
राशिफल 3 अगस्त 2025 : आज भगवान सूर्यदेव रहेंगे इन जातकों पर प्रसन्न, सितारे देंगे साथ, घरेलू संपति में होगा इजाफा, वैवाहिक जीवन रहेगा सुखद, पढ़ें आज का राशिफल
Rashifal 3 August 2025 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 3 August 2025
Aaj Ka Rashifal
मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
आज आप अपने समय का बड़ा हिस्सा परोपकार में व्यतीत करेंगे। ऑफिस में आपके अधिकारों और जिम्मेदारियों में वृद्धि होगी, जिससे सहकर्मियों में असंतोष हो सकता है। परंतु आप अपने संयम और कार्यशैली से स्थिति को सकारात्मक बनाए रखेंगे। व्यवसाय में स्थिरता बनी रहेगी, और लंबे समय से रुका हुआ भुगतान मिल सकता है।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
आज आपका अनुशासन टूट सकता है। पुराने मामले न उठाएं। खर्चा भी ज्यादा होने के योग बन रहे हैं। आलस्य से कोई काम टाल भी सकता है। ऑफिस में साथ काम करने वाले लोगों से बहस या मतभेद होने के योग भी बन रहे हैं। वाहन का प्रयोग सावधानी से करें। व्यवहार में आए परिवर्तन से लोग अचंभित होंगे। अपने कार्य में मन नहीं लगेगा। आज आपको अपनी सूझ- बूझ व चतुराई को परखना होगा।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
पारिवारिक वातावरण में अशांति रह सकती है, जिससे कार्यक्षेत्र में ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई हो सकती है। परंतु आपकी शांति और विनम्रता से स्थितियाँ आपके पक्ष में लौटेंगी। व्यापारिक साझेदारियों में सतर्क रहें। कोई मित्र आर्थिक रूप से सहायता कर सकता है। संध्या के समय किसी मनोरंजक या सामूहिक आयोजन में भागीदारी से मनोबल बढ़ेगा।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, जिसका प्रभाव जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में दिखेगा। पड़ोसियों और सगे-संबंधियों से विवाद की आशंका है, वाणी संयमित रखें। अगर आप नौकरी करते हैं तो बॉस के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। आपकी मेहनत से वे काफी प्रभावित होंगे। खनन व्यवसायियों के लिए समय राहत भरा रह सकता है। दूसरो की उन्नति से दुखी न हों खुद मेहनत करें और संकुचित मानसिकता बदलें।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
चंद्रमा षष्ठ भाव में और मंगल व्यय भाव में, आर्थिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, साथ ही राज्य मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि भी होगी। आज आपके पद, प्रतिष्ठा और उत्तरदायित्वों में वृद्धि हो सकती है, जिससे मानसिक तनाव रहेगा लेकिन वह सकारात्मक दिशा में जाएगा। पुराने मित्रों से मुलाकात से व्यावसायिक साझेदारी या आर्थिक सुझाव मिल सकता है।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
आज कोई व्यक्ति काम में आपकी मदद कर सकता है। समय के साथ चलें जो काम आप करना चाहते हैं या जो आपकी योजना है, उसके बारे में आपको जल्दी ही कोई अच्छी खबर मिल सकती है। छोटी-मोटी परेशानियां भी सुलझ सकती हैं। किसी विषय में हैरानी या परेशानी भी महसूस करते हैं, तो थोड़ा धैर्य रखें। आज बहुत से मामले आपके फेवर में हो सकते हैं। किसी उलझन भरी स्थिति का समाधान मिल सकता है। कोई नया काम हाथ में लेने से पहले सोच-विचार कर लें तो बेहतर है।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
राशि स्वामी शुक्र सांसारिक सुखों की वृद्धि कर रहा है। व्यापार में आज विशेष लाभ के संकेत हैं। जीवनसाथी का सहयोग भी आर्थिक निर्णयों में सहायक रहेगा। उच्च पदस्थ लोगों से संपर्क स्थापित हो सकता है। राज्य मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, विशेषकर वे लोग जो कला, सौंदर्य या परामर्श क्षेत्र से जुड़े हैं। रात्रि में किसी मूल्यवान वस्तु की हानि या चोरी का योग है, सतर्क रहें।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
परिवार में सुख-शांति रहेगी। यह समय जीवन में आपको वैवाहिक जीवन का भरपूर आनन्द देगा। वरिष्ठ सहकर्मी और रिश्तेदार मदद का हाथ बढाएंगे। महत्वपूर्ण लोगों के साथ बातचीत करते वक्त अपने शब्दों पर ध्यान दें। परिवार से जुड़े कार्यों को आज प्राथमिकता दें यदि कोई कार्य पेंडिग चल रहा है तो उसे आज निपटा लें। नींद ठीक से ना होने के कारण चिड़चिड़ापन महसूस हो सकता है।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
आज मिश्रित परिणामों का दिन है। समाज में आपकी छवि मजबूत होगी, जिससे भविष्य में व्यावसायिक लाभ हो सकता है। कार्यों में सजगता जरूरी है, विशेषकर यदि आप पदोन्नति की राह पर हैं। विरोध और बाधाओं के बावजूद आप अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल रहेंगे। आज किसी विशेष डील पर हस्ताक्षर कर सकते हैं। निवेश निर्णय सोच-विचार के बाद लें।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
आप जिस काम की शुरआत करेंगे उसको समय रहते पूरा कर लेंगे। किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं। मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूर्ण हो सकती है। नौकरी में तरक्की के मिलने के प्रबल योग हैं। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। आपका दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। भाई बहनों का सहयोग मिलेगा।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
आज आपका लापरवाह रवैया आपके माता-पिता को दुःखी कर सकता है। आप अपने विरोधियों पर हावी रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं। नई दोस्ती हो सकती है। मंगल काम बन सकते हैं। कार्यक्षेत्र और बिजनेस में सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहे और चोट तथा रोग से बचे। इसके साथ ही पैसों का लेन देन करने से भी आपको बचना चाहिए।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
आज आपकी कलात्मक और रचनात्मक क्षमता को बहुत सराहना मिलेगी। विद्यार्थियों के लिए दिन उचित साबित होने वाला है। आज आप अपनी बुद्धिमानी से कठिन काम निपटा सकते हैं। पारिवारिक वातावरण सामान्य रहेगा। आज आध्यात्मिक तथा धार्मिक कार्यों के प्रति आपकी रूचि बढेगी। आप बड़ों का आदर-सत्कार करने में अग्रणी रहेंगे। किसी भी अजनबी व्यक्ति के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा ना करें।
उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 3 August 2025 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।
नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।