राशिफल

मासिक राशिफल मार्च 2022 : इस महीने चमकेंगे इन जातकों के भाग्य के सितारे, शिवरात्रि पर बनेगे शुभ संयोग, रहेगी भगवान शिव की कृपा दृष्टि, पढ़ें अपना राशिफल

Masik Rashifal March 2022 : लोग अपनी राशि को लेकर काफी उत्सुक रहते है की आने वाला समय हमारे लिए कैसा रहेगा। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। इस राशिफल के जरिये आप जान सकेंगे की यह महीना आपके लिए कैसा रहेगा, आपकी सेहत कैसी रहेगी, आपका करियर कैसा रहेगा, कारोबार में क्या उतार चढ़ाव रहेंगे और भी बहुत सी घटित घटनाओ के बारे में बताएँगे। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से इस बारे में जानकारी देते है, तो चलिए पढ़िए Masik Rashifal March 2022

मासिक राशिफल मार्च 2022

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

सामान्य : इस माह तीन ग्रहों का गोचर हो रहा है। जिसके कारण आपकी कुंडली तीसरे, दसवें एवं ग्यारहवें भाव सक्रिय अवस्था में रहेंगे जिस कारण कुछ ग्रह आपके आने वाले समय पर थोड़ा नकारात्मक प्रभाव डाल सकते है।

कार्यक्षेत्र : जो जातक नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो इस समय आपको इससे बचना चाहिए। आपको अपने कामों को पूरा करने में थोड़ा अधिक समय लग सकता है, जिसके कारण आपकी परफॉर्मेंस प्रभावित हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपका मन इस माह बहुत कम लगेगा और उसका कारण होगा भविष्य सम्बंधित चिंता।

आर्थिक : आर्थिक दृष्टिकोण से देखें तो इस महीने आपको मिश्रित परिणाम मिलेंगे, लेकिन आपको इस बात का ध्यान रखना ही होगा कि आपकी आमदनी और खर्चों का संतुलन बना रहे। लेकिन आपको कुछ धन हानि का सामना करना पड़ सकता है।

स्वास्थ्य : स्वास्थ्य के मामले में इस महीने आपको थोड़ी सी सावधानी रखनी होगी लेकिन यह ज्यादा चिंता का विषय नहीं है।अपना ब्लड प्रेशर और शुगर की मात्रा भी अवश्य चेक कराएं।

प्रेम व वैवाहिक : प्रेम जीवन की बात की जाए तो महीना आपके पक्ष में ही नजर आ रहा है, लम्बे समय से चला आ रहा कोई तनाव इस दौरान वह समाप्त हो जाएगा। शादीशुदा लोगों की बात की जाये तो इस माह अपने जीवनसाथी से तो उनकी अच्छी बनेगी ही साथ ही जीवनसाथी के परिवार वालों से भी वो अच्छा व्यवहार करेंगे।

पारिवारिक : पारिवारिक जीवन में आपको अच्छे फलों की प्राप्ति इस माह होगी। आपके माता-पिता के संबंध इस माह सुधर सकते हैं, उनके बीच का सामंजस्य आपके पारिवारिक वातावरण को भी खुशहाल बना देगा।

उपाय : आपको भगवान शिव की विधिवत पूजा उपासना करनी चाहिए और संभव हो तो रुद्राभिषेक का पाठ करना चाहिए।

शुभ रंग : भूरा सुनहरा।
शुभ अंक : 5, 3

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

सामान्य : इस महीने चार ग्रह राशि परिवर्तन कर रहे है और इन चारों ग्रहों के गोचर के कारण आपकी कुंडली में पंचम, द्वादश और प्रथम भाव सक्रिय अवस्था में रहेंगे, इसलिए आप इस दौरान निवेश करके भी मुनाफा कमा सकते हैं।

