राशिफल

राशिफल 31 जनवरी 2024 : आज का दिन इन जातकों के लिए रहेगा शानदार, कामकाज में मिलेगी जबरदस्त तरक्की, भगवान गणेश रहेंगे खुश, प्रेम जीवन होगा अनुकूल, लेकिन ये रहें जरा संभलकर

Rashifal 31 January 2024 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 31 January 2024

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज का दिन अच्छा रहेगा। संतान की सही सलाह को सुनने का प्रयास करें इससे लाभ होगा। अचानक आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। युवा वर्ग करियर पर फोकस करें। स्वास्थ्य के प्रति एक्टिव रहना आवश्यक है इसके लिए नियमित योग व व्यायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल करना उचित रहेगा। किसी जरूरमंद को कंबल दान करें, जीवन में चीजें बेहतर होगी।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज का दिन फायदेमंद है। आपके सोचने के तरीके में भी बदलाव के योग हैं। धार्मिक कार्य में मन लग सकता है। स्टेशनरी से जुड़े व्यापारियों को लाभ मिलता नजर आ रहा है। शाम के समय घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है। जहाँ एक तरफ किसी बड़ी समस्या का हल निकलेगा, वही दूसरी तरफ आप किसी लाभदायक यात्रा पर भी जा सकते है। जो विद्यार्थी है उनका मन भी पढ़ाई में खूब लगेगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज का दिन शुभ है। मन में अधिक ऊर्जा की अनुभूति करेंगे। मौसमी बीमारियों से परेशानी बढ़ सकती है। घर पर कोई धार्मिक कार्यक्रम करने का मन बनाएंगे। आज लोगो को प्रसन्न करने के लिए आपको अपने स्वभाव में थोड़ा परिवर्तन लाने की आवश्यकता है। घर परिवार में खुशियों का आगमन होगा। आपके कुछ शत्रु मित्र के रूप में भेष बदलकर आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं, अत: सावधान रहें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

अकेलेपन के कारण आप एकांत में समय बिताने की कोशिश करें। इसकी वजह से आपकी मानसिक तकलीफ बढ़ सकती है। करीबी मित्र या लोगों के साथ बिताया हुआ वक्त राहत दे सकता है। इस समय कार्य स्थल पर परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी। आर्थिक स्थिति भी बेहतर होगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए। महिला नर्सों के लिए समय अच्छा रह सकता है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

Leo Astrology

दिन कुछ मिलाजुला प्रभाव देगा। उसे बेहतरीन बनाना आप की योग्यता पर निर्भर करता है। पिछले कुछ समय से नजदीकी संबंधों के बीच जो गिलेशिकवे चल रहे थे, आज वह किसी की मध्यस्थता से हल हो सकते हैं। काम से संबंधित जिम्मेदारियां बढ़ने की वजह से खुद के लिए वक्त निकाल पाना मुश्किल हो सकता है। मौसमी बीमारी से जूझ रहे लोगों की स्थिति में सुधार होगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आपके कार्यालय में अनुकूल वातावरण रहेगा। धन प्राप्ति के कुछ नए स्रोत बन सकते हैं। आपकी कला की तारीफ होगी। किसी नयी परियोजना पर काम करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार लें। मुमकिन है कि आपके अतीत से जुड़ा कोई शख़्स आज आपसे संपर्क करेगा और इस दिन को यादगार बना देगा। आज किसी अनजान शख्स से सलाह ना लें, नुकसान हो सकता है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

व्यापारी वर्ग के लिए समय उत्तम रहेगा। सरकारी कामों में आपको सफलता मिलेगी। यह समय आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है इसलिए इसे बेकार की बातों में नष्ट न करें। पति-पत्नी का आपसी तालमेल भी उचित बना रहेगा। दूसरों द्वारा कही बातों पर तुरंत विश्वास ना रखें। डायरिया और अपच जैसी तकलीफ हो सकती है। व्यावसायियों को कारोबार में लाभ होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

किसी नयी परियोजना पर लगाने के लिए धन अर्जित कर सकते हैं। जमीन-जायदाद से जुडी समस्या का समाधान निकलेगा। व्यापार में अच्छा मुनाफा होने की वजह से आज आप पूरे दिन प्रसन्न रहेंगे। पिछले समय से आ रही सभी रुकावटें दूर होंगी। हालात को संभालना आपकी जिम्मेदारी होगी। ऐसी जानकारियों को उजागर न करें जो व्यक्तिगत और गोपनीय हों। राजनीतिक महत्वाकांक्षा पूर्ण होने की संभावना है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज दांपत्य जीवन में छोटी-छोटी बातों के चलते तनाव बढ़ सकता है। जो लोग आयात निर्यात का काम करते हैं, वे लाभ प्राप्त कर सकेंगे। परिवार में सुख- शांति का वातावरण बना रहेगा। आर्थिक लाभ होगा। कानूनी मामलों से बचकर रहें। खर्चों में बढ़ोतरी होगी, किन्तु आप पैसों की बर्बादी करने से बचे रहेंगे। शादीशुदा जीवन में तनाव महसूस कर सकते हैं। प्रेम एवं व्यापार की स्थिति ठीक रहेगी।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

इस राशि के लोग आज के दिन काफी व्यस्त रहेंगे और ऐसे में आपके मन में अचानक कई बदलाव आते रहेंगे, जो आपके लिए फायदेमंद ही साबित होंगे। इसके इलावा सार्वजनिक और भीड़ वाली जगह से दूर रहे। अगर किसी कार्य का परिणाम न निकले तो निराश होने की जरूरत नहीं है, क्यूकि बाद में अच्छा परिणाम जरूर हासिल होगा। स्वास्थ्य सुख बना रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

Aquarius Astrology

ग्रह स्थिति आपके लिए पूर्णतः अनुकूल रहेगी। कोई यात्रा संबंधी प्रोग्राम बनेगा जो कि आरामदायक और सुखदायक रहेगा। यात्रा में अपनी वस्तुओं को संभालकर रखें। लोगों की उम्मीदों पर आप खरा उतरेंगे। घर के बुजुर्गों अथवा अनुभवी लोगों की तरफ से उचित मार्गदर्शन मिलेगा। किसी मित्र की वजह से काम में रूकावट आ सकती है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आत्मविश्वास अधिक बढ़ा होने के कारण कार्य को पूर्ण ढंग से कर पाएंगे। मन में किसी बात की चिंता रहेगी। आर्थिक नुकसान हो सकता है और प्रतिष्ठा को कलंक पहुंच सकता है। नौकरी में कठिनाई का सामना करना पड़ेगा। किसी तरह का जोखिम न लें और अपने आप को शांत रखें। आप किसी भी मामले में भावुक न हों। ननिहाल पक्ष से अच्छे समाचार की प्राप्ति होगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 31 January 2024 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : यह वरदान पाने के लिए द्रोपती ने की थी भगवान शिव की कड़ी तपस्या, तब मिला था ये वरदान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button