राशिफल

राशिफल 3 जुलाई 2022 : आज इन जातकों पर मेहरबान रहेंगे भगवान सूर्यदेव, सभी अड़चनें होंगी दूर, आसानी से पूरे होंगे कार्य, सूर्य के समान चमकेगा भाग्य

Rashifal 3 July 2022 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 3 July 2022

Aaj Ka Rashifal

Astrology

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

काम से जुड़ी बातों को आगे बढ़ाने के लिए जिस व्यक्ति के द्वारा मदद की अपेक्षा है, उनका साथ न मिलने से उदासीन महसूस होगा। जल्दबाजी के बजाय शांतिपूर्ण तरीके से काम निपटाने का प्रयास करें। दूसरों से सहयोग की उम्मीद ना करें तथा अपनी कार्य क्षमता और योग्यता पर विश्वास रखें। यह आपकी बचत बढ़ाने का समय है। पाचन प्रणाली कमजोर रहेगी। हल्का और सुपाच्य भोजन लें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

मित्रों से विवाद होने की संभावना है। फालतू कामों में समय खराब होने के योग हैं। स्थान में बदलाव संबंधी कोई प्लान बन सकता है। सेहत के मामले में दिन ठीक है। काम अधिक होने से आपको थकावट भी हो सकती है। किसी भी निर्णय को लेने में दिक्कत आए तो घर के वरिष्ठ सदस्यों की सलाह लेना आपके लिए हितकर रहेगा। नौकरी पेशा लोगों को अपने उचित कार्य की वजह से पदोन्नति के अवसर मिल सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

दिनभर बेचैनी और चिड़चिड़ापन रहेगा। आज खुद को आराम देने की कोशिश करें। मानसिक रूप से आप थके हुए नजर आएंगे। जिन बातों पर आपका नियंत्रण नहीं है, उन बातों से संबंधित विचार करना छोड़ दें। जितनी अधिक चर्चा आप लोगों के साथ करेंगे, उतनी आपकी दुविधा बढ़ती हुई नजर आएगी। लव रिलेशनशिप से संबंधित जो गलती आपके द्वारा हुई है, उसे ठीक करने का समय आया है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आपको अचानक धन लाभ हो सकता है। यदि आप भवन निर्माण से संबंधित कोई योजना बना रहे हैं तो कुछ समय तक इसे टालना बेहतर होगा। कोई भी तीखी चीज न खाए पेट सम्बंधित रोग हो सकता है। लवमेट के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। आपको किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। परिवार के लोगों के साथ चल रही बातचीत में अधिक न उलझें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

सभी लोग आपकी बात सुनेंगे भी और उन पर अमल करेंगे। कामयाबी के साथ लोगों का साथ भी मिलेगा। परिवार में आनंद एवं उत्साह का माहौल बना रहेगा। सरलता से होने वाले काम में आज थोड़ी रुकावटें महसूस हो सकती हैं, जिसके कारण मन में तुरंत बेचैनी उत्पन्न होगी।  घर के बुजुर्गों के मान-सम्मान में किसी भी प्रकार की कमीं ना करें। उनकी नाराजगी से घर का वातावरण खराब हो सकता है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrology

आज प्रयास के बावजूद भी महत्वपूर्ण कार्यों में देरी होगी इसलिए मन थोड़ा उदास रहेगा। बेहतर होगा अपनी सफलता की राह में दूसरों को बीच में न आने दें। निवेश से आपके आर्थिक जीवन में स्थिरता आ सकती है। जीवन में भी आप मौजूदा समय का पूरा आनंद लेंगें। आपके बच्चों की वृद्धि और प्रगति आपकी खुशी और गर्व का स्रोत बनेगी। रंग-पेंट के थोक कारोबारियों को बड़ा लाभ मिल सकता है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज के दिन परिवार के साथ संबंध अच्छा रहेगा। गुस्से में कहे शब्दों का असर बहुत बुरा होता है इसलिए आपको संयम और सावधानी से काम लेने की जरूरत है। कोई पुराना रोग उभर सकता है। खान पान का विशेष ध्यान रखें। पारिवारिक जीवन बेहतर तरीके से चलेगा और आपका प्रियतम भी हर काम में आपके साथ खड़ा रहेगा। अनावश्यक चिन्ताओं से मुक्ति मिल सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज दिन चढ़ने पर वित्तीय तौर पर सुधार आएगा। आपकी कामयाबी में आपके करीबी लोगों का योगदान रहेगा। आर्थिक पक्ष भी काफी मजबूत दिखाई दे रहा है। हालांकि किसी मांगलिक कार्य या दोस्तों, परिजनों के लिये किसी छोटी मोटी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं। विवाद से क्लेश होगा इसलिए झगडे से बचे। संतान के स्वास्थ्य को लेकर अलर्ट रहें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

अपने साथी को मनाने की कोशिश करेंगे। सभी मतभेदों को भुलाकर आपको सुलह कर लेनी चाहिए। यदि यात्रा आवश्यक नहीं है तो आज यात्रा ना करें। मित्रों से स्नेह बढेगा। सहयोग प्राप्त होगा। पुराने वाद विवाद से छुटकारा मिलने वाला है। संपत्ति से जुड़े मामले आपके हल होने वाले है। पुराने विवाद से आपको मुक्ति मिल सकती है। युवाओं को अपना करियर बेहतर बनाने के लिए महत्वपूर्ण व्यक्ति से मदद प्राप्त होगी।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

दिन की शुरुआत में धन से संबंधित चिंता अधिक रह सकती है। ध्यान रखें कि खरीदारी के लिए जाने पर अतिरिक्त और अनावश्यक सामान न लें। नींद से संबंधित समस्या उत्पन्न हो सकती है। प्रतियोगिता की तैयारी कर रहें लोग वर्तमान स्थिति को देखकर निराश न हो बल्कि प्रयास जारी रखें, भविष्य में सफलता अवश्य प्राप्त करेंगें। प्रेमी जातकों के लिए समय, थोड़ा कमजोर रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

बेरोजगारों को आज मनचाहा काम मिलने के आसार है। व्यर्थ में अपना समय बर्बाद ना करें अपना बहुमूल्य समय किसी काम में लगाएं। चिंता से आपको दूरी बनाए रखनी पड़ सकती है। धन हानि होने से आपको बचना चाहिए। परिश्रम का पूरा फल हासिल होने वाला है। किसी के साथ अचानक धोखा हो सकता है, लेन-देन के मामले में सतर्कता भी आवश्यक है। माता के स्वास्थ्य से सम्बन्धित चिन्ताएं रह सकती हैं।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

अपने किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेकर पुनर्विचार करना पड़ सकता है। स्वयं को चुनौतीपूर्ण स्थिति में रखने और अपनी कार्यक्षमता को पहचानने का यह एक बेहतर समय आपके लिये साबित हो सकता है। छात्रों के लिए यह अच्छा समय है। किसी आध्यात्मिक स्थल पर व्यतीत करने से आपको कई उलझे हुए सवालों का जवाब भी स्वतः ही मिलेगा। वाहन पर खर्च संभव है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 3 July 2022 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : इन राशि के लोगों को नहीं पहनना चाहिए काला धागा, मंगल खोल देता है बर्बादी के रास्ते

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button