग पर छा जाएंगे। आज आपका रुझान अध्यात्म की ओर रहेगा। अपने असली रूप को पहचाने और आध्यात्मिक ज्ञान को बढ़ाने की कोशिश करें। इस राह पर चलने से आपको बहुत लाभ होगा और शांति भी मिलेगी।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज का दिन भावनात्मक रुप से आपको काफी प्रभाविक कर सकता है। कुछ घटनाएं आप पर काफी असर डालेंगी। घर में अतिथियों का आगमन हो सकता है। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आज हर चीज को योजनाबद्ध तरीके से अंजाम दें। विरोधी पक्ष आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है, लेकिन आपका कुछ नुकसान नहीं होगा। आप किसी वित्तीय योजना में फंस सकते हैं, लिए सावधान रहें।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आप अपने विवेक और समझदारी द्वारा महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करेंगे। कोई प्रॉपर्टी संबंधी काम भी बन सकता है। कहीं भी निवेश करने के लिए समय अनुकूल है, निकट भविष्य में फायदा होगा। धार्मिक गतिविधियों में भी आस्था बढ़ेगी। जीवनसाथी से तालमेल आपके लिए टॉनिक का काम करेगा। आज मन-मष्तिष्क को नियंत्रित रखें। खर्च अधिक न हो इसका ध्यान रखिएगा। पूंजी निवेश का कार्य संभालकर करें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

इस समय ग्रहों की स्थिति अनुकूल रहेगी। सम्माननीय पदों का सृजन होगा। करियर संबंधी किसी समस्या का समाधान छात्रों को मिलने से उत्साह बढ़ेगा। आप अपनी किसी भी कमजोरी को दूर करने में सफल रहेंगे। कुछ तनावपूर्ण परिस्थितियां भी बन सकती है। लेकिन गुस्से की बजाय शांतिपूर्ण तरीके से समस्या का हल निकालने का प्रयास करें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आप घरेलू वस्तुओं पर खर्च कर सकते है। शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने वालों को या शिक्षार्थियों को थोड़ी परेशानी उठानी पड़ सकती हैं। आपके बातचीत के तरीकों और विचारों के लोग सराहेंगे और स्वीकार करेंगे। किसी की बात से आपका मन दुखी हो सकता है। पैसों के लेन-देन करने से आपको बचना चाहिए। आज पिता से वैचारिक मतभेद तथा कुछ कष्ट मिल सकता है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

कारोबार में प्रगति और आय में वृद्धि होगी। खर्चों में बढ़ोतरी होगी किन्तु आप फिजूलखर्ची से बचे रहेंगे। आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां आयेंगी, जिन्हें पूरा करने में आप सफल होंगे। आप अपने करियर में सफलता के बेहद करीब होंगे। ऑफिस में साथ काम करने वाले लोगों से आपको पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आलस्य और मस्ती में ज्यादा समय बर्बाद न करें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrology

आप भावनात्मक रूप से परेशान हो सकते हैं और तनाव की स्थिति में रह सकते हैं। चोट व दुर्घटना से बड़ी हानि हो सकती है। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। आपको आसपास हर चीज पर गौर रखने की जरूरत है। यदि आप विवाहित हैं, तो जीवनसाथी से संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। पारिवारिक अथवा सामाजिक गतिविधियों में भी अपना योगदान अवश्य दें। किसी अनुचित कार्य में रुचि लेना अपमानजनक स्थिति उत्पन्न कर सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आपकी रचनात्मक खोज आप लोगों को प्रशंसा तथा पहचान दिलायेगी। ऑफिस के कार्यों में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आज किसी को उधार न दें, वापस मिलना मुश्किल हो सकता है। आपका ज्यादा बोलना हानिकारक हो सकता है। वित्तीय संकट आपको परेशान कर सकता है। स्वास्थ्य में भी कुछ उतार-चढ़ाव आएगा। कोर्ट कचहरी का मामला अगर चल रहा है तो उसमें फैसला आपके पक्ष में आ सकता है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

बीती हुई नकारात्मक बातें आपका आज डिस्टर्ब कर देंगी। किसी खास वस्तु के खोने या चोरी होने की स्थिति बन रही है। लापरवाही बिल्कुल ना करें। धन के मार्ग में बहुत रुकावटें आएंगी। नए वाहन के खरीदने का भी योग है। आज किसी बड़ी समस्या में फंसते-फंसते बचेंगे, जल्दबाजी में निर्णय न लें। दूसरों के मामले में हस्तक्षेप ना करें तथा अपने काम से ही मतलब रखें। अपने इंटर पर्सनल स्किल्स को बेहतर बनाने पर काम करें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

अपने उत्साह और पहचान से करियर के मामलों को खराब न होने दें। नवविवाहित व युवा युगल आपसी नजदीकी का आनंद उठाएंगे। किसी नये टेंडर के आवेदन के लिए कर सकते हैं। खर्चों में बढ़ोतरी के योग हैं। पड़ोसी अथवा किसी मित्र के साथ वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। आपकी मुश्किल समय में मित्रों का पूरा सहयोग रहेगा। महिला वर्ग को अपने ससुराल पक्ष से किसी प्रकार की शिकायत रह सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज किसी काम में उलटफेर होने के कारण आपको फायदा भी हो सकता है। कोर्ट-कचहरी से जुड़े काम समय से पूरे होने के योग बन रहे हैं। पुराना लोन बाकी रहा हो तो वो चुकाने का मन बन सकता है। अविवाहित लोगों को शादी के लिए प्रपोजल मिल सकता है। पार्टनर की सेहत की चिंता रहेगी। प्रेम संबंधों में एक दूसरे के प्रति संवेदनशील रहे। वर्तमान मौसम की वजह से स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

लोगों के सामने खुलकर बोली हुई बातों का नकारात्मक असर आपके जीवन पर नजर आएगा। आपकी कमजोरी का फायदा उठाकर कोई आपका नुकसान कर सकता है। किसी भी बात में हड़बड़ी बिल्कुल न करें। दिन भर की थकान से राहत पाने के लिए कुछ समय पारिवारिक लोगों के साथ में व्यतीत करें। अनावश्यक विवादों में न बोलें नुकसान हो सकता है। नौकरी में बदलाव के योग है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 20 January 2023 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : हथेली में है ऐसी रेखाएं, तो समझ जाइए आप बन सकते हैं करोड़पति

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button