राशिफल

राशिफल 4 नवंबर 2021 : आज इन राशियों को मिलेगा माँ लक्ष्मी और भगवान गणेश का आशीर्वाद, धन धान्य से परिपूर्ण रहेंगे भंडार, सुख सुविधाओं में होगी वृद्धि

Rashifal 4 November 2021 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 4 November 2021

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आर्थिक लाभ की संभावना है। वैवाहिक जीवन का उत्तम सुख प्राप्त होगा। मानसिक स्पष्टता बनाए रखने के लिए शंका और झुंझलाहट से निजात पाएँ। आज आपका स्वास्थ्य कुछ नरम-गरम रहेगा। कामकाज के मोर्चे पर आपको अच्छे परिणाम की प्राप्ति होगी। नए संपर्क स्थापित होंगे। मन में किसी बात को लेकर दुविधा हो सकती है। आने वाले कल के बारे में सोचकर आप अपना वर्तमान नष्ट न करें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज के दिन आपके व्यापार में वृद्धि के योग हैं। परिवार में आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी और लोगों का आपके प्रति लगाव बढ़ेगा। आज अध्यात्म की ओर रुचि के कारण आपका मन किसी तीर्थ यात्रा पर जाने को करेगा। बता दे कि शेयर खरीदने या बेचने के लिए ये सही समय नहीं है, क्यूकि इससे आपको नुक्सान हो सकता है। इस समय चोट लगने या गिरने जैसी कोई स्थिति बन रही है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

किसी कार्य वंश आपके कामकाज में कोई उलझन आ सकती है, जिसकी वजह से मूड ऑफ रहेगा। कोई भी कागजी कार्यवाही बहुत सोच समझ कर करें। परिवार के बुजुर्गों की राय से फायदा हो सकता है। खर्च ज्यादा हो सकता है। आवश्यकता से ज्यादा धन खर्च करने से बचना होगा नहीं तो आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। प्रतिद्वंद्वी परेशानी का कारण बन सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आपको नए अवसर मिलने वाले हैं और आर्थिक लाभ भी होने वाला है। अपने दोस्तों से मिलें या फिर अपने परिवार के साथ कुछ समय बिताएं। आपको उनके साथ कुछ समय बिताना बहुत अच्छा लगेगा। पति-पत्नी का एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करना संबंधों को मजबूत बनाएगा। परिवार में सुख शांति और अनुशासन पूर्ण वातावरण रहेगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज का दिन आनंदपूर्ण और उत्साहपूर्ण मानसिकता से बीतेगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। नई साज-सजावट से घर की शोभा में अभिवृद्धि करेंगे। अन्न का दान करें, हर रुके कार्य पूर्ण हो जाएंगे। संयुक्त परिवारों में किसी प्रकार की कलह की स्थिति बन सकती हैं। आवश्यकता से ज्यादा धन खर्च करने से बचना होगा नहीं तो आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज सितारे आपको किसी बड़े परिवर्तन का संकेत दे सकते हैं। आपके बड़े भाई और पिता से वैचारिक मतभेद हो सकता है लेकिन वे आपका हित चाहते है। माँ लक्ष्मी का आप पर विशेष आशीर्वाद रहने वाला है। आज कोई बड़ा काम होने की संभावना है। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। बिना मांगे किसी को सलाह न दें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrologyइस राशि के लोगों की काम के प्रति दिलचस्पी अधिक रहेगी और इसके साथ ही आप तनावपूर्ण स्थितियों को भी आसानी से संभाल लेंगे। वैसे आपको घर में पेड़ लगाने चाहिए और उनकी देखभाल भी करनी चाहिए, इससे आपके मन को शांति मिलेगी। इसके इलावा बाहरी लोगों से मिलते हुए थोड़ी सावधानी जरूर बरते। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। रिलेशनशिप से संबंधित बड़ा निर्णय लेने का यह समय सही नहीं है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आप अपने दोस्तों के साथ समय बिताएंगे। छात्रों के लिए यह एक सकारात्मक दिन रहेगा। मौसमी परेशानी जैसे खांसी, जुकाम की शिकायत रहेगी। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। कोर्ट व कचहरी में अनुकूलता रहेगी। कार्यों में असफलता मिलने के कारण आप मानसिक तनाव में रहेंगे। अचानक यात्रा के कारण आप थकान महसूस कर सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज परिवार के साथ किसी मूल्यवान वस्तु की खरीदारी भी संभव है। बेवजह बाहर घूमने से बचना चाहिए नहीं तो अचानक स्वास्थ्य में गिरावट देखने को मिल सकती है। अपनी भावनाओं को वश में रखें। कठिन परिश्रम से आपकी अच्छी आय की वापसी हो सकती है।   युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। जिससे उनमें और अधिक आत्मविश्वास बढ़ेगा। आज अपने घर की सुरक्षा का ध्यान रखें क्योंकि कीमती सामान खोने का डर है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

मित्रों व रिश्तेदारों से मेल मुलाकात का दौर रहेगा। किसी मुद्दे पर वाद-विवाद उत्पन्न हो सकता है जिसकी वजह से आपकी मान हानि होने की संभावना है। व्यवसाय ठीक चलेगा जल्दबाजी न करें। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। आपकी जरूरत पूरी होगी, जिसकी वजह से जीवन में सुख-सुविधा बनी रहेगी। आप अपनी समझदारी व सूझबूझ से किसी मुश्किल से उभर जाएंगे।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

व्यक्तिगत बातों से थोड़ा दूर रहकर आप आध्यात्मिक बातों पर भी ध्यान देने की कोशिश करें। व्यापारियों के लिए दिन अनुकूल है। क्रोध को अपने उपर हावी न होने दें अन्यथा बनी बनाई योजनाओं पर पानी फिर सकता है। पारिवारिक मामलों में भागादौड़ी अधिक करनी पड़ सकती है। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी निभानी पड़ सकती है। निकट के लोगों से सहयोग में कुछ कमी रह सकती है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrologyकिसी मित्र का प्रभाव आपके जीवन पर अधिक नजर आ रहा है। दूसरों की बातों को अपनाते समय सोच-समझकर आगे बढ़ें। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहे और चोट तथा रोग से बचे। इसके साथ ही पैसों का लेन देन करने से भी आपको बचना चाहिए। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। ईश्वर की आराधना करना आपके लिए उत्तम होगा, आपका परिवार के साथ समय व्यतीत होगा l ब्लड शुगर के शिकार लोगों को अधिक सजगता बरतनी होगी।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 4 November 2021 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : धन की कमी को दूर करने के लिए अपने शरीर के इस अंग पर बांधे काला धागा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button