कार्यक्षेत्र : अब अगर कार्यक्षेत्र की बात करे तो इस महीने आपके सामने भले ही कितनी भी मुश्किलें क्यों न आएं, लेकिन आपको डरना नहीं है। जी हां बता दे कि करियर के मामले में आपको अच्छे परिणाम मिल सकते है। हालांकि आपको इस बात का ध्यान भी रखना चाहिए कि कोई आप पर झूठा इल्जाम न लगा दे, क्यूकि इससे आपका इम्प्रेशन दूसरों पर खराब हो सकता है।

आर्थिक : इस माह आप धन की बचत कर पाने में सफल होंगे। आर्थिक नजरिए से आपको कुछ अच्छे नतीजे इस महीने अवश्य मिलेंगे और कुछ जिससे आपको अप्रत्याशित लाभ के योग बनेंगे।

स्वास्थ्य : अगर स्वास्थ्य की बात करे तो अधिक काम होने के कारण आपको थकान हो सकती है, जिससे आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है। ऐसे में आपको भरपूर नींद जरूर लेनी चाहिए।

प्रेम व वैवाहिक : आपका जीवन साथी किसी बात को लेकर इरिटेट भी हो सकता है, जिसकी वजह से आपके दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। यदि आप अविवाहित हैं तो विवाह के लिए वर/वधु की तलाश कर रहे हैं तो आपको रिश्तेदारों की ओर से कोई अच्छा रिश्ता आ सकता है।

पारिवारिक : बता दे कि परिवार का माहौल काफी अस्त व्यस्त सा रहेगा, लेकिन इस दौरान इस बात का ध्यान रखे कि किसी भी कागज पर बिना पढ़े हस्ताक्षर न करे, क्यूकि इससे आपको नुक्सान झेलना पड़ सकता है।

उपाय : इस महीने किसी गरीब को भोजन करवाना शुभ रहेगा।

शुभ रंग : लाल, गुलाबी।
शुभ अंक : 3, 8

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

सामान्यआपके दशम भाव में बृहस्पति और नवें स्थान में शनि की स्थिति आपको कार्य क्षेत्र में सफलता दिलाएगी। इस राशि के कुछ लोगों को इस माह उच्च पद प्राप्त हो सकता है।

कार्यक्षेत्र : जो लोग अभी तक बेरोजगार हैं उन्हें भी रोजगार मिलने की पूरी संभावना है। कोर्ट कचहरी के मामलों से इस माह आपको बचकर रहना होगा, यदि कोर्ट-कचहरी के किसी मामले में फंसे हैं तो सतर्कता बरतें। व्यापार करने से आपको इस महीने बचने की जरूरत है।

आर्थिक : बता दे कि आर्थिक रूप से यह महीना काफी बेहतर रहेगा और आप वृद्धि की तरफ बढ़ेंगे। इसके इलावा अगर आप प्रॉपर्टी में निवेश करना चाहते है तो पहले इस क्षेत्र से संबंधित कुछ अनुभव लोगों से बात कर ले।

स्वास्थ्यइस महीने आपको यह बात समझनी होगी और खुद को फिट रखने के लिए योग-ध्यान का सहारा लेना होगा। स्वास्थ्य को लेकर कुछ चुनौतियां आपको आ सकती हैं आपकी आंखों में कुछ परेशानी हो सकती है और नींद ना आने की समस्या से भी आप जूझ सकते हैं।

प्रेम वैवाहिकइस महीने किसी बात को लेकर आपका आपके पार्टनर से झगड़ा हो सकता है, जिसके कारण आप दोनों के बीच कुछ तनाव भी हो सकता है। वही अगर विवाहित लोगों की बात करे तो आपका जीवनसाथी आपसे कुछ ऐसा मांग सकता है, जिसे आप देने में शायद सक्षम न हो।

पारिवारिक : आपके पारिवारिक जीवन में तनाव और क्लेश हो सकता है। इस महीने अपने परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारियों में वृद्धि आपको तनाव दे सकती है।

