राशिफल

राशिफल 7 दिसंबर 2021 : आज ये जातक आर्थिक प्रगति से होंगे प्रसन्न, भगवान बजरंग बलि हनुमान करेंगे कृपा, कामकाज में मिलेगी खूब कामयाबी

Rashifal 7 December 2021 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 7 December 2021

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

किसी काम का उलझाव दुखी कर सकता है। कारोबार में कोई छोटी-मोटी परेशानियां हो सकती हैं। परिवार के लिए कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेंगे। नौकरी के क्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा। प्रॉपर्टी से संबंधित मामलों में फायदा मिल सकता है। माता और खुद की सेहत का ध्यान रखें। विद्यार्थियों का अध्ययन में मन लगेगा उच्च शिक्षा की तरफ अग्रसर होंगे। पढ़ाई को लेकर अपनी क्षमताओं को पहचानने की कोशिश करें। कहीं घूमने जाने का मौका मिल सकता है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

इस समय ग्रह गोचर अत्यधिक शुभ है। घर के किसी अविवाहित सदस्य के विवाह संबंधी योजना भी बनेगी। घर में प्रेमपूर्ण और खुशनुमा माहौल रहेगा। परंतु प्रेम संबंधों में मर्यादा का ध्यान रखना अति आवश्यक है। दूसरों की बातों सुनें लेकिन अपनी बुद्धि जरूर लगाएं। अपने खर्चो पर आपको नियंत्रण बनाये रखना होगा। कार्यक्षेत्र पर किसी मामले में आपके विचार की सभी तारीफ करेंगे। समाज में मान- सम्मान बढ़ेगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आप लम्बे समय से चल रही समस्या से मुक्त हो जायेंगे जो आपके मन को शांति देगा। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन बेहतर होगा। जोखिम व जमानत के का कार्य टालें। किसी मित्र की वजह से काम में रूकावट आ सकती है। इसलिए कोशिश करें कि आज सारे फैसले स्वयं ही लें। आपको फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखना चाहिए। शाम के समय यात्रा न करें। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति होगी। किसी बात पर ज्यादा अड़ जाने से कुछ निर्णय उलझ सकते हैं। परिवार से संबंधित कुछ जिम्मेदारियों के कारण व्यक्तिगत बातों को नजरअंदाज किया जा सकता है। साझेदारी में किया गया काम लाभ दे सकता है।परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। प्रेम संबंधों को लेकर दिन अच्छा रहेगा। जोखिम लेने से ना घबराएं।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

कुछ लोगों को आपकी बातचीत का तरीका काफी पसंद आएगा। किसी नई महिला मित्र के साथ कुछ ज्यादा बातचीत हो सकती है। अच्छे व्यवहार के कारण कुछ लोगों की मदद मिल सकती है। मौसम के बदलाव की वजह से स्वास्थ्य में बदलाव संभव है। विद्यार्थियों का ध्यान इस समय फालतू की गतिविधियों में लगा रहेगा। अभिभावकों को उन पर कड़ी नजर रखना जरूरी है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrology

आज किसी दोस्त के साथ गलतफहमी अप्रिय हालात खड़े कर सकती है। कार्यक्षेत्र में स्थिति लाभदायक रहेगी। स्थिति की अनुकूलता से प्रसन्नचित्त रहेंगे। कभी-कभी आप अपना धैर्य खो देने की वजह से किसी वाद विवाद में भी पढ़ सकते हैं। क्लर्क श्रेणी के लोगों के लिए समय कष्टकारी रह सकता है। अपनी भावनाएं व्यक्त करते समय पूरी सावधानी बरतें। कान-नाक का दर्द रह सकता है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। परिवार में आज आपके अनावश्यक खर्चे बढ़ेंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे। घर के कामों को दूसरों पर ना डालें। आज स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। खर्च की अधिकता हो सकती है। किसी यात्रा पर जाने के कारण आपका कोई करीबी नाराज हो सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

अपने साथी के साथ समय बिताने का आनंद लें और एक दूसरे को बेहतर ढंग से समझने की कोशिश करें। घर-परिवार में मांगलिक कार्य होने के योग बने रहेंगे। घर के बड़े सदस्यों का आशीर्वाद बना रहेगा। पारिवारिक समस्याओं को सुनें व समझें और उसके बाद ही कोई निर्णय लें। अपनी भावनाओं को काबू करना सीखें। मित्रों और निकट संबंधियों से तालमेल बनाकर रखना शुभ रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आप अपने कार्य के लिए बहुत प्रशंसा प्राप्त करेंगे। व्यापार के संबंध में कुछ जरूरी निर्णय लेने पड़ सकते हैं। जो भी निर्णय ले सोच विचार कर लें। व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए योजना बना सकते हैं। आज का दिन सावधानी से गुजारेंगे तो बेहतर रहेगा। इंपोर्ट एक्सपोर्ट संबंधी व्यवसाय आज बहुत अधिक फायदे में रहेंगे। परंतु आय के स्त्रोत अभी मंद ही रहेंगे। पेमेंट वगैरह भी रुक सकती हैं।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

अपने कार्य को लेकर लघु यात्रा करनी पर सकती है। धार्मिक क्रिया-कलापों की ओर मन केंद्रित होगा। स्वभाव में बदलाव देखने को मिल सकता है। विवाहितों के लिए आज का दिन अच्छा है। नियमित योग करने से आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। किस्मत का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। अधिकारी वर्ग से तालमेल बना रहेगा। धर्म-कर्म में भी आपकी रुचि रहेगी।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आप में हर परिस्थितियों में भी शांत बने रहने की कला है। किसी बात को लेकर प्रोफेशनल लाइफ में आपकी टेंशन बढ़ सकती है। किए गए काम का कोई रिजल्ट न मिलें तो परेशान न हों भविष्य में लाभ मिलेगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। परिवार में कोई शुभ कार्य हो सकता है। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। परिवार में बड़े बुजुर्गों का सम्मान करें। थकान और नींद संबंधित बेचैनी तकलीफ दे सकती है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

अपनी दैनिक दिनचर्या में आप बड़ा बदलाव भी कर सकते हैं। नए और पुराने दोस्तों के साथ जुड़े रहें। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में मन दुविधाग्रस्त होगा। कुछ नई जिम्मेदारी मन पर दबाव बनाएंगी। परिवार में किसी नये मेहमान के आने के आसार हैं। कार्यस्थल पर कर्मचारियों की अनियमितता से परेशान रहेंगे। दांपत्य जीवन के लिए दिन थोड़ा कमजोर है। कार्यस्थल पर मनोनुकूल परिवर्तन संभव है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 7 December 2021 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : हथेली में है ऐसी रेखाएं, तो समझ जाइए आप बन सकते हैं करोड़पति

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button