राशिफल

राशिफल 15 फरवरी 2022 : आज थोड़े से प्रयास इन जातकों को देंगे बड़े फायदे, दूर होंगी सभी घरेलू रूकावट, सुखमय होगा पारिवारिक जीवन, रहेगी हनुमान जी की कृपा

Rashifal 15 February 2022 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 15 February 2022

Aaj Ka Rashifal

Astrology

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज का दिन आपके लिए खर्चा भरा रहने वाला है, इसलिए आपको अपने खर्चों में हो रही वृद्धि के कारण एक सही बचत बनाकर चलना होगा, तभी आप उसका लाभ ले पाएंगे। आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। लवमेटस के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है। ऑफिशियल कामकाज में लापरवाही न बरतें और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का प्रयास करें। आनाकानी करना नुकसानदेह हो सकता है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

व्यवसायिक स्थिति में ज्यादा सुधार की उम्मीद न रखें और काम करने के तरीकों पर दोबारा विचार करें। सहयोगियो की सलाह पर भी अवश्य ध्यान दें। नौकरीपेशा लोगों को अचानक ही प्रमोशन संबंधी कोई शुभ सूचना मिल सकती है। घर का वातावरण सुखद और सौहार्दपूर्ण बना रहेगा। पेट संबंधी दिक्कत सकती है। सायंकाल का समय आज आप अपने संतान की समस्याओं को सुनने में व्यतीत करेंगे।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

समय के अनुसार अपने व्यवहार में भी परिवर्तन लाना जरूरी है। गुस्सा और आक्रोश जैसे नकारात्मक स्वभाव पर नियंत्रण रखें। युवा वर्ग कैरियर संबंधी कार्यों में रुकावट आने से कुछ निराश रहेंगे। मेहनत से किए गए कार्यों का शुभ परिणाम प्राप्त होगा। इरादों में मजबूती उन्नति का मार्ग प्रशस्त करेगी। पैकेजिंग आयटमों के विक्रेताओं के लिए अनुकूलता रह सकती है। परिवार के लिए खास खर्च कर सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

ये समय अपनी कार्य प्रणाली में परिवर्तन लाने का है किसी प्रोफेशनल व्यक्ति से सलाह अवश्य लें। पत्नी-पत्नी के बीच संबंध मधुर बने रहेंगे। प्रेम संबंधों के प्रति संवेदनशीलता जरूरी है। अन्यथा दूरियां आ सकती हैं। बाहर के खानपान से परहेज करें अन्यथा सेहत खराब हो सकती है। कुल मिलाकर दिन शांति पूर्ण तरीके से व्यतीत होगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

Leo Astrology

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। कारोबार कर रहे लोगों को आज कुछ नए लोगों से मिलने जुलने का मौका मिलेगा, जिनसे उनके कारोबार पर असर भी बहुत अच्छा पड़ेगा। पारिवारिक जीवन में भाई बहनों का आज आपको भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। पारिवारिक माहौल खुशहाल बना रहेगा। अपने खर्चों का जितना हो सके नियंत्रण बनाए रखें उतना आपके लिए अच्छा रह सकता है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आपके आसपास के लोगों की परख करना आपको आता है, इसलिए जिन लोगों की वजह से नुकसान होने की आशंका है, उन लोगों से दूर रहने की कोशिश करें। किसी को उधार पैसा न दें। मिल कर किये गए कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। व्यापार में उचित लाभ की प्राप्ति हो सकती है। थोक कारोबारी लाभ में रह सकते हैं। किसी सामाजिक आयोजन में भाग ले सकते हैं।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

पिता के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। आपके लिए अच्छा यही होगा कि आप अपने शब्दों का प्रयोग बहुत ही सोच समझ कर करें और शांति से अपना पक्ष रखें। जो लोग आज किसी यात्रा की तैयारी कर रहे हैं तो उसे कुछ समय के लिए स्थगित कर दें नहीं तो उसमें आपकी कोई प्रिय वस्तु खोने या चोरी होने का भय बना रहेगा। गाय को गुड़-रोटी दें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

जितना उदास आप महसूस कर रहे हो, उतनी स्थिती कठिन नहीं है, अपने अंदर के विश्वास को जगाकर अपना ध्यान अंतिम लक्ष्य पर बनाए रखना होगा। आप रिश्तों की गंभीरता को समझने की कोशिश करेंगे। आपके द्वारा बनाई गई सभी योजनाएं सफलतापूर्वक पूरी होंगी। पैसों से जुड़ा वादा भी न करें। निकट परिचित से मिलना हो सकता है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

बच्चों की गतिविधियों पर पूरी नजर रखें। पति-पत्नी का आपसी सहयोग घर के वातावरण को व्यवस्थित रखने में सक्षम रहेगा। इसके साथ ही नए लोगों से दोस्ती होने के योग बन रहे है, लेकिन किसी पर जल्दी यकीन न करे। वही मुश्किल हालातों में भी आत्म विश्वास जरूर बनाएं रखे, यही आपके लिए बेहतर होगा। अनाज के कारोबारी लाभ में रह सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

अगर आप कहीं भूमि लेने की योजना बना रहे हैं तो इस विचार को कुछ दिन टाल दे। परिवार में तनाव आ सकता है, आपको थोड़ा धैर्य से काम लेने की आवश्यकता है। किसी खास अपने से अपनी इच्छित बात आसानी से मनवा सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के जीवन में आज कुछ अच्छे बदलाव देखने को मिलेंगे, जिसके कारण उनके साथी व उनके बीच प्रेम और गहरा होगा। स्वास्थ्य मजबूत रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

Aquarius Astrology

आज नौकरी से जुड़े जातकों को सतर्क रहकर कार्यक्षेत्र में कार्य करना होगा, क्योंकि उनके शत्रु उनकी चुगली लगा सकते हैं, जिसके कारण उन्हें परेशानी होगी। दिन के कार्यभार से कुछ थकान का अनुभव होगा, परंतु स्वास्थ्य अच्छा रहेगा एवं गृहस्थ जीवन आनंदपूर्ण बीतेगा। जो लोग विवाह योग्य हैं, उनके लिए आज बेहतर अवसर आ सकते हैं।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज उन लोगों के लिए विशेष सावधानी का दिन है जो किसी पुरानी चोट या दुर्घटना के शिकार हैं। आप झूठी तारीफों के कारण उलझन में पड़ सकते हैं। आज आप अपने जीवनसाथी के साथ कहा-सुनी करने से बचें। छात्रों के लिए यह एक उतार चढ़ाव का दिन होगा। सकारात्मक किस्मत का साथ आज आपको आशीर्वाद देगा। आपके भाई और दोस्त आपकी मदद के लिए आगे आएंगे।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 15 February 2022 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : यह वरदान पाने के लिए द्रोपती ने की थी भगवान शिव की कड़ी तपस्या, तब मिला था ये वरदान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button