उपाय : गाय को हरी घास व साबुत मुंग दाल खिलाएं।

शुभ रंग : जामुनी, मटमैला।
शुभ अंक : 4, 11

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

Hanuman

सामान्य : आपके दशम भाव में सूर्य देव उच्च राशि में विराजमान हैं जिसके कारण इस राशि के नौकरी पेशा लोगों को पदोन्नति मिलने की संभावना है। इसके साथ ही माह के उत्तरार्ध में कर्क राशि के लोगों को उनके काम को लेकर वाहवाही सुनने को मिल सकती है।

कार्यक्षेत्र : जो लोग कारोबार करते हैं उनको भी इस महीने उचित लाभ मिलेगा। कुछ कारोबारी नए संपर्कों के जरिए कारोबार में सकारात्मक बदलाव भी कर सकते हैं। हालांकि साथ ही आपको अति उत्साह में आकर कोई गलत निर्णय लेने से इस महीने बचना चाहिए।

आर्थिक : आपके लिए यह महीना सामान्य रहने की उम्मीद है। इस महीने आपके खर्चे भी नियंत्रण में रहेंगे, जिसकी वजह से आपकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होगी। अनचाहे खर्चों से बचने के लिए आपको बजट बनाना चाहिए, धन का निवेश करना भी आपके लिए अच्छा रहेगा।

स्वास्थ्य : स्वास्थ्य के मामले में इस महीने आपको थोड़ी सी सावधानी रखनी होगी लेकिन यह ज्यादा चिंता का विषय नहीं है। इसके साथ ही कुछ जातकों को गले या मुंह से संबंधित कुछ दिक्कतें भी इस महीने हो सकती हैं। अत्यधिक गर्म तासीर का भोजन करना आपके लिए अच्छा नहीं है।

प्रेम  वैवाहिक : जो जातक प्रेम संबंधों में पड़े हैं उन्हें महीने की शुरुआत में लवमेट के साथ कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इस राशि के विवाहित जातकों के लिए मई का यह महीना बहुत बेहतरीन रहेगा।

पारिवारिक : इस महीने मिले जुले परिणाम मिलेंगे। घर के लोगों के साथ आपके कुछ मतभेद हो सकते हैं। आपके माता-पिता को इस महीने स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं इसलिए उनका ख्याल रखना आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए।

उपाय : आपको प्रतिदिन गौ माता की सेवा करनी चाहिए और हरा चारा डालना चाहिए।

शुभ रंग : लाल, जामुनी।
शुभ अंक : 4, 7

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

सामान्य : इस राशि में प्रथम, द्वितीय और षष्ठम भाव सक्रिय अवस्था में रहेंगे और इन भावों के फलों के अनुसार ही फल मिलेंगे। द्वितीय भाव को धन भाव कहा जाता है और इससे हम आपकी वाणी के बारे में भी विचार करते हैं।

कार्यक्षेत्र : इस माह आपको करियर में अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। यदि आप इन अवसरों को हासिल करने में सफल रहे तो फिर आपको सफलता की ऊँचाइयों पर पहुँचने के लिए कोई नहीं रोक सकता है।

आर्थिक : इस माह आप धन की बचत कर पाने में सफल होंगे। आर्थिक नजरिए से आपको कुछ अच्छे नतीजे इस महीने अवश्य मिलेंगे और कुछ जिससे आपको अप्रत्याशित लाभ के योग बनेंगे। आपने अगर कोई नया काम शुरू किया है, तो वह आपको अच्छा फायदा दे सकता है। धन संचय करने में सफल हो सकते हैं।

स्वास्थ्य : इस माह आपकी सेहत से जुड़ी दिक्कतें थोड़ी और बढ़ सकती हैं। आपको छाती में दर्द आदि समस्याओं से जूझना पड़ सकता है। फेफड़ों से संबंधित कोई बीमारी भी आपको परेशानी में डाल सकती है। अपने स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें और चिकित्सक से परामर्श लेने में टालमटोल न करें।

