राशिफल

राशिफल 30 अप्रैल 2022 : आज इन राशियों को मिलेगा ग्रह-नक्षत्रों का साथ, आय के साधन होंगे मजबूत, लेकिन इन पर रहेगी भगवान शनि की विपरीत चाल

Rashifal 30 April 2022 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 30 April 2022

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

सोचे हुए काम आज ही शुरू कर लें। आज कोई करीबी आपको गुमराह करने की कोशिश करेगा, इससे बचने के लिए दूसरों की राय को नजरअंदाज करें। धन के आगमन की संभावना रहेगी। आप भौतिक सुखों की प्राप्ति के लिए धन भी खर्च करेंगे। महत्वाकांक्षा बढ़ेगी, जो आपसे अधिक परिश्रम करवाएगी। आज पुराने रिश्तेदार या परिचित से स्नेह मिलेगा। शारीरिक कमजोरी की वजह से सेहत में बदलाव नजर आएगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज किए गए निवेश का फायदा आपको भविष्य में प्राप्त होगा। मानसिक तनाव और समस्याओं से जूझना पड़ सकता है। आपके कार्यस्थल में चीजे सुधरेंगी। आप संपत्ति संबंधित मामलों में बाधाओं का सामना कर सकते हैं। वाहन व मशीनरी इत्यादि के प्रयोग में सावधानी रखें। आपकी किसी न्यायपूर्ण बात का विरोध हो सकता है। कोई मित्र आपसे मिलने आ सकता है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

अपने रिश्ते को संभालने और संवारने का समय है। जीवनसाथी को पूरा समय दें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। किसी व्यक्ति के द्वारा अपमान हो सकता है। आज आपको किसी को भी पैसा उधार देने से बचना होगा। स्थायी संपत्ति के कार्य लाभदायक रहेंगे। आज स्वास्थ्य में साकारात्मक परिवर्तन होगें और आप काफी हेल्दी महसूस करेगें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज दिन की शुरुआत से ही व्यस्तता रहेगी। जीवनसाथी से संबंधों में अनुकूलता रहेगी। कोई महत्वपूर्ण सूचना मिलने वाली है। पैसों के लेन-देन करने से आपको बचना चाहिए। नई योजना आपके व्यवसाय को और अधिक गति प्रदान करेगी। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। शत्रु परास्त होंगे। सन्तान से सुखद तालमेल रह सकता है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

प्रेम-संबंधों के लिए समय शुभ है। अटके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। व्यापार से जुड़े जातकों को आज महत्वपूर्ण फैसले लेने से बचने की सलाह दी जाती है खासतौर पर अगर आप किसी बदलाव के विषय में सोच रहे हैं तो इसके लिए दिन ठीक नहीं है। दोस्तों के साथ एक बेहतरीन शाम गुजारने वाले हैं। ग्रेनाइट खनन कारोबारी अधिक लाभ की स्थिति में रह सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrology

आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं। कानूनी मामलों से दूर रहें। कुछ नजदीकी लोग ही आपके खिलाफ नकारात्मक वातावरण बनाएंगे। प्रेम प्रसंगों में किसी प्रकार की गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है। स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा। आपका रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है।  भागीदारी में आपके फैसले फायदेमंद हो सकते हैं।  योगा और व्यायाम पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

रुके हुए कार्य आज तेजी से बनेंगे। मन अशांत रहेगा। सामाजिक सक्रियता बढ़ेगी। पैसों को लेकर कुछ दिक्कतें हो सकती है। अटके हुए धन की प्राप्ति न होने से आप काफी निराश रहेंगे। नौकरी से जुड़ा कोई आकर्षक प्रस्ताव मिल सकता है। अगर आप विद्यार्थी और आपकी शिक्षा में कोई बाधा आ रही है तो आज आपकी परेशानी दूर हो सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

कोई खुशखबरी मिलने से आपका मन खुश रहेगा। आपको बातचीत के लहजे में सावधानी बरतने की जरूरत है। कागजी कामकाज के मामलों में सावधानी रखें। आज हड्डी सम्बंधित दर्द को लेकर परेशान होना पड़ सकता है। आर्थिक जरूरतों में भाई-बहन आपकी सहायता को आगे आएंगे। बच्चों की परेशानियों में उनका समाधान करने में आपका सहयोग आवश्यक है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आप किसी महत्वपूर्ण फैसले को लेने में दुविधा महसूस कर सकते हैं। कामकाज और पारिवारिक जिम्मेदारियों में बेहतर तालमेल बना रहेगा। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। मित्रों तथा संबंधियों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा। आय बढ़ेगी। वर्तमान परिस्थिति का आनंद उठाने की कोशिश करें। कमर दर्द दुःखी कर सकता है। जीवनसाथी के साथ आपकी अनबन हो सकती है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

परिवार के किसी सदस्य को आपकी मदद की जरूरत पड़ेगी। घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। आपके प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगीं। खानपान के प्रति लापरवाही आपकी पाचन क्रिया को असंतुलित कर सकती हैं। सामूहिक काम निपटाने के लिहाज से दिन अच्छा है। जीवन में किसी योग्य व्यक्ति का आगमन जीवन बदल सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

करीबी और विरोधियों के बीच के अंतर को पहचानने का प्रयास करें। किसी खास व्यक्ति से आपकी मुलाकात होने के योग बन रहे हैं। धर्म के कार्यों में रुचि बढ़ेगी। वाहन चलाते हुए दुर्घटना के प्रति बहुत सतर्क रहने की जरूरत है। परिवार के मुखिया को घर के लिए कुछ कठोर फैसले लेने पड़ सकते हैं। कार्य से संबंधित अच्छी सफलता प्राप्त होने की संभावना बन रही हैं।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

उधार दिये हुए धन की वापसी हो सकती है। अविवाहितों के लिए अच्छे रिश्ते आ सकते हैं और बात भी बन सकती है। आप अपनी योजनाओं को अंतिम रूप दे सकते हैं। आज आपको धन प्राप्ति के शुभ संकेत नजर आ रहे हैं। घर-परिवार की परेशानियां दूर होंगी। बेरोजगारों की करियर सम्बन्धी चिन्ता मिट सकती है। मन को नियंत्रित करके आगे बढ़ने का प्रयास करें।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 30 April 2022 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : क्या आप जानते हैं कि कैलाश पर्वत पर क्यों नहीं चढ़ पाया आज तक कोई, अगर नहीं, तो जानिए इसके पीछे की वजह

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button