राशिफल

राशिफल 25 अगस्त 2022 : आज इन जातकों के पारिवारिक जीवन में आएंगी ढेरों खुशियां, प्रसन्न रहेंगे साईं बाबा, लेकिन ये जोखिम भरे कार्यों को करने से बचें

Rashifal 25 August 2022 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 25 August 2022

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

इस राशि के लोगों का कोई महत्वपूर्ण काम आज पूरा हो सकता है, इसलिए पूरी ऊर्जा के साथ मेहनत करते रहे। धैर्यशीलता में कमी रहेगी। नौकरी से जुड़े लोगों को प्रोमोशन मिलने के पूर्ण आसार दिख रहें हैं। बातचीत में संयत रहें। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। स्वास्थ्य में गिरावट की आशंका है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज गृहोपयोगी वस्तुओं पर धन का खर्च होगा। यह समय जीवन में आपको वैवाहिक जीवन का भरपूर आनंद देगा। सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी। अधीनस्थ कर्मचारी या किसी संबंधी के कारण तनाव बढ़ सकता है। रुपये पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें, धन फंस सकता है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर कुछ तनाव रहेगा। संपत्ति के दस्तावेज पर आज हस्ताक्षर न करें।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

जो जिम्मेदारी आपको निभानी है, वह जिम्मेदारी आसान है, केवल आपके अंदर संयम कम होने के कारण आपको तकलीफ से गुजरना पड़ सकता है। संतान का जिद्दी व अड़ियल रवैया आपको चिंता में डाल सकता है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। अपने रूठे हुए लवमेट या जीवनसाथी को मनाने के लिए कोई चीज गिफ्ट कर सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज का दिन किसी उपहार से कम नहीं है। लेकिन अगर आप किसी परिस्थिति से घबराकर भागेंगे तो वह आपका पीछा हर निकृष्ट तरीके से करेगी। धार्मिक कार्यो में रुचि बढ़ेगी। वैवाहिक चर्चा से मन प्रसन्न रहेगा। सेहत के लिहाज से आपको तली-भुनी चीजों को खाने से बचना चाहिए। अगर कहीं बाहर जाने की योजना है तो वह आख़िरी वक्त पर टल सकती है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपका स्वास्थ्य या आपका कोई करीबी थोड़ा परेशान कर सकता है। इसलिए सतर्क रहें और खुद का ख्याल रखें। धन लाभ के योग बन रहे हैं। आज आपको मनपसंद भोजन मिलेगा। दोस्तों के साथ आज छोटी-सी बात पर गुस्सा कर के आप अपनी बनी-बनाई बात बिगाड़ सकते हैं। आपको अपने घर या कार्यालय की मरम्मत और रख-रखाव पर खर्च करना पड़ सकता है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrology

आज आपको अचानक किसी मुसीबत का सामना करना पड सकता है। खर्चों में बढ़ोतरी होगी। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों के लिए सही समय है। कुछ लोग आपकी आलोचना या निंदा कर सकते हैं, ऐसे नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें। श्रृंगार आयटमों के कारोबारियों को अच्छा अवसर मिल सकता है। जीवनसाथी का व्यवहार सुखद रह सकता है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

इस समय आर्थिक पक्ष पहले से अधिक सक्षम और सुद्रण स्थिति में रहेगा। कुछ समय से चल रही चिंताओं से राहत मिलेगी। परिवार के लोगों की हर छोटी मोटी जरूरतें पूरी करने में आपको आनंद आएगा। अचानक ही किसी पुराने मित्र या पीछे से मुलाकात खुशी प्रदान करेगी। मौसमी बीमारियों से सतर्क रहें। अपनी आदतों व दिनचर्या को एकदम सुव्यवस्थित रखें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

परिवार के बड़े बुजुर्गों के साथ आपके विचार ना मिलने पर मतभेद हो सकता है। किसी चीज को लेकर लेकर चल रहे तनाव से मुक्ति मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों की दिनचर्या आज बहुत अधिक व्यस्त रहेगी। काम की अधिकता के कारण स्वयं का ध्यान नहीं रख पाएंगे। अगर आज कोई मित्र आपकी प्रशंसा कर रहा है तो सावधान रहिये इसके पीछे कोई साजिश हो सकती है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

पार्टनर की मानसिक परिस्थिति जानने की कोशिश करनी होगी। लोगों से उम्मीदें अधिक न रखें। निकट के लोग झटका दे सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को काम की अधिकता की वजह से ओवरटाइम भी करना पड़ सकता है। जो लोग जीवन से हमेशा के लिए जा रहे हैं, ऐसे लोगों को रोकने की कोशिश बिल्कुल भी न करें। किसी को उधार पैसा न दें। मिल कर किये गए कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। व्यापार में उचित लाभ की प्राप्ति हो सकती है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आप जल्दबाजी में रहेंगे और थोड़े परेशान भी हो सकते हैं। आजीविका के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को आज उत्तम अवसर प्राप्त हो सकते हैं। परिवार में सुख शांति का माहौल बना रहेगा और किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेना काफी लाभकारी साबित होगा। जहाँ एक तरफ दाम्पत्य जीवन में खुशियां बनी रहेंगी, वही दूसरी तरफ स्वास्थ्य भी सामान्य रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज का दिन व्यस्तता से भरा हो सकता है और अचानक मन में कई बदलाव आ सकते है, जो आपके लिए फायदेमंद ही साबित होंगे। इसके इलावा सार्वजनिक और भीड़ वाली जगह से दूर रहे। अगर किसी कार्य का परिणाम न निकले तो निराश होने की जरूरत नहीं है, क्यूकि बाद में अच्छा परिणाम जरूर हासिल होगा। ठेकेदारों को महत्वपूर्ण ठेका मिल सकता है। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

आपको ऐसा महसूस होगा कि कोई ईश्वरीय शक्ति का आशीर्वाद आपको मिल रहा है। क्योंकि सभी काम सुचारू रूप से संपन्न होते जाएंगे। आज आपको परिवार से जुड़े मामलों पर आपको ध्यान देना होगा। बता दे कि विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई की तरफ ध्यान देने की जरूरत है और आर्थिक स्थिति के मामले में आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। सूर्यास्त के बाद महत्वपूर्ण कार्य सोच-समझकर करें।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 25 August 2022 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : हमेशा बाएं हाथ की अनामिका उंगली में ही क्यों पहनाई जाती है सगाई की अंगूठी, जानिए इसके पीछे की दिलचस्प वजह

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button