प्रेम  वैवाहिक : दाम्पत्य जीवन में उतार-चढ़ाव रहेगा। पति-पत्नी के संबंधों में तनाव रहने की आशंका है। आपसी तालमेल ठीक नहीं रहेगा और छोटी-छोटी बातों को लेकर मतभेद हो सकते हैं। इससे गृहस्थी की गाड़ी हिचकोले खाते हुए चलेगी। अगर प्रेमी जोड़ों की बात करें तो प्रेमी युगलों में एक-दूसरे के प्रति विश्वास बढ़ेगा। प्रेम भावना में वृद्धि होगी, रिश्ता प्रगाढ़ होगा और अंतरंगता बढ़ेगी।

पारिवारिक यह समय पारिवारिक जीवन के लिहाज से सुखद कहा जा सकता है। परिजनों में तालमेल बढ़िया रहेगा और सब एक दूसरे का सहयोग करेंगे। रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है, जिससे घर में आनंदपूर्ण वातावरण रहने की संभावना है।

उपाय : श्री विष्णु सहस्रनाम स्तोत्र का पाठ करना आपके लिए लाभकारी रहेगा।

शुभ रंग : लाल, हल्‍का पीला।
शुभ अंक : 2, 7

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

सामान्ययह माह कई क्षेत्रों में शुभ परिणाम लेकर आएगा। दशम भाव में मौजूद शनि देव और बुध ग्रह का योग आपको कार्यक्षेत्र में सफलता दिलाएगा

कार्यक्षेत्रयदि करियर के दृष्टिकोण से देखा जाए तो इस महीने इनके लिए बेहद अच्छा समय रहेगा। अपनी जॉब पर काफी फोकस करेंगे और खूब मेहनत करेंगे कठिन मेहनत से अपने काम को आगे बढ़ाना इन्हें पसंद आएगा और यही आपके लिए बेहतर भी रहेगा।

आर्थिकआर्थिक दृष्टिकोण से यह उत्तम समय है। ग्यारहवें भाव में बृहस्पति और दूसरे भाव में राहु की उपस्थिति आर्थिक लाभ का संकेत दे रही है। अभी तक खर्चों से परेशान लोगों को राहत मिल सकती है क्योंकि बारहवें भाव पर शनि की दृष्टि रहेगी। इससे बेकार के खर्चों पर लगाम लग सकती है।

स्वास्थ्य : स्वास्थ्य के प्रति गंभीर रहना होगा। आपके लिए जरूरी है कि एक स्वस्थ दिनचर्या को अपनाएं। सेहत के दृष्टिकोण से पौष्टिक और संतुलित खानपान का ध्यान रखना होगा। वसायुक्त भोजन से शारीरिक समस्याएं हो सकती हैं। अत्यधिक भोजन भी स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ा सकता है।

प्रेम वैवाहिक प्रेम संबंधी मामलों पर ध्यान दिया जाए तो यह महीना आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आपका आपके प्रियतम के बीच रिश्तो में घनिष्ठता बढ़ेगी लेकिन वहीं दूसरी तरफ किसी बात को लेकर आप दोनों के बीच खटपट और मतभेद भी उत्पन्न हो सकते हैं। विवाहित जातक सामान्य रूप से जीवन यापन करेंगे।

पारिवारिकपारिवारिक जीवन उथल-पुथल से भरा रहेगा। आपके परिवार के लोगों के बीच इस माह कलह होने की संभावना है। इस कलह की वजह घर से बाहर का आदमी हो सकता है। इस वक्त पुराने विवादों को टालना एक अच्छा कदम साबित होगा।

उपायशनिवार के दिन दिव्यांगों को भोजन कराएं।

शुभ रंग : हरा, नीला।
शुभ अंक : 4, 6

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

सामान्य : बृहस्पति की पंचम भाव पर दृष्टि और सूर्य की पंचम भाव पर पूर्ण दृष्टि रहने से शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में कामयाबी मिलेगी। पारिवारिक जीवन में थोड़ी उथल-पुथल रह सकती है।

