राशिफल

राशिफल 4 मई 2023 : आज साईं बाबा की कृपा से इन जातकों के बिगड़े हुए काम पकड़ेंगे गति, पुराने कर्ज से मिलेगी मुक्ति, पढ़ें आज का राशिफल

Rashifal 4 May 2023 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 4 May 2023

Aaj Ka Rashifal

Astrology

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

दिन की शुरुआत भक्तिभाव से होगी। कार्यों में संलग्न होने से सुयश मिलेगा। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर फैसला लें, धन अधिक खर्च होगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। आपकी कार्य योजना का विस्तार संभव है। विद्यार्थियों को किसी प्रोजेक्ट् को पूरा करने के लिए बहुत अधिक मेहनत की जरूरत है। किसी सीनियर की मदद लेने में संकोच ना करें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज प्रेमी या दोस्तों का व्यवहार आपके लिए अटपटा रहेगा। आज आपका वो काम पूरा हो सकता है, जो कई दिन से अधूरा पड़ा था। व्यस्तता अधिक रहेगी, व्यर्थ व्यय से बचें। प्रिय और योग्य व्यक्ति के दर्शन से मनोबल बढ़ेगा और आपके आत्‍मविश्‍वास में वृद्धि होगी। आपको समाज में सबके साथ अच्छा व्यवहार बनाकर रखना चाहिए। इससे आपके पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

अपने पार्टनर पर भरोसा बनायें रखें। अपने अंदर अहम की भावना ना उत्पन्न होने दें। दिन सुकून भरा रहेगा। सभी काम सुचारू रूप से संपन्न होने से आप बहुत रिलेक्स व प्रसन्नचित्त रहेंगे। आज आप कोई अच्छी योजना बनाने में सफल हो सकते हैं। अनाज के कारोबारियों को आर्थिक आय में बढ़ोतरी की संभावना है। कोई व्यक्ति आपको सही सलाह दे सकता है और आपकी मदद भी कर सकता है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज मानसिक तनाव के कारण स्वास्थ्य अस्थिर रह सकता है। आराम करने के लिए पर्याप्त समय लें। राज्य मान प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। शीघ्रता और भावुकता में लिया गया निर्णय आगे चलकर पश्चाताप का कारण बन सकता है। कोई भी फैसला लेने से पहले अच्‍छी तरह से सोच लें। अगर आप अपनी व्यक्तिगत भावनाओं को अपने प्रिय से बांटेंगे तो आपके मन हल्का होगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

कुछ ऐसे लोगों से मुलाकात होगी जो आपके दिल के बहुत करीब हैं। आज आपकी तारीफ होगी। आप मेहनत पर ध्यान दें, कार्य में सफलता मिलेगी। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। दिन की शुरुआत में स्वास्थ्य सम्बंधित समस्या तकलीफ दे सकती है। भविष्य संबंधी भी कुछ योजनाएं बनेंगी। आपके वर्चस्व को देखकर शत्रु शांत रहेंगे। समाज में प्रभुत्व बढ़ सकता है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। अपने लिए फालतू झंझट मोल न लें तो ही अच्छा है। कोई अच्छी खबर भी आपको मिल सकती है। संतान से सुख मिलेगा। आज आपकी प्लानिंग सफल हो सकती है। किसी से सलाह लेकर ही पैसा निवेश करें। कुछ कामों में रुकावटें जरूर आ सकती हैं। आपको किसी काम में सफलता मिलेगी। लेकिन स्वास्थ्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrology

आज दिन भर व्यस्तता बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में दिन अनुकूल रहेगा। ऑफिस में किसी विषय पर आपसे भी सलाह ली जा सकती है। अब तक जो भी निवेश किए हैं उनमें आशातीत लाभ होने के आसार है। आपकी कोई झूठी तारीफ भी हो सकती है। कई लोगों की निगाहें आप पर हो सकती हैं, लिहाजा अपने काम और बोलने के तरीकों पर ध्यान दें। कुछ समय अपने सुकून और शांति के लिए भी जरूर निकालें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आपको अपने जॉब से जुड़ी कोई बहुत अच्छी सूचना मिल सकती है। घर के किसी अविवाहित सदस्य के लिए बेहतरीन रिश्ता आने की संभावना है। आज आप अपने व्यक्तिगत तथा रुचि पूर्ण कार्यों में अधिक से अधिक समय व्यतीत करेंगे। मानसिक रूप से बहुत ही सुकून और राहत मिलेगी। भाई-बहन की मदद करने से आपको अच्छा महसूस होगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज का दिन आपको राजकीय सम्मान दिलवाएगा। नौकरीपेशा से जुड़े लोग नए जोश के साथ आज पुनः पुराने कार्य पर ध्यान दें। फुटकर व्यापारियों को व्यापार के प्रति थोड़ी चिंता रहेंगी। तनाव के चलते घर का माहौल न बिगडने दें। किसी फंक्शन में जाने के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है। कई सारी परेशानियों का हल आप सुलझा लेंगे। खर्चे पर नियंत्रण रखें‌‌।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। जीवनसाथी से किसी बात पर अनबन हो सकती है। आपको अच्छे नतीजे हासिल होंगे जिसकी वजह से आपको खुशी मिलेगी और आपके परिवार के लोगों का साथ भी आपको प्राप्त होगा। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। गैस और बदहजमी की वजह से और भी स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं उठ सकती हैं। साझेदारी का काम झटका दे सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

मेहनत से कुछ कम परिणाम मिलेंगे‌‌। तीखी वाणी दूसरों को चुभने वाली हो सकती है, ऐसे में कम बोलने की सलाह है। प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य करने वालों को कानूनी दांव-पेच से बच रहना होगा। आप कुछ भी बोलने से पहले एक बार जरूर सोच लें‌‌। आपके नकारात्मक विचार आपके लिए समस्याएँ पैदा कर सकते हैं इसलिए सावधान रहना चाहिए।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

व्यापारियों को नए मार्गों के माध्यम से पैसा कमाने की संभावना है। काम के सिलसिले में किए गए प्रयास रंग लाएंगे और आपकी इनकम बढ़ेगी। दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा।स्वभाव में चिड़चिड़ा पन देखने को मिल सकता है। नकारात्मक मनोवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें। मांगलिक एव सांस्कृतिक आयोजनों में सम्मलित होंगे।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 4 May 2023 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : अगर आपके घर में अचानक बच्चा झाड़ू लगाने लग जाए तो होने वाला ये

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button