
राशिफल 24 मई 2025 : आज भगवान शनि रहेंगे इन जातकों पर मेहरबान, पुराने कर्ज से मिलेगा छुटकारा, घरेलू सुख संभव लेकिन इन पर रहेगा विपरीत चाल का असर
Rashifal 24 May 2025 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 24 May 2025
Aaj Ka Rashifal
मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
आज आप अपने निजी और दिलचस्पी वाले कामों में ज्यादा वक्त बीताएंगे। मानसिक रूप से बहुत ही सुकून और राहत मिलेगी। विदेशी कारोबार से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ का योग है। आने वाले समय में अपने जीवन में बहुत बड़े परिवर्तन आने वाले हैं। बच्चों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी शुभ कार्य के होने का संकेत भी सितारे दे रहे हैं। शत्रु पक्ष को आज खुद पर हावी न होने दें।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
इस बात में भी सावधानी बरतें कि आप किसके साथ आर्थिक लेन-देन कर रहे हैं। आज के दिन आपका स्वास्थ्य्य अच्छा रहेगा, परन्तु सिर दर्द या नेत्र पीड़ा हो सकती है। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी संभव है। आज के दिन व्यापारिक साथियों से कलह ना करें। पूरा दिन अध्यात्मिक व पारम्परिक कार्यों में व्यतीत होगा।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
सार्वजनिक जीवन में अपयश या स्वाभिमान भंग होने का योग है। कोई भी गैरकानूनी काम करने से बचें अन्यथा आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं, साथ ही आपका नुकसान भी हो सकता है। अगर आप छोटे पैमाने पर कोई काम शुरू करना चाहते हैं, तो आगे चलकर आपको लाभ होने की संभावना है। भागीदारों के साथ मतभेद होगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन उचित है।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
आज आप परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर जो भी कार्य करेंगे उसमें सफलता मिलेगी। आज आपको अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर कोई चिंता हो सकती है। यदि उनको कोई शारीरिक कष्ट हो, तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें, नहीं तो उनके कष्टों में वृद्धि हो सकती हैं। आपके घर किसी ऐसे अतिथि का आगमन हो सकता है।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
आप रोजगार के मामले में किसी व्यक्ति से सलाह लेंगे। ये सलाह आपके लिए फायदेमंद रहेगी। आज आप अपने लिए भी कुछ खरीदारी कर सकते हैं और आप अपने कुछ शान व शौकत की चीजें लेकर आएंगे, जिन्हें देखकर परिवार का कोई सदस्य ही ईर्ष्या कर सकता है। पुरानी गलतफहमी दूर हो सकती है। किसी व्यक्ति की बातों से प्रभावित हो सकते हैं।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
कार्य सफलता और प्रतिस्पर्धियों पर विजय का नशा आपके दिलोदिमाग पर छाया रहेगा, जिससे अब प्रसन्नता अनुभव करेंगे। आप भी चिंतामुक्त रहेंगे। दूसरों को यह बताने के लिए अत्यधिक उतावले न हों कि आप कैसा महसूस कर रहे हैं। व्यापार अच्छा चलेगा, लाभदायक समझौते हो सकते हैं। भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिलने की संभावना है।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। हालांकि आप जोखिम वाले कार्य सावधानी से करें। व्यापार ठीक चलेगा। अविवाहित जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे। आपको बिजनेस में किसी को पार्टनर बनाने से बचना होगा। प्रतिस्पर्धियों की पराजय होगी। वित्तीय स्थिति और स्वास्थ्य में सुधार से आपको खुशी महसूस होगी।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
कुछ कामों में आपको नहीं चाहते हुए भी समझौता करना पड़ सकता है। घर परिवार में किसी मांगलिक कार्य की सूचना आपको प्राप्त हो सकती है। आज के दिन आपका आर्थिक पक्ष भी मजबूत होगा। कामकाज और मेहनत भी ज्यादा रहेगी। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। विद्यार्थी वर्ग अपने क्षेत्र में सफलता प्राप्त करेगा।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
व्यक्तिगत बातों से ब्रेक लेकर कुछ नई बातों पर ध्यान देने की कोशिश आपके द्वारा की जाएगी। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। धन लाभ के साथ खर्च का भी योग बन रहा है। आप अपने महत्वपूर्ण आर्थिक फैसले जल्दबाजी में न लें। भाइयों का व्यवहार दुःखी कर सकता है। तनाव की अधिकता न हो, इस बात का खास ध्यान रखें।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
आज कोई बड़ा कार्य करने का मन बनेगा। किसी भी विपरीत परिस्थिति का समाधान पाने में आप सक्षम रहेंगे। आपके विचारों की विशेष महत्वता रहेगी। पारिवारिक मुसीबतों या परेशानियों से दूर हो जाने का वक्त आ गया है। आज आपकी कोई कीमती चीज गुम हो सकती है। सावधानी रखें। आज आप किसी शांत स्थान पर आत्म-चिन्तन करें।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
नई परियोजनाओं पर कार्य शुरू कर सकते हैं। आमदनी में मनोवांछित सुधार होने की संभावना है। व्यापार के सिलसिले में किसी यात्रा पर जा सकते हैं। दूसरों से सहायता की उम्मीद रखना व्यर्थ रहेगा। जीवन शैली को सकारात्मक बनाकर रखने से आपके व्यक्तित्व में भी निखार आएगा। ध्यान और मेडिटेशन को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
आज आपको अपने मित्रों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है। आपकी मुलाकात किसी पुराने दोस्त से होगी और आप उससे ढेर सारी बातें करेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ कुछ गलतफहमी घरेलू माहौल को कड़वा बना सकती है। आपकी सेहत बिगड़ सकती है इसलिए आपको अपनी सेहत के प्रति सावधान रहना होगा।
उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 24 May 2025 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।
नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।