कार्यक्षेत्र : यह माह करियर की दृष्टि से आपके लिए मिश्रित फलदायी होगा। आपके ग्रह-नक्षत्र आपको कभी सहायता प्रदान करेंगे, तो कभी रुकावटें भी खड़ी कर सकते हैं।  नौकरीपेशा जातकों की नौकरी में परिवर्तन हो सकता है। यह समय व्यवसाय के दृष्टिकोण से बहुत अच्छा है। व्यापार/कारोबार में बरकत होगी।

आर्थिक : आपको इस माह में अपने धन खर्च पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। महीने के उत्तरार्ध में आपके खर्चों में थोड़ी वृद्धि हो सकती है, लेकिन फिर भी आप का आर्थिक स्तर मजबूत रहेगा।

स्वास्थ्यस्वास्थ्य के प्रति गंभीर रहना होगा। बासी भोजन से बचना जरूरी है क्योंकि इससे आपको फूड पॉइजनिंग का खतरा हो सकता है। अगर दिनचर्या में बदलाव लाते हैं तो बहुत फायदा होगा। सुबह जल्दी उठना और रात को जल्दी सोने से आप कई बीमारियों से बच सकते हैं।

प्रेम वैवाहिकजो जातक प्रेम संबंध में हैं, उनके लिए यह खुशी का समय है। लंबे अरसे से चल रहा प्रेम संबंध और मजबूत होगा। शादीशुदा लोगों के लिए यह मिलाजुला समय रहेगा। जीवनसाथी के साथ खुशी के पल बिताने का अवसर मिलेगा।

पारिवारिकयह समय पारिवारिक परेशानियों का हो सकता है। दूसरे भाव में राहु और नवम भाव में शुक्र के उपस्थित होने से पारिवारिक चुनौतियां बढ़ सकती है। इसके साथ ही चतुर्थ भाव पर शनि और बुध की दृष्टि होने से घर-परिवार के हालात बिगड़ सकते हैं। परिवार में आपसी मतभेद और तनातनी बढ़ेगी।

उपाय : मंगलवार को भगवान हनुमान जी को प्रसाद चढ़ाकर बांटे।

शुभ रंग : चमकीला गुलाबी, सुनहरा।
शुभ अंक : 6, 13

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

Scorpio Astrology

सामान्य : दशम भाव में मौजूद शनि देव और बुध ग्रह मिलकर अच्छे परिणाम देंगे। दोनों ग्रहों का शुभ संयोग आपको मेहनत और ईमानदारी से काम करने के लिए प्रेरित करेगा। इन सभी का शुभ योग आपके जीवन को तररकी की नई राह पर लेकर जायेंगे।

कार्यक्षेत्र : आपको अपने कामों को पूरा करने में थोड़ा अधिक समय लग सकता है, जिसके कारण आपकी परफॉर्मेंस प्रभावित हो सकती है। दफ्तर में हर काम लगन से करें, अनुशासित होकर काम करेंगे तो आप अधिकारियों का भरोसा हासिल करने में कामयाब होंगे।

आर्थिक : धन पक्ष की बात करें तो इस माह में धन का आगमन बना रहेगा, परंतु खर्च भी उसी प्रकार होगा। नौकरीपेशा जातकों के वेतन में वृद्धि हो सकती है। आप सही बजट प्लान करके इस माह धन संचय कर सकते हैं।

स्वास्थ्यइस महीने स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहे, क्यूकि आपको न केवल सीने में दर्द की शिकायत हो सकती है बल्कि दाग मुहांसे की समस्या भी हो सकती है। इसलिए अगर हो सके तो नियमित पौष्टिक आहार का सेवन करे।

प्रेम वैवाहिकअविवाहित लोगों के लिए शादी के प्रस्ताव आएंगे और मनपसंद जीवनसाथी मिल सकता है। प्रेम संबंध में मजबूती आएगी और लवमेट के साथ अच्छी बॉन्डिंग होगी। अगर हाल ही में दोस्ती शुरू हुई है तो अपने साथी के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। विवाहित जातकों के लिए यह परेशानी का वक्त साबित हो सकता है।

