राशिफल

राशिफल 6 अप्रैल 2022 : इन जातकों के लिए अच्छा रहेगा आज का दिन, नौकरी और बिजनेस में मिलेगा भाग्य का साथ, भगवान गणेश की कृपा से होंगे सफलता की तरफ अग्रसर

Rashifal 6 April 2022 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 6 April 2022

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

समय आत्म चिंतन और मनन करने से आप अपने अंदर ऊर्जा और शांति महसूस करेंगे। अपनी रूटीन भरी दिनचर्या से जुड़ी किसी समस्या का समाधान मिलेगा। किसी भी प्रकार की दुविधा में परिवार जनों का सहयोग आपके लिए मददगार साबित होगा। आय अपेक्षा खर्चों की अधिकता बनी रहेगी। जिसकी वजह से चिंता रह सकती है। टूरिज्म उद्योग के लिए राहतभरा समय है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

जिस काम को आप काफी दिनों से करने की सोच रहे थे, उसी के बारे में भी शुरुआत नजर आ सकती है। कुछ ऐसी स्थिति बनेंगी जो परिवार में किसी झगड़े को जन्म दे सकती है, इसलिए थोड़ा संभल कर रहें। जो जातक शादीशुदा हैं, उनका ससुराल पक्ष के लोगों के साथ सामंजस्य अच्छा रहेगा। युवा वर्ग की दोस्ती प्रेम संबंधों में बदल सकती हैं।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज परिवारजनों के साथ खुशियों के पल बितायेंगे। परिस्थितियों में बदलाव का समय है, इसलिए संयमित रहें महत्वपूर्ण कार्यों में लापरवाही न बरतें। कोई भी काम कल के लिए न छोड़ें। प्रभावशाली लोगों का साथ मिलेगा। घरेलू कामों पर ध्यान देंगे और घरेलू खर्च भी करेंगे। किसी काले कुत्ते को रोटी डालना आपके लिए बेहतर रहेगा। सुस्ती अधिक रह सकती है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आसपास का वातावरण सुखद बना रहेगा। प्रियजनों के साथ मिल-बैठकर अपने अनुभव साझा करेंगे। आर्थिक मामलों में सितारे आपके पक्ष में रहेंगे। नकारात्मक स्वभाव वाले लोगों से थोड़ा दूर रहने का प्रयास करें। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें। यदि आपके घर पर भी किसी की तबीयत खराब है, तो उस पर भी आपको अपना पैसा खर्च करना पड़ सकता है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपके द्वारा लिया गया महत्वपूर्ण निर्णय बेहतर साबित होगा। आपकी सामाजिक मान सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। करियर में नए मौके मिल सकते हैं। विधार्थियों के लिए समय थोड़ा कष्टकारी है सयम बनाएं रखें। अपनी शारीरिक और मानसिक ऊर्जा में कमीं महसूस करेंगे। अपेक्षा के अनुसार लव रिलेशनशिप बदलता हुआ नजर आएगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

प्रलोभन से दूर रहकर केवल काम पर ध्यान लगाएं। विचारों में खोए रहने से आप वक्त बर्बाद कर सकते हैं। प्राप्त हुए अवसर को खोने की आशंका बन रही है। वर्तमान से जुड़े रहकर काम करें। पिछले कुछ समय से भाइयों के साथ चल रहा विवाद किसी की मध्यस्थता से हल हो जाएगा। योगा मेडिटेशन से दिन की शुरुआत करें। शरीर के साथ-साथ मानसिक स्वस्थ रहना जरूरी है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrology

किसी बात को लेकर आप में उत्सुकता भी हो सकती हैं, अच्छा बोल कर आप अपना काम पूरा करवा सकते हैं। सिंगल लोगों को वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। कार्य की वजह से थकान भी महसूस हो सकती हैं। व्यर्थ की बातों में ध्यान देने से इसका असर आपकी विचार शैली पर भी पड़ेगा। जिससे मन में किसी के प्रति नकारात्मक भाव उठ सकते हैं। नौकरी में स्थिति अच्छी नहीं रहेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज अचानक ही किसी महत्वपूर्ण समाचार की प्राप्ति होगी। ध्यान रखें कि आपकी कोई योजना सार्वजनिक ना हो, वरना कोई अन्य व्यक्ति गलत भावना से इसका फायदा उठा सकता है। जो जातक नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो इस समय आपको इससे बचना चाहिए। आर्थिक दृष्टिकोण से देखने पर पता लगता है कि आपकी आमदनी इस दौरान ठीक-ठाक रहेगी। मानसिक उथल-पुथल रह सकती है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपकी वाणी का प्रभाव दूसरों पर उत्तम रहेगा एवं आपकी मान-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। आज आपको कुछ उत्तरदायित्व वाला काम मिलने वाला होगा। इससे आपको थोड़ी द‍िक्‍कतें भी हो सकती हैं। किसी के प्रति नकारात्मक भाव उठ सकते हैं। ध्यान रखें कि यह सिर्फ आपका वहम ही है। संबंधों में मधुरता बनाकर रखें। अप्रिय गतिविधियों में ध्यान ना दें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज के दिन क्रोध की स्थिति में भाषा संयमित रखनी होगी। अपने कामों में आ रही चुनौतियों से थोड़ा विचलित रह सकते हैं। कामकाज में आलस न दिखाएं। किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। कोई मंहगी चीज चोरी हो सकती है। सेहत से संबंधित कुछ बदलाव नजर आने के कारण आपको थोड़ी चिंता महसूस हो सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आप व्यवहारिक होकर अपने चिड़चिड़े पन को दूर करने की कोशिश करें। अपनी सफलता की सम्भावना बढाने के लिए किसी दोस्त को अपनी योजना में शामिल कर लें। शिक्षा के क्षेत्र में और अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता है। आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। आपके सभी काम आसानी से पूरे होंगे। निजी सहायक कार्मिकों के लिए उन्नति का अवसर है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

आज वाहन चलाना आपके लिए हितकारी नहीं है। किसी अपने के स्वास्थ्‍य की चिंता रहेगी। आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं। नौकरी के दौरान सयम बना कर रखे। बच्चों को समय दे। कई मामलों में किस्मत सहयोग दे सकती है। कार्य क्षेत्र में अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। विद्यार्थियों का आज का दिन अच्छा रहने वाला है। धर्म के प्रति श्रद्धा भाव रहेगा। परिवार में कोई मांगलिक कार्य संभव है। आज खुद को बदली हुई भूमिका में महसूस करेंगे।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 6 April 2022 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : बहुत कम लोग जानते है घरों के दरवाजे पर लगने वाले इन मांगलिक चिन्हों के महत्व को, जाने क्या है इनका मतलब

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button