राशिफल

राशिफल 18 फरवरी 2022 : आज इन जातकों के जीवन को आहत कर सकती है कोई अनहोनी, आर्थिक स्तिथि करेगी परेशान, लेकिन इन पर रहेगी माँ संतोषी की खास कृपा

Rashifal 18 February 2022 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 18 February 2022

Aaj Ka Rashifal

Astrology

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आपके कोर्ट कचहरी के मामले इस दिन उलझ सकते है। कोई रिश्तेदार खुशखबरी लेकर आ सकता है। किसी खूबसूरत जगह घूमने जा सकते हैं। परिवार के किसी व्यक्ति के द्वारा गलत बातें बोली जाने के कारण परिवार के लोगों में थोड़ा तनाव उत्पन्न होगा और एक-दूसरे के प्रति रखा विश्वास कम महसूस हो सकता है। बाहर के खानपान से परहेज कीजिए अन्यथा स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

किसी महत्वपूर्ण काम को लेकर अधिक चिंता लगी रहेगी। आपको अपनी योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करना होगा। जरूरतमंद लोगों की सहायता करने का मौका मिलेगा। लक्ष्य की प्राप्ति के लिए प्रयास थोड़ा अधिक रहेगा। शांत रहने का प्रयास करें तथा मैडिटेशन में भी कुछ समय देना उचित रहेगा। पुराने कुछ मामलों में अनबन खत्म हो सकती है। गुस्से पर काबू रखें, वरना किसी झंझट में पड़ सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

बिना सोचे-समझे जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लें। घर के मामलों में जरूरत से अधिक उलझना आपके लिए तकलीफ का कारण होगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। नए-नए लोगों से जान पहचान होगी परंतु आप अनजान लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए। पेट की जलन और एसिडिटी से संबंधित समस्या दिनभर सता सकती है। राशन सामग्री के सप्लायर अच्छी स्थिति में रह सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

पुराने मित्रों के साथ बातचीत बंद न होने दें, वाद-विवादों से बचें। अकेलापन महसूस होगा। एक-दूसरे के लिए गलतफहमी हो तो उसे दूर करने की कोशिश करें। आज के दिन आपको दूसरों से बहुत अधिक अपेक्षा नहीं करनी है। वित्तीय मामले आसानी से आगे बढ़ेंगे और शेयरों में कुछ निवेश भी किया जा सकता है। किसी निकट परिजन की खास सहायता करनी पड़ सकती है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

अगर आप परिवार के साथ कहीं जाना चाहते है तो यह समय आपके लिए बिलकुल भी अनुकूल नहीं है। अपनी कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। युवा वर्ग ध्यान रखें कि जरा सी लापरवाही आपको आपके लक्ष्य से भटका सकती है। कामकाज में जल्दबाजी न दिखाएं, अनावश्यक उत्साह आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है। अपनी ऊर्जा से आप बहुत कुछ हासिल कर लेंगे।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrology

किसी ऐसी जगह से धनलाभ हो सकता है जहां से आपको उम्मीद ही नइीं होगी। कारोबार में आपकी सोच से अधिक वृद्धि होगी। विदेश से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। मान-सम्मान बढ़ेगा। शादी-शुदा लोगों का जीवन खुशहाल रहेगा। आपका पारिवारिक जीवन अच्छा बना रहेगा। आपके भाई-बहनों के साथ आपके संबंध और मजबूत होंगे और आप उनके कारण लाभ कमा सकते हैं।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आपको मिश्रित परिणाम मिलेंगे लेकिन कुल मिलाकर वे आपके लिए सकारात्मक रहेंगे। किसी कठिन परिस्थिति में आपको कुछ लोगों से आसानी से मदद मिल जायेगी। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। आप झूठी तारीफों के कारण उलझन में पड़ सकते हैं। गरिष्ठ तथा मसालेदार भोजन का सेवन ना करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

व्यापारी लोगों के लिए आज का दिन काफी शुभ फलदायी है। किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। खर्चों में कमी का प्रयास करना होगा। घर में शांति का वातावरण रहेगा। उन आदतों को सुधारने की कोशिश करें, जो नुकसानदायक हैं। आज छोटी यात्राओं के योग बने हुए हैं। नौकरीपैशा लोगो को आज नये प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आप कहीं जाने की योजना बना सकते है लेकिन योजना सफल नहीं होगी। आज आपके परिजनों की सुख-सुविधा के प्रति मन चिन्तित रहेगा। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें क्योंकि आपको दांत दर्द और सिरदर्द का सामना करना पड़ सकता है। व्यापारिक साझेदारों के साथ अपने व्यवहार में सतर्क रहें। इस राशि के छात्रों का आज पढ़ाई के प्रति रूझान बना रहेगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

किसी के सामने अपने दिल की बात खोलने से बचना हितकर होगा। कोई दोस्त या पड़ोसी आपके लिए बड़ा मददगार साबित होने वाला है। परिवार के किसी नौजवान के साथ खुशनुमा समय बिता सकते हैं। वाणी पर संयम रखेंगे तो बहुत सी समस्याओं से बच जाएंगे। रिलेशनशिप को बेहतर बनाने के लिए पार्टनर के साथ सहयोग रखना आवश्यक है। पुराना अटका पैसा मिल सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

कभी-कभी थकान और बैचेनी की वजह से आप अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं। अपनी सहन शक्ति को मजबूत रखें। दूसरों की समस्याओं में चिंतित रहने से आप भी तनाव पाल लेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ छोटी यात्राओं या भ्रमण की योजना बन सकती है। आपका पारिवारिक-जीवन आनंदमय और खुशहाल रहेगा। आज आमदनी और खर्च बराबर रह सकते हैं। आज निराशावादी लोगों से दूर रहें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

अन्य लोगों के साथ अपनी तुलना न करें। ऐसा करने से आपको नकारात्मक महसूस हो सकता है। एक से ज्यादा काम साथ शुरू करने से बचें, इससे आपका पैसा और समय खर्च हो सकता है। बुज़ुर्ग रिश्तेदार अपनी बेजा मांगों से आपको परेशान कर सकते हैं। जरूरत पड़ने पर साथ के लोगों से सलाह लेने में संकोच न करें। बुजुर्गों को जोड़ों का दर्द या हड्डी संबंधित तकलीफ बढ सकती है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 18 February 2022 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : घर से निकलते ही अगर ये घटनाएं घट जाएँ, तो समझ लीजिये होने वाला है आर्थिक लाभ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button