पारिवारिकपारिवारिक जीवन के दृष्टिकोण से यह मिलाजुला समय होगा। दूसरे भाव में मंगल की उपस्थिति रहेगी और चतुर्थ भाव पर देवगुरु बृहस्पति की दृष्टि रहेगी। इस वक्त पारिवारिक चुनौतियां बढ़ सकती है। पारिवारिक सदस्यों में गलतफहमी पैदा होने के संकेत हैं।

उपायशुक्रवार के दिन महालक्ष्मी मंदिर जाकर माता को खीर का भोग लगाएं।

शुभ रंग : लाल, काला।
शुभ अंक : 2, 7

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

सामान्य यह महीना कई क्षेत्रों में सफलता लेकर आने वाला है। देवगुरु बृहस्पति शिक्षा के क्षेत्र में सफलता दिलाएंगे और आपकी पुरानी योजना कार्यरूप लेगी। हालांकि दूसरे भाव में मंगल की उपस्थिति से घर-परिवार में परेशानियां बढ़ सकती हैं।

कार्यक्षेत्रआर्थिक तौर पर समृद्धि की दिशा में आगे बढ़ेंगे और आपका यह महीना आर्थिक तौर पर सामान्य से थोड़ा बेहतर बीतेगा। अगर आप किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने के बारे में विचार बना रहे हैं तो पहले कुछ जानकार लोगों से इसके बारे में सलाह जरूर लें।

आर्थिक : आर्थिक दृष्टिकोण से समय उत्तम रहेगा। महीने के उत्तरार्ध में थोड़ा ध्यान देना आवश्यक है, क्योंकि आय के साथ-साथ व्यय में भी वृद्धि हो सकती है। आपमें दिखावे के लिए खर्च करने की प्रवृत्ति हो सकती है। इसको लेकर थोड़ा सतर्क रहना जरूरी है।

स्वास्थ्य : स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। खान-पान का ध्यान रखें। किसी प्रकार की चिंता करने से भी आपको बचना चाहिए। अगर आप सतर्क हैं तो साधारण रोगों से निजात पाने में सफल होंगे। योग और व्यायाम आपके लिए कारगर साबित हो सकता है।

प्रेम  वैवाहिक : प्रेमी जोड़ो में किसी बात को लेकर झगडे किस स्तिथि बन सकती है और इस वजह से आप दोनों के बीच दूरी भी आ सकती है। विवाहित जातकों के लिए यह उत्तम समय है। जीवनसाथी से हर प्रकार की मदद मिलेगी और उसके सहयोग से काई कार्य पूरे होंगे। मन प्रसन्न रहेगा। एक दूसरे के प्रति प्रेमभाव बढ़ेगा।

पारिवारिकपरिवार में एक दूसरे पर भरोसा बनाए रखने की कोशिश करें। व्यर्थ की बहस से भी परिवार का माहौल खराब हो सकता है और उलझन बढ़ सकती है। आवश्यक है कि मधुर संवाद से परिवार के सदस्यों को खुश रखें और कटुता नहीं पनपने दें। इस वक्त भाई-बहनों से अच्छे संबंध रहेंगे और उनका समर्थन भी प्राप्त होगा।

उपायमंगलवार को हनुमान जी के मंदिर में जाकर बूंदी का प्रसाद चढ़ाकर बाटें।

शुभ रंग : गहरा लाल, भूरा।
शुभ अंक : 7, 9

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

सामान्य : दूसरे भाव पर शनिदेव और मंगल की दृष्टि आपके लिए मुश्किल खड़ी करेगी। इसी तरह छठे भाव में केतु की मौजूदगी से स्वास्थ्य के क्षेत्र में परेशानी रहेगी। घर-परिवार में भी अशांति रहेगी।

