राशिफल

राशिफल 13 अगस्त 2021 : इन जातकों के लिए भाग्यशाली साबित होगा आज का दिन, माँ संतोषी करेंगी इच्छापूर्ति, लेकिन इनको झेलनी पड़ सकती है कानूनी विवाद संबंधित परेशानी

Rashifal 13 August 2021 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 13 August 2021

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

सबसे पहले अगर हम मेष राशि वालों की बात करे तो आज का दिन आपके लिए कुछ खास हो सकता है। जी हां आपको कुछ ऐसी सफलताएं मिल सकती है, जो दूसरों के लिए प्रेरणादायक साबित होंगी। हालांकि लोगों से बातचीत करते समय शब्दों का इस्तेमाल जरा सावधानी से करे।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

इस राशि के लोगों को कार्य करते समय मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। इसके इलावा अपनी माता से आपका कोई विवाद हो सकता है, तो ऐसे में आपको शांत रहना चाहिए। हालांकि आज आपको दोस्तों से मिलने का मौका मिल सकता है, लेकिन उनके सामने कोई भी पुरानी नकारात्मक बात न करे। आपका स्वास्थ्य भी एकदम ठीक रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

इस राशि के लोगों को कोई भी काम गंभीरता से करना चाहिए, क्यूकि लापरवाही के कारण आप किसी मुसीबत में पड़ सकते है। इसके इलावा धन से जुड़े हुए सभी काम दिन की शुरुआत होते ही संपन्न कर ले। वैसे तो आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन अधिक काम होने के कारण मानसिक तनाव हो सकता है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

इस राशि के लोगों को वजनदार या भारी चीजें उठाने से बचना चाहिए, क्यूकि इससे कमर या पीठ में परेशानी हो सकती है। जहाँ एक तरफ आपको वाहन दुर्घटना से सतर्क रहने की जरूरत है, वही दूसरी तरफ आपको बड़ों का सहयोग मिलेगा। हालांकि बेवजह की यात्रा करने से आपको बचना चाहिए।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

Leo Astrologyइस राशि के लोगों को अपनी संगति पर ध्यान देना चाहिए और काम में लापरवाही नहीं करनी चाहिए। बता दे कि आपको फिसल कर चोट लग सकती है, इसलिए सम्भल कर चले और अपना ध्यान रखे। इसके इलावा अगर बिजली से संबंधित कोई काम चल रहा है, तो उसे तुरंत पूरा करवा ले। बहरहाल पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

इस राशि के लोगों को आज कई मामलों में अच्छे परिणाम मिल सकते है और रिश्तों की मजबूती तथा प्रेरणा देने के लिए भी यह समय काफी अच्छा है। हालांकि दूसरों की बातों में आने से बचे और गाय को गुड़ खिलाएं।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

इस राशि के लोगों को हर फैसला ध्यान से लेना चाहिए क्यूकि किसी की बातों में आने के कारण आपकी योजना बिगड़ सकती है। इसके इलावा किसी पुरानी बीमारी को नजरअंदाज न करे और बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहे। बता दे कि सरकारी विभाग से जुड़े लोगों को नया काम मिल सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

इस राशि के लोगों के बनते हुए काम बिगड़ सकते है, जिसके कारण आपको काफी गुस्सा आ सकता है। ऐसी स्थिति में आपको शांत रहना चाहिए और डायबिटीज के शिकार व्यक्ति को नियमित अपनी जाँच करवानी चाहिए। वही जो लोग स्पोर्ट्स का बिजनेस करते है, उन्हें वर्तमान समय में धैर्य रखने की जरूरत है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

इस राशि के लोगों का कार्य इनकी इच्छा के अनुसार होगा, जिसके चलते इनके मन में प्रसन्नता और उत्साह बना रहेगा। जहाँ एक तरफ नौकरी करने वाले लोगों को तरक्की के शुभ अवसर मिलेंगे, वही दूसरी तरफ अपने पिता से समस्या शेयर करने से आपकी मुश्किलें कम होगी। हालांकि आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन बिना वजह थकान के कारण शारीरिक कमजोरी हो सकती है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

इस राशि के लोगों का आज का दिन उत्साह से भरा हुआ रहेगा और जो लोग अनाज से संबंधित काम करते है, उन्हें बड़ा लाभ हो सकता है। इसके साथ ही आप पर माँ संतोषी की भी असीम कृपा बनी रहेगी। हालांकि स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहे, क्यूकि तनाव और अनिंद्रा की शिकायत हो सकती है और साथ ही आँखों से संबंधित समस्या हो सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

Aquarius Astrologyइस राशि के लोगों को जरा संभल कर आगे बढ़ने की जरूरत है और अपने कार्य करने की गति धीमी ही रखनी चाहिए। इसके साथ ही धन बचाने से संबंधित कुछ योजना बनानी चाहिए और रिश्तों के लिए भी समय निकालना चाहिए, क्यूकि काम के कारण रिश्तों को समय देना मुश्किल हो सकता है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

इस राशि के लोगों को किसी भी तरह की जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए और आज लेन देन संबंधी मामलों को लेकर भी सावधानी बरतने की जरूरत है, क्यूकि सतर्क न रहने से आपको धोखा मिल सकता है। जहाँ एक तरफ आपको किसी वरिष्ठ का सहयोग मिलेगा, वही दूसरी तरफ आपको भाग्य का भी भरपूर साथ मिलेगा। तो ऐसे में समय का लाभ उठाएं और कुछ अच्छे कार्य करे।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 13 August 2021 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : आपके शरीर के हर तिल का होता है अपना एक महत्व, जानिए इनका वैज्ञानिक मतलब

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button