राशिफल

राशिफल 13 जून 2020 : शनि देव की कृपा से चमकेगी इन राशियों की किस्मत, मिलेगा मनचाहा लाभ

Rashifal 13 June 2020 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 13 June 2020

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आप सभी नीतियां अपनाकर अपने कार्यों को पूरा करने में समर्थ रहेंगे। अपने स्वभाव का शांत रखें, वाद-विवाद में न पड़ें तो बेहतर है। जिन कार्यों के लिए प्रयासरत थे आज उनके प्रयासों का शुभ परिणाम मिलेगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो बो :

अपने काम पर अधिक ध्यान देने की वजह से थकान रहेगी किसी मामले को टालने का प्रयास करेंगे। अगर संभव हो तो जिम्मेदारियां उतनी ही लें, जितनी आप ठीस से पूरी कर सकें। आपको किसी खास व्यक्ति के साथ टाइम गुजारने का मौका मिलेगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आपने जो योजनाएं बनायी हैं उन्हें अभी स्थगित ही रखें क्योंकि अभी उन्हें करने का उचित समय नहीं है। अगर आप रिलेशनशिप में हैं तो शादी के लिए अनुचित समय है। पेट सम्बंधित बीमारियों की शिकायत रहेगी।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो : 

संतान की समस्या से चिंतित रहेंगे। जीवन साथी के साथ झगड़ा हो सकता है। किसी अन्य की सलाह पर भी ध्यान ना दें। आज किसी काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा दिन है। खान पान पर ध्यान दे।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

कोरोना को लेकर भविष्यवाणी

मन में दुविधा बनी रहेगी जो आपको परेशान कर सकती हैं। किसी महत्त्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए आपको बुलाया जा सकता है। परिजनों के साथ भी अच्छा समय व्यतीत करने को मिल सकता है। आज शनि मंदिर जरूर जाएँ ताकि आपकी नकारात्मक ऊर्जा आप पर हावी न हों।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

नौकरी में आज अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। शनि देव को हर शनिवार को तेल चढ़ाएं मनचाहे काम बनेंगे। ऐसी संभावनाएं हैं कि घरेलू खर्चों में अचानक वृद्धि आपकी जेब पर कुछ बोझ डाल सकती है। क्रोध करने और गुस्से में आकर बोलने की आपकी आदत किसी को बुरी लग सकती है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

विवाहित जोड़ों को अपने रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करना चाहिए क्योंकि यह आपके लिए कठिन समय हो सकता है। प्रियजनों की बातों को सुनें, किंतु अपना विचार भी व्यक्त करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आपसे कोई उधार मांग सकता है। बाहर का भोजन न करें तो बेहतर रहेगा। आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने और संघर्ष से बचने की आवश्यकता है। सोचे हुए काम पूरे करने का समय अनुकूल है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

कोई रूका हुआ धन संबंधी काम आज आप पूरा करने में सफल रहेंगे। आपको अपने सामान की अतिरिक्त सुरक्षा करने की जरूरत है। मान-सम्मान का योग है। परिवार में सुख-शांति रहेगी।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

परोपकार और सामाजिक कार्यों में भाग लेने से समाज में सम्मान मिलेगा। किसी भी काम को करने से न पीछे न हटें। आज जीवनसाथी और अपने मित्रों के साथ थोड़ा समय व्यतीत करें, आपका एक नयी ऊर्जा मिलेगी और आपकी कार्यक्षमता को भी बढ़ावा मिलेगा ।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

Aquarius Astrology

आप घरेलू कलह के चलते पिछले कुछ दिनों से परेशान हैं, शायद यह समय आपको इससे निजात दिला सकता है। आर्थिक स्थिति सामान्य बनी रहने के आसार हैं। आज आपके करियर को नई दिशा मिल सकती है। संभव है कि आज आपको कोई अच्छा प्रपोजल मिल जाए।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

धार्मिक कार्यों की रूझान तरफ रहेगा। अगर आप नई जगह जाना चाहते है तो यह समय अनुकूल नहीं है। आप जिस नये क्षेत्र में भी निवेश की सोच रहे हैं, सोच समझ कर करें। हनुमान चालीसा का पाठ करे बिगड़े काम बनेगे। आज के दिन मीठी चीजो का सेवन करें फलदायी रहेगा।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 13 June 2020 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : किसी भी इंसान की इन आदतों की वजह से भाग्य नहीं देता है उसका साथ, महालक्ष्मी भी हो जाती है नाराज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button