कार्यक्षेत्रकरियर के दृष्टिकोण से मकर राशि के जातकों के लिए यह वक्त मिलाजुला रहेगा। शुक्र और मंगल का योग आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। नौकरीपेशा लोगों के जीवन में बदलाव आएगा। अपने काम से वरिष्ठ अधिकारियों का भरोसा जीतने की कोशिश करें। सहयोगियों के साथ मधुर संबंध बनाना फायदेमंद होगा।

आर्थिकआर्थिक दृष्टिकोण से महीने की शुरुआत अच्छी होगी। जो लोग व्यापार या कारोबार में है उनको धन की हानि हो सकती है। कोई भी निर्णय सोच-समझकर लें और किसी नए काम को शुरू करने से बचें।

स्वास्थ्यस्वास्थ्य के दृष्टिकोण से यह समय चुनौतीपूर्ण होगा। छठे भाव में केतु और अष्टम भाव में शनि देव की उपस्थिति आपके लिए मुश्किल खड़ी कर सकती है। इस समय मकर राशि के जातकों को स्वास्थ्य को लेकर गंभीर रहना चाहिए।

प्रेम वैवाहिकपति-पत्नी के बीच गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं। आपको रिश्ते में किसी भी तरह की गलतफहमी नहीं पालनी चाहिए नहीं तो रिश्ता खराब हो सकता है। अगर कोई नई योजना बना रहे हैं तो उसमें पत्नी का भरपूर सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों के लिए यह माह मिले-जुले प्रभाव वाला रहेगा।

पारिवारिक : नए विवाद उत्पन्न हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन परेशानी भरा हो सकता है। दूसरे भाव पर शनिदेव और मंगल की दृष्टि पारिवारिक जीवन के लिए ज्यादा अनुकूल नहीं है। परिवार में सामंजस्य की कमी से समस्याओं का जन्म होगा।

उपाय : आपको विष्णु भगवान जी की प्रतिमा के समक्ष देसी घी का दीपक जलाना चाहिए और श्री विष्णु सहस्रनाम स्तोत्र का पाठ करना चाहिए।

शुभ रंग : हरा, नीला।
शुभ अंक : 2, 15

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

सामान्यबृहस्पति ग्रह के नवम भाव में होने से आप कारोबार से जुड़ी लंबी यात्राएं कर सकते हैं। नौकरी के मामले में आपकी स्थिति ठीक रहेगी लेकिन कारोबार में आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है।

कार्यक्षेत्रकाम-धंधे के प्रति आपकी रुचि और सक्रियता बनी रहेगी। आप नए-नए विचारों के साथ और परिश्रम के बल पर अपने कामकाज को सफलता के शिखर पर ले जाने के लिए जोश से भरे होंगे। किसी भी काम को आप बहुत बारीकी और कुशलता के साथ पूरा करने को उत्साहित होंगे। शॉर्टकट के पीछे भागने से बचें।

आर्थिक कारोबारी लोगों के लिए यह महीना मिलाजुला रहेगा। एकादश भाव के स्वामी मंगल शुक्र के साथ युक्त होकर आपके सप्तम भाव में होने से आमदनी बढ़ेगी। हालांकि द्वादश भाव में राहु की उपस्थिति तथा अष्टम भाव में शनि की के होने से आपकी समस्या बढ़ सकती है।

स्वास्थ्यस्वास्थ्य को लेकर थोड़ा अतिरिक्त सजग होने का समय है। सेहत को लेकर कोई लापरवाही न करें। आपको खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। बासी भोजन से दूर रहें और तली भुनी चीजों से परहेज करें।

प्रेम वैवाहिकप्रेम संबंधों के लिहाज से यह माह सुखमय नहीं कहा जा सकता। जिन जातकों के प्रेम संबंध चल रहे हैं, उन्हें अपने रिश्ते को सहेजने के लिए प्रयास करने की आवश्यकता होगी। विवाहित जातकों के लिए चुनौतीपूर्ण समय है। घर परिवार को जरूरी समय दें और माहौल को अच्छा रखने की कोशिश करें।

