राशिफल

राशिफल 30 जुलाई 2022 : आज इन राशि वालों के जीवन में भगवान शनि लायेंगे खुशियां, सभी प्रयास सफल रहेंगे, लेकिन इन पर रहेगा विपरीत चाल का असर, आर्थिक स्थिति करेगी बेचैन

Rashifal 30 July 2022 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 30 July 2022

Aaj Ka Rashifal

Astrology

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। रिश्तों में नई शुरुआत होने के योग हैं। किसी ऐसे शख्श का फोन आ सकता है जिससे आप बहुत लंबे समय से बात करना चाहते थे। आज आप हड़बड़ी में कोई काम की बात ठीक से न समझ पाएं, इसलिए बेहतर होगा जल्दबाजी करने से बचें। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। स्वस्थ व खुशहाल रहेंगे।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आर्थिक लाभ हो सकता है। अनावश्यक बाहर निकालने से बचे | आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। बड़े-बुजुर्ग की सलाह आपके लिये फायदेमंद रहेगी। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। आत्मसम्मान बना रहेगा। घर-बाहर सहयोग मिलेगा। जल्दी परिणाम हासिल करने के लिए गलत रास्तों का चयन न करें और अपनी मर्यादा का भी ध्यान रखें। मौसम संबंधी सावधानी रखें।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

जिस चीज में मन लगता हो, उससे अपना दिन शुरू करें। किसी बहुत पुराने मित्र के मिलने से मन में प्रसन्नता रहेगी और कुछ यादगार बातें ताजा होंगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। थोड़ा बहुत मौसमी बीमारी का असर हो सकता है। आप किसी नतीजे या फैसले का इंतजार कर रहे हैं तो शांति रखें, सब ठीक हो जाएगा। जीवनसाथी परिवार के अन्य लोगों के साथ मिलकर आपको कोई सरप्राइज दे सकता है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

कारोबार शुरू करना चाहते है तो यह समय आपके लिए लाभकारी है। अपने किसी सहयोगी का ज्यादा साथ अपके कारोबार को बिगाड़ सकता है इसलिए सावधानी के साथ काम करें। आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे। जीवनसाथी द्वारा दिया उपहार प्यार से भर देगा। धैर्य के साथ समय व्यतीत होगा। इनकम में बढ़ोतरी होगी। विरोधियों से आपको थोड़ा बचकर रहना चाहिए।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

Leo Astrology

नई जगह से किसी चीज की खरीददारी करने से बचें नुक्सान हो सकता है। किसी प्रकार के बोनस या तरक्की की संभावना है। व्यवसाय में भी आपको अपनी मेहनत की पूरे परिणाम मिलेंगे। आज आपको अचानक गुस्सा आएगा, परंतु जल्द ही शांत भी हो जाएगा। आज बड़े भाई और पिता से वैचारिक मतभेद हो सकता है। कुछ लोगों के लिए आकस्मिक यात्रा दौड़-भाग भरी और तनावपूर्ण रहेगी।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

भाग्य का साथ रहेगा। संपत्ति के कामों में रुचि बढ़ने के योग हैं। कोई बड़ा काम होने से प्रसन्नता होगी। प्रभावशाली व्यक्तियों के साथ मेलजोल बढ़ेगा। दु:खद समाचार मिल सकता है। कार्य की अधिकता से निजी कार्य प्रभावित होंगे। परिवारजनों का सहयोग अच्छा मिलेगा। आज पुरानी गलतियों के कारण परेशानी उठानी पड़ सकती है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आज गाय को अपने हाथ से गुड़ खिलाना आपके लिए शुभ है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

समय आपके पक्ष में है। विपरीत परिस्थिति में अचानक ही किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद मिलेगी। जिससे आप अपनी काफी समस्याओं से राहत महसूस करेंगे। अपने बच्चों के सुझाव नजरदांज न करें काफी हद तक लाभकारी हो सकते हैं। किसी जरूरतमंद मित्र की सहायता करने से आप के आपसी संबंध और मजबूत बनेंगे। किसी बात को लेकर ज्यादा जिद करने से बना बनाया काम बिगड़ सकता है। सेहत के लिए दिन कमजोर है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज अच्छा आर्थिक फायदा हो सकता है। छोटी बातों पर हो रहे विवाद के कारण चिंता बढेगी। व्यापार में इच्छित लाभ होगा पर मेहनत अधिक होगी। आपके कारोबार में तेजी आएगी। घर के सदस्यों के साथ आपका रिश्ता अच्छा रहेगा। पैसे उधार देने में ज्यादा उदारता दिखाना सही नहीं होगा। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई के लिए लापरवाही न बरतें। प्रेम संबंधों में पारिवारिक स्वीकृति मिल सकती है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आर्थिक मोर्चे पर आज का दिन कुछ खर्चीला रहने के आसार हैं। घरेलू खर्चे बढ़ते नजर आ रहे हैं। पैसों से जुड़े व्यवहार करते समय किसी पर पूरी तरह से भरोसा बिल्कुल न करें। जो लोग प्राइवेट जॉब करते हैं, आज उनको बॉस से तारीफ मिलेगी। निजी जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ रिश्ते में खटास आ सकती है। पेट सम्बन्धी स्वास्थ्य दुःखी कर सकता है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

अचानक मन में बदलाव आ सकते हैं जो कि आपके लिए फायदेमंद रहेंगे। बच्चों का ध्यान रखें। काम की अधिकता के कारण आप घर पर अधिक समय नहीं व्यतीत कर पाएंगे। शासन-प्रशासन का सहयोग न मिलने से कार्य बाधित होंगे। किसी दूसरे व्यक्ति पर अपने काम को थोपने से आपको बचना चाहिए। अपना काम खुद से पूरा करने की कोशिश करें। ठंडी तासीर की चीजों का सेवन करें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

Aquarius Astrology

काम से संबंधित आ रही तकलीफों के बारे में अधिक चर्चा न करें। आपकी कमजोरी का फायदा आपके प्रतिस्पर्धी उठा सकते हैं। धन संबंधी कुछ योजनाएं बनेंगी परन्तु पैसे के लेन देन में सावधानी बरतें। मित्र व संबंधी भरपूर सहयोग करेंगे। पारिवारिक परिस्थिति थोड़ा परेशान कर सकती हैं। आपके प्रिय के कड़वे बोल आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकते हैं। आप बच्चों के साथ कहीं घूमने का प्लान बनायेंगे।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज का दिन पारिवारिक जिम्मेदारियों का है। आपसे परिजनों की अपेक्षाएं अधिक रह सकती हैं। जिसके चलते आप खुद को थोड़ा दबाव में महसूस कर सकते हैं। धार्मिक कार्यों की रूझान तरफ रहेगा। अगर आप नई जगह जाना चाहते है तो यह समय अनुकूल नहीं है।  यदि आपने किसी को पैसे उधार दिए थे तो आज वापस मिल सकते है। हड्डी सम्बन्धी चोट परेशान कर सकती है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 30 July 2022 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : धन की कमी को दूर करने के लिए अपने शरीर के इस अंग पर बांधे काला धागा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button