राशिफल

राशिफल 20 अप्रैल 2021 : आज इन जातकों को मिलेगा बजरंग बलि हनुमान का आशीर्वाद, बढ़ेगा मान सम्मान, खूब रंग लाएगी मेहनत, लेकिन इनको रहना होगा सतर्क

Rashifal 20 April 2021 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 20 April 2021

Aaj Ka Rashifal

Astrology

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आपके दिन की शुरुआत बेहद शुभ रहेगी। अगर आप बिना साझेदारी के व्यापार करते हैं तो परिणाम आपके अनुरूप हो सकते हैं। आर्थिक मामलों में आपको कुछ चुनौतियों का अवश्य ही सामना करना पड़ सकता है। पैसों की लेनदेन से संबंधित बात को लेकर काम शुरू करने के लिए देर होगी। किसी के बहकावे में आकर कोई बड़ा फैसला ना करें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

दिनभर ऊर्जावान महसूस करेंगे। किसी पुराने मित्र या परिचित व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। आज कुछ लोग आपकी बातों का गलत अर्थ लगा सकते हैं, इससे विवाद की स्थिति बन सकती है। किसी नई जगह यात्रा करने से बचें। माता-पिता किसी बात को लेकर आपसे नाराज हो सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। अपना इम्यून सिस्टम मजबूत रखने के लिए संयमित दिनचर्या रखें।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

अगर आप कोई काम करना चाहते है तो ज्यादा सोच-विचार में समय न गंवाए। प्रेमियों के लिए समय राहत भरा हो सकता है। काम का बोझ आपको थका सकता है। आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लग सकता है। अनुभवी लोगों की सलाह और मार्गदर्शन पर भी जरूर ध्यान दें। घर में किसी बुजुर्ग के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। छात्रों के दिन फलदायी है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आपको नए मौके मिल सकते हैं। आपकी सलाह सबके लिए लाभकारी रहेगी। किसी बात को लेकर चिंता हो सकती है लेकिन उसका जल्द ही हल मिलेगा। नौकरी करने वालों के लिए भी दिन काफी अच्छा है उन्हें आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त होंगे। हल्का भोजन करें, पाचन संबंधी समस्या हो सकती है। कोई भारी वस्तु न उठाए चोट लग सकती है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

Leo Astrologyकिसी के सामने ऐसी जानकारियों को उजागर न करें जो व्यक्तिगत और गोपनीय हों। क्रोध में आकर कोई पारिवारिक और व्यापारिक बड़ा फैसला ना लें तो बेहतर होगा। कोई दोस्त आपको स्वार्थी साबित कर सकता है, सावधान रहें। शाम को तनाव के कारण भी सिरदर्द हो सकता है। घर में नवीनीकरण तथा परिवर्तन संबंधी कुछ महत्वपूर्ण योजनाएं भी बनेगी।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

सामाजिक गतिविधियों में थोड़ी सावधानी बरतें इस समय किसी प्रकार की मानहानि होने के भी योग बने हुए है। किसी रिश्तेदार से मुलाकात होने की संभावना बन रही है। व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। इस समय सुरक्षा संबंधी नियमों का पालन गंभीरता से करना जरूरी है। गायों को चुपड़ी रोटी में गुड़ दें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आपके लिए आज का दिन कई मामलों में दिन बहुत अच्छे परिणाम देने वाला रहेगा। रिश्तों की मजबूती और प्रेरणा के लिए भी समय आपके अनुकूल है। अपेक्षित कार्य पूर्ण होने से उत्साह व प्रसन्नता में वृद्धि होगी। अपने ज्ञान और बुद्धि से दूसरों का प्रभावित करेंगे। सफलता और सहयोग के अच्छे संकेत हैं। मौसम का प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज लोगों से बातचीत करते समय शब्दों का इस्तेमाल थोड़ा ध्यान से करें। सेहत के मामले में आप खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे। अचानक किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात करके आपका मन बेहद प्रसन्न होगा। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

नए कार्य की शुरूआत के लिए समय अच्छा है। खुद को मानसिक रूप से काफी मजबूत महसूस करेंगे। करियर के लिहाज से भी ये सही समय है और आपको काफी सफलता मिल सकती है, लेकिन थोड़ी मेहनत करने की भी जरूरत है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

व्यवसाय के मामले में आज का दिन काफी अच्छा रहेगा और स्वास्थ्य के मामले में भी आज का दिन बेहतर होगा। आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। धर्म-कर्म के मामलों में आपकी अधिक रूचि रहने वाली है। आप किसी जरूरतमंद व्यक्ति की सहायता कर सकते हैं। पारिवारिक मामलों में किसी अन्य व्यक्ति का हस्तक्षेप ना होने दें। घर के किसी अविवाहित सदस्य के विवाह हेतु उत्तम रिश्ता आ सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

Aquarius Astrologyजिस मौके की आपको काफी दिनों से तलाश थी, उससे संबंधित जानकारी प्राप्त होगी और काम करने की इच्छा भी प्रबल रहेगी। शादीशुदा लोगों के दांपत्य जीवन में तनावपूर्ण स्थितियाँ आ सकती हैं। आर्थिक क्षेत्र में किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी। भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप नये कदम उठायेंगे। सेहत के प्रति जागरूकता रखने की आवश्यकता होगी।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आपकी कोई पुरानी इच्छा पूरी हो सकती है जिससे आपका मन हर्षित होगा। काफी समय और प्रयत्नों के बाद आपको स्थिरता प्राप्त हुई है। जीवन में फिलहाल थोड़ा आराम करने की आवश्यकता होगी। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहे, क्यूकि कोई रोग होने की संभावना है। इस राशि की महिलाओं को कठिन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 20 April 2021 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : इन राशि वालों के लिए सोने की अँगूठी पहनना होता है बहुत फायदेमंद, चमक जाती है सोने की तरह किस्मत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button