पारिवारिकपरिवारिक जीवन की दृष्टि से यह माह आपके लिए कुछ खास नहीं रहेगा। आपको कुछ परेशानियों से गुजरना पड़ सकता है। परिवार में किसी बात को लेकर विवाद होने की आशंका है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें और विवाद को बढ़ने न दें, यही आपके और परिवार के अन्य सदस्यों के लिए बेहतर है।

उपायबुधवार के दिन गाय को हरी दुब/घास खि‍लाएं।

शुभ रंग : हरा, नारंगी।
शुभ अंक : 2, 7

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

सामान्यकारोबार में अनुकूल परिस्थिति बनेगी, क्योंकि पंचम भाव में केतु की उपस्थिति और उस पर राहु का प्रभाव रहने वाला है। माह के उत्तरार्ध में सूर्य और देवगुरु बृहस्पति के योग से पारिवारिक सुख शांति बढ़ने की संभावना है।

कार्यक्षेत्रयह वक्त करियर के क्षेत्र में मिलाजुला रहेगा। महीने की शुरुआत सामान्य रहेगी और किसी विशेष उथल-पुथल का सामना नहीं करना पड़ेगा। हालांकि दशम भाव के स्वामी मंगल के छठे भाव में शुक्र के साथ आने से हो नौकरीपेशा लोगों की परेशानी बढ़ सकती है। हालांकि महीने के उत्तरार्ध में आपके लिए परिस्थिति बदल सकती है।

आर्थिकव्यापार-कारोबार में लाभ के अच्छे अवसर दिख रहे हैं। अगर आप किसी दीर्घकालिक निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो यह समय आपके लिए शुभ साबित होगा, साथ ही कृषि भूमि में भी निवेश करना आपके लिए फलदायी रहने वाला है। अपने काम के अलावा साइड इनकम का भी रास्ता खुल सकता है। आमदनी बढ़ाने के लिए अवसर की भी तलाश करेंगे।

स्वास्थ्यस्वास्थ्य के दृष्टिकोण से यह समय मिलाजुला रहेगा। खासतौर पर पेट और गले में समस्या हो सकती है। समय पर भोजन की आदत डालें और देर रात तक जागकर काम नहीं करें। भोजन में वसा युक्त पदार्थों के सेवन से बचना होगा। अपनी दिनचर्या को ठीक रखें और खानपान पर पूरा नियंत्रण रखें।

प्रेम वैवाहिकप्रेम से वंचित लोगों के जीवन में भी प्रेम दस्तक दे सकता है। विवाहित जातकों के लिए यह समय प्रेमी युगलों जैसा शानदार तो नहीं रहेगा, लेकिन ठीक रहेगा। आपसी वार्तालाप के दौरान मधुर वाणी का प्रयोग करना चाहिए। लवमेट के किसी बात पर प्रतिक्रिया देते हुए सावधानी अपेक्षित है।

पारिवारिकघर के सदस्यों में तालमेल बढ़ेगा और पारिवारिक तनाव नहीं होगा। काम को लेकर परिवार के लोगों में सामंजस्य नजर आएगा। सुख और शांति के माहौल में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन संभव है। इसके बाद पारस्परिक अविश्वास और कटुता में भी कमी आएगी। इस महीने परिवार में किसी मेहमान का आगमन भी अपेक्षित है।

उपायशनिवार को दिन के समय में काले तिलों का दान करें।

शुभ रंग : पीला, हरा।
शुभ अंक3, 5

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Masik Rashifal March 2022 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

(Indian News Room के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो भी कर सकते हैं)

यह भी पढ़ें : क्या आपको पता है आखिर यज्ञ और हवन में क्या अंतर होता है, यह भी जानिए हिन्दू धर्म में इनका क्या महत्त्व है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button