राशिफल

राशिफल 30 जनवरी 2022 : आज इन जातकों की किस्मत लेगी करवट, मिलेंगे कई सारे शुभ फल, भगवान सूर्यदेव की बरसेगी असीम कृपा, पढ़ें आज का राशिफल

Rashifal 30 January 2022 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 30 January 2022

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आपके द्वारा किए गए प्रयासों में उतार-चढ़ाव महसूस हो सकता है, किसी भी हालत में प्रयत्नों को रोकना नहीं है। अभी की परिस्थिति में संयम बनाए रखें, लेकिन मेहनत के अनुसार आपको फल प्राप्त होता हुआ भी नजर आएगा। अधिक ठंडी वस्तु का सेवन करने से बचें। मित्र परिवार से जुड़ी नाराजगी दूर होने लगेगी। जरूरत से अधिक किसी से भी अपेक्षा ना रखें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

अगर आप कोई महत्वपूर्ण काम करना चाहते है तो शाम का समय आपके लिए बेहतर रहेगा। किसी मांगलिक कार्य में सहभागी होने का सौभाग्य मिलेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बनाए रखने के लिए एक दूसरे के प्रति विश्वास की भावना रखें। अपनी दिनचर्या और खान-पान को व्यवस्थित रखें। जॉब में चल रही परेशानियां अभी बनी रहेगी, धैर्य रखें। स्वभाव में परिपक्वता लाना जरूरी है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

दिन के अंत तक बड़े काम को पूरा करने के लिए अतिरिक्त कोशिश करनी होगी। आज सफलता प्राप्त हो सकती है। जितना अधिक ध्यान आप अपने व्यक्तिगत विकास पर लगाएंगे, उतनी आसानी से अवसर प्राप्त हो सकते हैं। माता के सहयोग से आपकी सभी समस्याओं का निवारण होगा। छात्रों को सफलता प्राप्ति के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आपको कई स्रोतों से लाभ मिलने की उम्मीद हैं। चीजें आज आपके मुताबिक नहीं होंगी, ऐसे में निराश होने और किस्मत को कोसने से कोई फायदा नहीं है। इससे आप अपना कीमती वक्त ही बर्बाद करेंगे। घूमने-फिरने और मनोरंजन में धन का खर्च होगा। आपके व्यवहार को सराहा जाएगा। अपना इम्यून सिस्टम मजबूत रखने के लिए संयमित दिनचर्या रखें। वर्तमान मौसम से अपना बचाव रखना जरूरी है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

युवाओं को काम से संबंधित अनेक प्रकार की परेशानियों का सामना होगा, लेकिन मेहनत का फल प्राप्त होने वाला है, इसलिए हौंसला बनाए रखें। जायदाद सम्बन्धी सौदा करना चाहते हैं तो आज अनुकूल दिन है। आपकी मनोरंजन के साधनों की तरफ रूचि रहेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। धन का निवेश शुभ रहेगा। आपका व्यक्तित्व आज इत्र की तरह महकेगा और सबको आकर्षित करेगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrology

कोई नई योजना सामने आ सकती है जो आपके मौजूदा काम की तुलना में ज्यादा फायदेमंद रहेगी। इस समय आपको सकारात्मक विचारों पर ध्यान देना चाहिए। भविष्य को ध्यान में रखकर धन का निवेश करने की योजना बना सकते हैं। आज किसी खास व्यक्ति के साथ वार्तालाप करने से बहुत अधिक सुकून और राहत महसूस करेंगे। किसी व्यक्तिगत समस्या का समाधान भी मिल सकता है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज का दिन विशेष है। लेकिन आपको वह अधिकार नहीं मिल रहा है जो आप चाहते हैं और हकदार हैं। लेकिन याद रखना धैर्य एक गुण है, बस इस बात पर पकड़ बनाए रखें। रिलेशनशिप से संबंधित बातों को फिलहाल आपके द्वारा नजरअंदाज किया जाएगा। पार्टनर द्वारा बोली गई बातों पर विचार जरूर करें। काम अधिक होने से आपको थकावट भी हो सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

जिन लोगों से आपकी मुलाकात कभी-कभी ही होती है, उनसे संपर्क करने के लिए आज का दिन बढ़िया है। सेहत के मामले में आप बेहतर महसूस करेंगे। आपकी दोस्ती आपके मित्र के लिए बहुत लाभदायक सिद्ध होगी। अगर आप व्यवसाय में किसी नये पार्टनर को शामिल करने पर विचार कर रहे हैं तो उससे कोई भी वादा करने से पहले आप सभी तथ्य भली भांति जाँच लें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

नए कार्य के लिए आज का दिन उचित है। करियर में स्थिरता आ सकती है। सिंगल जातकों के जीवन में प्यार की शुरुआत तो होगी लेकिन यह संबंध ज्यादा दिन नहीं चलेगा। आपको व्यापार पर ध्यान देना होगा। प्रॉपर्टी से जुड़े पुराने मामलें को ना उठाना आपके लिए अच्छा रहेगा। आप फिजूलखर्च से बचें और निर्धारित काम समय पर पूरा करें। प्रतिद्वंदी आपका सामना करने में असमर्थ रहेंगें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज बेचैन महसूस करेंगे और किसी तरह के विचारों में खोए रहेंगे। निवेश की दृष्टि से आपके लिए आज का दिन अशुभ है। घर के बड़े बुजुर्ग आपकी बातों से सहमति जताएंगे। किसी व्यक्ति से थोड़ी बहस हो सकती है। परिवारजनों के साथ थोड़ा समय बिताने से रिश्तों में बहुत सुधार आएगा। आकस्मिक यात्राएं लाभकारी हो सकती हैं। पदोन्नति के मामले में अनुकूलता पाने के लिए अभी रुकना पड़ेगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

करियर के लिए दिन अनुकूल है। खर्चों में वृद्धि होगी। नए कार्यों की शुरुआत में अच्छी सफलता प्राप्त होने वाली है। नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो इस संबंध में कामयाबी मिल सकती है। लोन से जुड़े कामकाज पूरे होने की संभावना है। अपने मनोभावों पर भरोसा करें समय पर सभी काम बनेंगे। सन्तान की पढ़ाई सम्बन्धी अनुकूलता रह सकती है। वृद्धाश्रम में धनराशि भेंट करें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

आपकी सकारात्मकता आपकी ताकत बन सकती है। आप अपनी कामयाबी को लेकर आश्वस्त रहेंगे। भ्रम की स्थिति के कारण आज मिलने वाले अवसरों का पूर्ण लाभ उठाने में परेशानी आएगी। परिवार में किसी की मदद कर असीम संतोष मिलेगा। किसी नापसंद व्यक्ति के साथ यात्रा पर जाने का दबाव हो सकता है। अपनी छत या घर के बाहर किसी बर्तन में पानी भरकर पक्षियों के लिए रखें।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 30 January 2022 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : धन की कमी को दूर करने के लिए अपने शरीर के इस अंग पर बांधे काला धागा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button