राशिफल

राशिफल 30 दिसंबर 2021 : आज इन जातकों का हो सकता है अड़चनों से सामना, भगवान विष्णु की कृपा कर सकती है इनकी परेशानी दूर, बचकर करें आज का दिन पार

Rashifal 30 December 2021 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 30 December 2021

Aaj Ka Rashifal

Astrology

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

इस राशि के लोगों को हर फैसला सोच समझ कर करना चाहिए और किसी दूसरे व्यक्ति की बातों में आने की गलती नहीं करनी चाहिए।परिवार के लोगों की यदि आपसे कोई अनबन चल रही थी, तो आज वह भी समाप्त होगी और आपसी प्रेम बढ़ेगा। अधिकारी वर्ग को पदोन्नति के मामले में निराशा हो सकती है। भवन-निर्माण सामग्री के कारोबारियों के लिए लाभ की स्थिति बन सकती है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

इस राशि के लोगों को परिवार और काम के बीच संतुलन बनाएं रखने की जरूरत है और दाम्पत्य जीवन में उतार चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। इसके इलावा किसी के व्यव्हार से स्वाभिमान को ठेस पहुँच सकती है। आपको अपने किसी परिजन से कोई खास सूचना मिल सकती है, जो आपके लिए लाभदायक होगी। जॉब बदलने का सोच रहे हैं तो अभी रुकिए और सही समय की प्रतीक्षा कीजिए।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

कार्य क्षेत्र में उचित व्यवस्था बनी रहेगी तथा कार्य प्रणाली में भी सुधार आएगा। वही जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं, वह आज अपने जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बनाने से पहले परिवार के सदस्यों से सलाह मशवरा करना होगा, नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं। किसी प्रकार की एलर्जी और खांसी जुखाम होने जैसी समस्या से जूझना पड़ सकता है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

दूसरों से अधिक आपको अपने काम पर ध्यान रखना होगा। किसी भी काम को सही तरीके से ही करें, खास करके जब काम पैसों से संबंधित हो। जितनी पारदर्शिता आप रखेंगे, उतने लोगों के साथ के संबंध ठीक बने रहेंगे। दिन थोड़ा खर्चीला हो सकता है और पति पत्नी के संबंधों में तकरार हो सकती है। इसके साथ ही घरेलू कार्य के मामले में आपको कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

इस राशि के लोगों को थोड़ा सोच समझ कर बोलने की जरूरत है क्यूकि आपकी कड़वी बातों से आपका जीवनसाथी अपमानित महसूस कर सकता है। बता दे कि विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई की तरफ ध्यान देने की जरूरत है और आर्थिक स्थिति के मामले में आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। अपनी गलती का एहसास होने की वजह से पूर्व प्रेमी फिर से आपके संपर्क में आने की कोशिश कर सकता है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

किसी अनजान के साथ आज संभलकर रहे। कोई अशुभ समाचार मिलने के आसार हैं। ससुराल में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। अगर आप कहीं घूमने जाना चाहते है तो परिवार के किसी बड़े से सलाह जरूर करें। किसी काम में हो रही देरी से घबराहट हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। उन लोगों पर नजर रखें जो आपको गलत राह पर ले जा सकते हैं। दांपत्य जीवन के लिए दिन बढ़िया रहेगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrology

नजदीकी रिश्तों में किसी बात की खटास आ सकती है। बहस और चर्चा से दूर रहें। अगर आप परिवार के साथ कहीं जाना चाहते है तो यह समय आपके लिए बिलकुल भी अनुकूल नहीं है। अपनी कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। अत्यधिक कार्यभार की वजह से आप कुछ भी व्यवस्थित रूप से संपन्न नहीं कर पाएंगे। बेहतर होगा कि अपने काम की अधिकता को घर के अन्य सदस्यों के साथ बांट ले।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

इस समय बेहतरीन व्यवसायिक परिस्थितियां बन रही हैं। यह समय अपने संपर्क सूत्र और कार्यप्रणाली को और अधिक मजबूत बनाने का है। अपना काम ईमानदारी से करते रहें, आपको किसी की बात से घबराने की आवश्यकता नहीं है। गुस्से पर काबू रखें नहीं तो कोई बनता काम बिगड़ सकता है। विवाह से संबंधित मनचाहा प्रपोजल अचानक से मिलेगा। सर्दी-बुखार जैसे लक्षण नजर आएंगे, स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज का दिन आपके सुखों में वृद्धि का दिन रहेगा। आप नए वाहन को खरीदने के लिए अपने परिवार के सदस्यों से सलाह मशवरा कर सकते हैं। यदि आप घर से दूर किसी नौकरी में कार्यरत हैं, तो आपको अपनी माता जी की याद सता सकती हैं। किसी अपने के स्वास्थ्‍य की चिंता रहेगी। आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं। नौकरी के दौरान सयम बना कर रखे। बच्चों को समय दे। गौशाला में हरा चारा डलवाएं।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आप बुद्धि विवेक से काम लें सफलता आपके कदम चूमेगी। व्यापार में अच्छे नतीजे मिलेंगे। परिवार का माहौल आशा जनक रहेगा और घर परिवार के लोगों का साथ मिलेगा। महिलाओं के लिए आज का दिन कोई खास उपलब्धि ले कर रहा रहा है। कोई कीमती उपहार भी मिल सकता है। परिवार में आर्थिक समस्या को लेकर विचार-विमर्श होगा। दूसरों से अपमानजनक व्यवहार न करें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

परिवार का माहौल भी काफी खुशनुमा रहेगा और लोगों से मिलने जुलने का मौका मिलेगा। आपको अचानक कुछ वित्तीय लाभ हो सकता है। आपका जीवनसाथी आपकी सभी परियोजनाओं में आपका समर्थन करेगा। व्यक्तिगत जीवन में निर्णय लेते समय अन्य लोगों की राय जरूर लें। खर्चे थोड़े अधिक रहेंगे जिन पर ध्यान देना जरूरी है। राजस्व अधिकारियों के लिए समय चुनौतीभरा है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

कोई पुराने मुद्दे उठने से दिनचर्या कुछ अस्त-व्यस्त भी रह सकती हैं। बेहतर होगा कि व्यर्थ की बातों पर ध्यान ही ना दें।पेमेंट के लेनदेन करते समय सावधानी बरतें। किसी भी प्रकार की उधारी की वजह से संबंध खराब हो सकते हैं। बदलते मौसम का असर आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है। सर्दी और कफ जैसी तकलीफ हो सकती है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 30 December 2021 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : धन की कमी को दूर करने के लिए अपने शरीर के इस अंग पर बांधे काला धागा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button