
राशिफल 3 जून 2025 : आज बजरंग बली हनुमान जी रहेंगे इन जातकों पर खुश, हरेंगे सभी संकट, स्वास्थ्य कर सकता है थोड़ा परेशान, जानिए अपना आज का राशिफल
Rashifal 3 June 2025 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 3 June 2025
Aaj Ka Rashifal
मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
समाज के कमजोर वर्ग की मदद करने या दान करने से आपको मानसिक शांति मिलेगी। मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। शारीरिक कष्ट संभव है। आपका आर्थिक पक्ष थोड़ा कमजोर हो सकता है। आपको अपने खर्चों पर कंट्रोल करने की कोशिश करना चाहिए। इस राशि के प्रॉपर्टी डीलर्स की आज कोई नयी डील फाइनल होगी।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
आज अचानक नए स्रोतों से धन मिलेगा, जो आपके दिन को ख़ुशनुमा बना देगा। आर्थिक स्थिति सुधरने के कारण कर्ज का पैसा वापस दे पाएंगे। आपको बोलते समय अपने शब्दों पर कंट्रोल रखना चाहिए। आज खाने-पीने के मामले को लेकर दिल की आवाज़ सुननी चाहिए। आज आपका जो दिल करे वो खा सकते हैं। बिजनेस में नए लोगों से मिलने का अवसर मिलेगा। जीवनसाथी के साथ खुशियों के पल बिताएंगे।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
आज किसी अच्छे व्यक्ति से सम्पर्क बनेगा जो आपको आपके करियर या फिर कारोबार में अच्छा लाभ दिला सकता है। विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों की मेहनत रंग लाएगी और उन्हें अच्छा मुनाफा होता दिख रहा है। संतान के करियर को लेकर आप थोड़ा चिंतित हो सकते हैं। आस्थमा से जुड़े रोगियों को ध्यान देने की जरूरत है।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
आज आप बेवजह विवाद करने से बचें। वैचारिक परिवर्तन होने से हल्कापन अनुभव करेंगे। संतान पक्ष से विशेष लाभ मिलने की संभावना है। नए कार्यों में सफलता मिलने के आसार हैं। बिजनेस के लिए भी दिन अच्छा है। वाणी पर जरूर संय रखें नहीं तो बने हुए काम बिगड़ सकते हैं। यदि पैतृक संपत्ति के संबंध में कोई समस्या चल रही है, तो उसका सौहार्दपूर्वक हल आपके पक्ष में संभव है।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
आज आपको व्यापार में मुनाफा हो सकता है। बाहरी लोगों का हस्तक्षेप आपके वैवाहिक जीवन में परेशानी उत्पन्न कर सकता है। आपके सारे काम आसानी से पूरे हो जाएंगे। पति-पत्नी के बीच में मनमुटाव हो सकते हैं। घर में आपको भाई- बहन का सहयोग मिलेगा। आज लोगों के ऊपर आपका प्रभाव बना रहेगा। जमीन-जायदाद के मामले में परेशानी आ सकती है।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
आज आपको व्यापार या दुकानदारी में कोई बड़ा लाभ हो सकता हैं। धार्मिक कार्यों और पूजा-पाठ पर ध्यान ज्यादा रहेगा। दिन शुभ रहने वाला है। संतान से भी धन लाभ के योग हैं। बड़े-बुजुर्गों का साथ मिलेगा। पैसे या संपत्ति निवेश की योजना को फिलहाल टालना बेहतर रहेगा। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। व्ययवृद्धि होगी।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
आज अगर आप यात्रा कर रहे हैं तो आपको अपने सामान की अतिरिक्त सुरक्षा करने की जरूरत है। बिजनेस में फायदा होगा। आज महत्वपूर्ण लोगों को नाराज ना करें। आपके दायित्वों को पूरा करने के संबंध में पिता की सलाह कुछ जादू बिखेर सकती हैं। वित्तीय मुद्दों को हल करने में कुछ समय लग सकता है। जीवन साथी का सहयोग आपको एक नई ऊर्जा देगा। वाहन द्वारा कोई चोट लगने जैसी स्थिति बन रही है।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
आज आप अच्छे स्वास्थ्य का आनंद लेंगे और आपका आत्मविश्वास भी काफी बढ़ जाएगा। आप एक समृद्ध और सुखी पारिवारिक जीवन जीएंगे। परिवार में उत्सव हो सकता है। आपके बच्चों का प्रदर्शन आपके मन में गर्व और खुशी की भावना पैदा करेगा। पैसों और परिवार की कुछ बातों को गुप्त ही रखें। आपकी परेशानियां बढ़ सकती हैं। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए भाग्योदय दायक रहेगी।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
जो लोग त्वचा संबंधी बीमारियों से जूझ रहे हैं उन्हें इस समय आराम मिलेगा। राजनीतिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी और सक्रिय राजनीति में भाग लेने के भी योग बन रहे हैं। व्यापार में प्रतिद्वंदी आपसे पीछे रह जाएंगे और धार्मिक कार्यों में शुभ व्यय से आपकी कीर्ति में भी वृद्धि होगी। आज का दिन आपके लिए मिला जुला रहने की उम्मीद है।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
परिवार में किसी से वार्तालाप करते समय शब्दों को तोलकर कर बोलना आज हितकर होगा। अन्यथा घर के सदस्य आपसे नाराज हो सकते हैं। आपके द्वारा की गई कोशिशों का फल अवश्य प्राप्त होगा। करियर में आगे बढ़ने के सुनहरे मौके मिलेंगे। काम को लेकर आप सजग रहेंगे। परंतु कम आत्मविश्वास के चलते काम करने में खुद को आप असजह पा सकते हैं। सेहत पर विशेष ध्यान बनाए रखें।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। किसी से भी झगड़ा-विवाद न हो, यह ध्यान रखें। अनुभवी और धार्मिक लोगों के साथ कुछ समय बिताने से आपकी सोच में सकारात्मक बदलाव आएगा। थोड़ी बहुत परेशानियां उत्पन्न हो सकती है परंतु धन प्राप्ति के दृष्टि से अच्छा रहेगा। अपनी दिनचर्या में सुधार करना आवश्यक है। कोई करीबी रिश्तेदार इस सप्ताह आपकी गतिविधियों में कुछ व्यवधान पैदा कर सकता है।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
आज आपका खर्चा बढ़ सकता है। ऐश्वर्य के साधनों की प्राप्ति पर व्यय हो सकता है। आप लोगों को अपनी बातों से प्रभावित करने में सफल होंगे। जो लोग राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें सफलता मिलेगी। कुछ नये लोग आपसे जुड़ने की कोशिश करेंगे। छात्रों के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है। पुरानी लेनदारी वसूल होगी। यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें।
उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 3 June 2025 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।
नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।