राशिफल

राशिफल 7 दिसंबर 2022 : आज किसी नए काम का शुभारंभ इन जातकों के लिए रहेगा शुभ, करियर में भी मिलेगी अपार सफलता, होगा घरेलू दुखों का निवारण

Rashifal 7 December 2022 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 7 December 2022

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

किसी भी कार्य में जल्दबाजी या गुस्सा नुकसानदायक हो सकता है। किसी काम की जिद भी न करें। आप पर काम का बोझ बहुत बढ़ गया है और आप कुछ थका हुआ सा महसूस करने लगे हैं। मौसमी बीमारियां आपको परेशान कर सकती हैं। निर्णय लेने में कठिनाई उत्पन्न होगी। कुछ घंटे अकेले बिताने के बाद संन्तुलित महसूस करेंगे। किसी जरूरी कार्य करने से पहले बड़ों का आशीर्वाद लें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आपका कोई महत्वपूर्ण काम आज पूरा हो सकता है इसलिए पूरी ऊर्जा के साथ प्रयासरत रहें। नई जगह से किसी चीज की खरीददारी करने से बचें नुक्सान हो सकता है। नौकरी के क्षेत्र में उन्नति हासिल होगी। आपके वेतन में वृद्धि हो सकती है। इस समय बदलते मौसम से अपना बचाव अवश्य करें। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के विचारों से आज आप प्रभावित होंगे। मामूली दैहिक विकार से शारीरिक कष्ट हो सकता है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

कोई काम जल्दबाजी व लापरवाही की वजह से खराब हो सकता है, इसलिए धैर्य और संयम से काम लें। ज्यादा खर्च से बचने का प्रयास करें। आज आप धार्मिक कार्य, पूजा- पाठ आदि में व्यस्त रहेंगे। जमीन-मकान खरीदने में जल्दबाजी न करें यह समय अनुकूल नहीं है। सामाजिक स्तर में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। सेहत में बार-बार आ रहे बदलाव के कारण बेचैनी होगी।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज का दिन आपके लिए सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। परिवारिक सदस्यों के बीच चल रहे मनमुटाव दूर होंगे। अनावश्यक ही दोस्तों के साथ मिलने-जुलने में समय व्यर्थ ना करें। सोने-चांदी के बड़े व्यापारियों को अच्छा मुनाफा मिल सकता है। घर की जरूरतों तथा महत्वपूर्ण कार्यों पर आपका सहयोग करना जीवन साथी के साथ संबंधों को और अधिक मजबूत करेगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

Leo Astrology

आज का दिन सावधानी से गुजार दीजिए, तो बेहतर रहेगा। अपनी योजनाएं गुप्‍त रखें। लेन-देन में सावधानी रखें। फालतू खर्च होगा। जोखिम न उठाएं। प्रेम संबंधों की शुरुआत हो सकती है। यात्रा के दौरान गाड़ी चलाते समय सतर्क रहें। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। पैसों का लेनदेन आसानी से करें। कानूनी मामलों में जीत मिल सकती है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज का दिन शुभ नजर आ रहा है। कामकाज में आपको सफलता हासिल होगी। आपके अधूरे सपने पूरे हो सकते हैं। इस समय आप किसी अच्छे सौदे में अपना निवेश कर सकते हैं। अपनी कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। रोजगार के बेहतर अवसर मिलने से आय बढ़ेगी। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। प्रसन्नतावर्धक समाचार मिलेंगे। इस समय स्वास्थ्य के प्रति की गई लापरवाही दिक्कतों को बढ़ाएगी।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

कभी-कभी आप आलस के कारण मिलने वाली उपलब्धियों को आगे टालने की कोशिश करेंगे। महिला वर्ग के सहयोग से लाभ होगा। दोस्‍तों के साथ आपको मौज-मस्‍ती करने का अवसर मिल सकता है। परिवार के लोग आपसे खुश रहेंगे और घर में शांति बनी रहेगी। आज आप ऐसे अजनबी से मिलेंगे जो आपसे काफी दूर रहता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज के दिन भविष्य को लेकर मन अशांत हो सकता है। आज नए व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो आगे चलकर महत्वपूर्ण साबित होगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में जाने का अवसर मिल सकता है। विद्यार्थियों का मन किताबों से हट कर दोस्तों या मोबाइल में व्यस्त रहेगा। पैसा निवेश करने से फायदा होगा। जल्दबाजी में कोई गलती हो सकती है। वाहन चलाने में सावधानी रखें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

कुछ ऐसे लोगों से मुलाकात होगी जो आपके दिल के बहुत करीब हैं। सेहत को लेकर आपको किन्हीं समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आपके परिश्रम को उचित सम्मान मिलेगा एवं नई जिम्मेदारी का भार भी आपके कंधों पर डाला जाएगा। इस समय कोई भी यात्रा संबंधी प्रोग्राम ना बनाएं। छात्र अपना काम पूरी एकाग्रता के साथ करेंगे। संपत्ति से जुड़े विवाद हो सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

जीवन में चल रही कई तरह की दिक्कत दूर हो सकती है। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया है तो वह पैसा वापस मिल सकता है। पती-पत्नी के संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कुछ समय मनोरंजन और आराम में व्यतीत करने से सुकून मिलेगा। पारिवारिक सुख-सुविधाओं पर खर्चों की अधिकता रहेगी। कोई पुरानी योजना आज सफल हो सकती है। अविवाहितों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

Aquarius Astrology

व्यस्तता की वजह से घर में रहकर भी घर-परिवार को समय नहीं दे पाएंगे। किसी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। रिश्तेदारों या मित्र के साथ संबंधों में दरार आ सकती हैं। थकान महसूस होगी। जितना संभव हो बाहर के खाने से परहेज करें, साथ ही अपनी खराब खानपान की आदतों में भी सुधार करें। परिवार में कोई धार्मिक आयोजन हो सकता है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आप किसी को महत्वपूर्ण मामले में कारगर राय दे सकते हैं। पुराने किसी नुकसान की भरपाई हो सकती है‌। आज फ्री होकर काम करें। क्रोध और आक्रामकता में न दें। आपको अपने जीवन साथी के साथ सामंजस्य बनाए रखने की आवश्यकता है। आप कोशिश करेंगे तो किसी खास व्यक्ति को प्रभावित करने में सफल हो सकते हैं। परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। पार्ट टाइम जॉब के लिए ऑफर मिल सकते हैं।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 7 December 2022 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : धन की कमी को दूर करने के लिए अपने शरीर के इस अंग पर बांधे काला धागा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button