राशिफल

राशिफल 4 जनवरी 2022 : आज इन जातकों पर रहेगा भगवान गणेश का आशीर्वाद, नया कारोबार देगा बरकत, सभी कार्य होंगे पूर्ण, घर परिवार रहेगा खुशहाल

Rashifal 4 January 2022 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 4 January 2022

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

इस राशि के लोगों को किसी कागजी कार्रवाई के कारण परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसके इलावा आज आप अपने परिवार और जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिता सकते है, लेकिन ज्यादा खर्च करने से बचे। इसके साथ ही किसी बड़े कार्य के होने से घर में उत्साह और प्रसन्नता बनी रहेगी। किसी भी व्यक्ति द्वारा बोली गई बातों का असर अपने रिलेशनशिप पर बिल्कुल न होने दें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

शिक्षा प्रेम और संतान पक्ष सुखकारक रहेंगे। संबंधों को बल मिलेगा। स्वास्थ्य बेहतर बनेगा। हर काम को बेहतर तरीके से अंजाम देंगे। व्यर्थ की चिंता छोड़ दें और अपने सपने पूरे करने में लग जायें। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेना इस समय उचित नहीं है। साथ ही अपने वरिष्ठ सदस्यों के मार्गदर्शन और सलाह को नजरअंदाज ना करें। योगा और व्यायाम पर भी ध्यान दे।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

कुछ धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों मैं कुछ समय व्यतीत करने से सकारात्मकता आएगी। घर के रखरखाव तथा साफ सफाई संबंधी कार्यों में भी व्यस्तता रहेगी। किसी विशेष कार्य के प्रति की गई मेहनत के बेहतर परिणाम मिलेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। विरोधियों का पराभव होगा। शिक्षा के क्षेत्र में आज आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

इस राशि के लोग अगर लम्बे समय से किसी के साथ रिलेशनशिप में है, तो अब अपनी शादी की बात आगे बढ़ा सकते है। आपको जान कर खुशी होगी कि पहले जो लोग आपके काम में कमियां निकालते थे, वही अब आपके काम की तारीफ करेंगे। इसके साथ ही आपको चिकनाई वाले और तले हुए भोजन को खाने से परहेज करना चाहिए। घुटनों तथा जोड़ों के दर्द की समस्या परेशान कर सकती हैं।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

एकाग्रता टूट सकती है, काम में देरी होने की वजह से मानसिक तनाव से आपको गुजरना पड़ सकता है। आज अधिक मेहनत करके कुछ कार्यों को अंजाम तक पहुंचाने के लिए प्रयास करें। सतर्कता रखकर काम करते रहना होगा। तन-मन में स्फूर्ति का अभाव रहेगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। किसी अपने का व्यवहार दिल को ठेस पहुंचा सकता है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrology

आज आप अपने साथी के बारे में कुछ नया जान सकते हैं और इस नई जानकारी से आपको एक सुखद आश्चर्य होगा। जीवन साथी के सहयोग से कार्य पूर्ण होंगे। किसी के देखा देखी में अपना नुकसान हो सकता है। हालांकि स्वास्थ्य का ध्यान रखे, क्यूकि आपकी सेहत बिगड़ सकती है। इसके इलावा कोई व्यक्ति आपको हानि पहुँचाने की कोशिश कर सकता है, इसलिए सावधान रहे।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

इस राशि के लोगों को आज धन संबंधित मुश्किलों से राहत मिलेगी। हालांकि परिवार में किसी बुजुर्ग के खराब स्वास्थ्य के कारण चिंता हो सकती है। आज के दिन आपको अपनी वाणी पर संयम रखने की जरूरत है, क्यूकि आज किसी रिश्तेदार से अनबन हो सकती है। इसलिए सावधान रहे। कार्यस्थल पर दायित्व-परिवर्तन सम्भव है। बड़े भाई के साथ किया जा रहा काम लाभ दे सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। उत्साह में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अपने व्यवहार और आचरण बदलें। अनेक घटनाएं आपके मन के अनुसार हो सकती हैं। फिर भी वक्त का लिहाज करके काम करते रहना आपके लिए अत्यंत आवश्यक होगा। अगले कुछ दिनों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी आपको सौंपी जा सकती है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

अगर आज किसी बात को लेकर चिंता में है, तो उस बात को किसी के साथ शेयर करने से मन हल्का होगा। बता दे कि कोई नया काम शुरू करने में देर हो सकती है और गाय को चारा खिलाने से शुभ फल की प्राप्ति हो सकती है। परिवार के मोर्चे पर कोई बड़ा फैसला लेने में किसी बुजुर्ग की सलाह काम आएगी। किसी प्रसिद्ध व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

करियर संबंधी प्रगति मन के अनुसार होने लगेगी। पैसों की आवक कम होने की वजह से थोड़ी दिक्कतें हो सकती हैं। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में लापरवाही भारी पड़ेगी। किसी को पैसा उधार देने से पहले अच्छी तरह जांच पड़ताल अवश्य करें। भावनाओं में आकर आप अपना नुकसान कर सकते हैं। किसी सार्वजनिक स्थान पर कोई बहस होने जैसी स्थिति बन रही है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज का दिन सुखद रहेगा। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। खानपान में रुचि बढ़ेगी। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। आज कुछ अप्रत्याशित चुनौतियां भी सामने आएंगी, आप पूरे आत्मविश्वास के साथ उनका सामना करने में समर्थ रहेंगे। आपको अपने प्रेमी की बुद्धिमानी देखकर काफी गर्व महसूस होगा। अपने घर के छोटे बच्चों के स्वास्थ्य से संबंधित परेशानियों को नजरअंदाज ना करें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

दूसरों की नकारात्मक बातों का असर आपके जीवन पर हो सकता है। दूसरों की बुरी बातों अधिक ध्यान न दें। आज किसी नई योजना पर काम शुरू ना करें। कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं। अच्छे कार्य की शुरुआत बड़ों के आशीर्वाद से होगी। गैर जरूरी खर्चे भी आज हो सकते हैं। बुज़ुर्ग रिश्तेदार अपनी बेजा मांगों से आपको परेशान कर सकते हैं।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 4 January 2022 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : आपके शरीर के हर तिल का होता है अपना एक महत्व, जानिए इनका वैज्ञानिक मतलब

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button