राशिफल

राशिफल 31 अक्टूबर 2021 : आज इन जातकों के लिए दिन रहेगा बेहद सकारात्मक, भगवान सूर्यदेव की कृपा से मिलेंगे हर काम में फायदे, पढ़ें अपना आज का राशिफल

Rashifal 31 October 2021 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 31 October 2021

Aaj Ka Rashifal

Astrology

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज के दिन आपको धन संबंधी मामलों में थोड़ा सावधान रहना चाहिए। प्रेम संबंधों के लिए दिन ठीक-ठीक रहेगा‌‌। कार्यक्षेत्र में कुछ रुकावटें आएंगी किसी अनुभवी इंसान की सलाह जरूर मानें। यात्रा पर जाने से बचना चाहिए। परिवार को समय दें और उसके साथ वक्त बिताना आपको अच्छा लगेगा। मेडिकल क्षेत्र से जुड़े हुए विद्यार्थियों को बड़े तौर पर प्रगति नजर आएगी।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आपका कोई अपना ही आपको धोखा दे सकता है, इसलिए सावधानी बरतें। काम या कारोबार को लेकर मन में कई तरह के विचार उभर रहे सकते हैं। बाहरी यात्रा से आपको अच्छा लाभ भी मिलने की संभावना दिखाई दे रही है। जमीन-मकान खरीदने में जल्दबाजी न करें। खांसी जुकाम व एलर्जी जैसी दिक्कत रह सकती है। युवाओं के लिए समय फायदेमंद रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

रुकावटो तथा बाधाओं के बावजूद आप सभी महत्वपूर्ण कार्यों को निपटाने में सक्षम रहेंगे। अपने आसपास के सकारात्मक लोगों के साथ कुछ समय व्यतीत करने से अपने आप को मानसिक रूप से बहुत ही हल्का महसूस करेंगे। किसी के साथ भी बहुत अधिक वाद-विवाद में ना पड़े, इससे खुद की भी मानहानि होना संभव है। स्थान-परिवर्तन का मामला पक्ष में आ सकता है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

अपने आप पर भरोसा रखें और निरंतर आगे बढ़ते रहें कामयाबी मुमकिन है। परिवार में शांति का माहौल होगा। सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। दूसरों के झगड़े में खुद को शामिल ना करें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। अपने बजट को अपनी आवश्यकता के अनुसार सीमित व संतुलित रखें। बच्चों को ज्यादा ढील ना दें, अन्यथा उनकी किसी नकारात्मक गतिविधि से परेशानी उत्पन्न हो सकती हैं।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

कोई ऐसा ऑफर मिल सकता है जिसका आपको लंबे अरसे से इंतजार था। नए लोगों से दोस्ती के योग बन रहे हैं। बिना वजह के खर्चों पर नियंत्रण रखना चाहिए। इससे आपका आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा। अविवाहितों को विवाह के लिए अच्छा रिश्ता आयेगा। अपनी वस्तुओं की संभाल खुद करें, खोने या रखकर भूलने की आशंका है। बच्चों की सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrologyअभी तक किए गए प्रयत्न के अनुसार ही आपको फल प्राप्त होगा। भाई बंधुओं का व्यवहार आज अधिक सहयोगपूर्ण और प्रेमपूर्ण रहेगा। दोस्तों से आर्थिक सहयोग मिलेगा। बच्चों के ऊपर ज्यादा प्रतिबंध ना लगाएं इससे उनके मनोबल में कमीं आ सकती है। दिखावे के लिए बिना सोचे-समझे ज्यादा फिजूलखर्ची ना करें। आज किसी पुराने दोस्त या रिश्तेदार से मुलाकात हो सकती है या उनसे फोन पर बात होगी।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

कुछ लोगों को आपकी बातचीत का तरीका काफी पसंद आएगा। किसी को आपके साथ ही आवश्यकता पड़ सकती है। यह आपके लिए आराम और विलासिता का दिन होगा। आपके माता-पिता आपको आशीर्वाद देंगे। आज घरेलू माहौल से आप कुछ दूर रहने के मूड में होंगे। कोर्ट में चल रहे मामले में परिणाम पक्ष में आ सकता है। प्रतिष्ठा-वृद्धि हो सकती है। विरोधियों से आपको थोड़ा बचकर रहना चाहिए।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

नौकरी बदलना चाहते है तो यह समय आपके लिए अनुकूल है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। प्रेमियों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव वाला हो सकता है। कोई नया काम करने के लिए समय बहुत फलदायी है। पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। कुछ नए खर्चे होंगे और आपको आवश्यक कार्यों के लिए कुछ समय के लिए घर से दूर जाना होगा। मनपसन्द कार्य होने से मन प्रसन्न रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

खर्चों में कमी का प्रयास करना चाहिए। सोचे काम समय पर पूरे होंगे। प्रवास की संभावना और आर्थिक लाभ के योग हैं। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। ज्यादा काम करने से कमर या पीठ में समस्या हो सकती है। अपनी मनमर्जी ज्यादा चलाने का नकारात्मक प्रभाव बच्चों पर आ सकता है। जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हो सकती है। जिसे चाहते हैं, उसे अपने दिल की बात कह ही दें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

इस समय बाहरी व्यक्तियों अथवा दोस्तों की सलाह आपके लिए नुकसानदायक हो सकती हैं। आप स्वयं को ऊर्जावान और स्वस्थ महसूस करेंगे। नाक-कान का विशेष ध्यान रखें। कुछ लोग काम से ब्रेक लेकर अपने परिवार के साथ कहीं बाहर जाने या उनके साथ समय बिताने की योजना बना सकते हैं। छोटी यात्राओं के योग बने हुए हैं। खर्च में वृद्धि होगी।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

किसी नजदीकी संबंधी से चल रहा वाद-विवाद भी आपसी सूझबूझ से हल हो जाएगा। पारिवारिक माहौल सामान्य रहेगा। घर के किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है। बात करते समय आपको अपने हाव-भाव पर थोड़ा ध्यान रखना चाहिए। पेट संबंधी स्वास्थ्य चिंता का कारण बन सकता है। आपके निजी मित्र और दोस्त भी कुछ सकारात्मक रुख लेकर आपसे मिल सकते हैं। चींटियों को भोजन दें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrologyकिसी रिश्तेदार के स्वभाव या व्यवहार के बारे में आपको कुछ बातें समझ आ सकती हैं। आज आपकी इच्छाओं की पूर्ति हो सकती है। आपका धार्मिक कार्यों में रुझान बढ़ सकता है। परिवार के किसी बुजुर्ग व्यक्ति से सलाह लेने के बाद ही कदम आगे बढ़ाएं। स्टूडेंट्स के लिए दिन बेहतर रहेगा। बच्चों से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए थोड़ा समय अलग से निकालें।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 31 October 2021 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : धन की कमी को दूर करने के लिए अपने शरीर के इस अंग पर बांधे काला धागा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button