राशिफल

राशिफल 29 जून 2021 : आज इन जातकों के जीवन में आएगी भगवान बजरंग बलि हनुमान के आशीर्वाद से खुशियों की बहार, लेकिन इनका होगा अनेक चुनौतियों से सामना

Rashifal 29 June 2021 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 29 June 2021

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज का दिन सामान्य रूप से व्यतीत होने वाला है। बाहर के खानपान से परहेज करें अन्यथा सेहत खराब हो सकती है। अनजान व्यक्ति पर अधिक विश्वास ना करे और ना ही उनकी बातों में आए क्योंकि आपको नुकसान हो सकता है। आपका धन जरूरी वस्तुओं पर खर्च होगा। पारिवारिक जीवन में आपसी तालमेल और सहयोग बना रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज का दिन बेहतर रहेगा। आमदनी के मार्ग हासिल हो सकते हैं। घर-परिवार का वातावरण खुशहाल रहेगा। प्रभावशाली जातकों की मदद से आप अपने करियर के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ेंगे। जो जातक काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे थे, उनको अच्छी कंपनी से बुलावा आ सकता है। आत्मशांति रहेगी। कोर्ट व कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

कार्यस्थल के दबाव व तनाव से आपको राहत मिलने और परिजनों के साथ बहुत अच्छा समय व्यतीत करने को मिल सकता है। अगर आप किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक्स व्यवसाय से जुड़े हैं तो यह समय आपके लिए बेहद फायदेमंद है। अविवाहित लोगों की लव लाइफ अच्छी हो सकती है। आपकी आय अच्छी होगी। अपने उच्च अधिकारियों से तथा अपने सहकर्मियों के साथ मधुर संबंध बनाए रखना आपके लिए फल दायक होगा।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

मार्केटिंग में कार्य करने वाले जातक आज अपने कार्य से खुश रहेंगे। धन का आगमन होगा। पेट सम्बंधित बीमारियों की शिकायत रहेगी। पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए अन्यथा हानि का सामना करना पड़ सकता है। किसी यात्रा पर जाने के योग नजर आ रहे हैं। यात्रा के दौरान गाड़ी चलाते समय सतर्क रहें। किसी सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। दूसरे के काम में दखल न दें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

Leo Astrologyजिस काम काम को करना चाहेंगे उसमें आपको सफलता मिलने के योग हैं। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। हर जगह आपकी प्रशंसा होगी। आप खुद को गर्व से भरा हुआ महसूस करेंगे। लाभ के कई अवसर हाथ लग सकते हैं। जो व्यक्ति इस समय प्रेम संबंधो में नहीं है उन्हें एक अच्छी खबर मिल सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आपका आत्मविश्वास अच्छा रहेगा। आकस्मिक यात्राएं लाभकारी हो सकती हैं। अतीत की बातें भूलेंगे तभी भविष्य पर नजर जमा पाएंगे। संतान के संबंध मे सुखद समाचार मिलेगा। बेवजह किसी के मामले में राय देने के कारण उसके गुस्से का शिकार होना पड़ सकता है। कोई कार्य पूरा न होने पर हताशा पैदा होगी। घर-बाहर सहयोग व प्रसन्नता में वृद्धि होगी।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

प्रॉपर्टी संबंधी कोई विवाद भी उठ सकता है। धैर्य बनाकर रखें, जल्दी ही हल निकलेगा। बाहर का खाना कुछ दिनों के लिए त्याग दें तथा भरपूर मात्रा में तरल पदार्थों का सेवन करें। ऐसा करने से आप अच्छे स्वास्थ्य का आनंद ले पाएंगे। किसी काम के प्रति आपकी कोशिशें सफल रहेगी। ससुराल पक्ष से बेहतर तालमेल बने रहेंगे। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज उधार लेन-देन से आपको बचना चाहिए। घर-परिवार में आप समय नहीं दे पाएंगे। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है। आप दूसरों के कामों में हस्तक्षेप मत कीजिए। आप अपनी योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करें। कोई भी निवेश करने से पहले सोच-विचार अवश्य क।रें। स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

दिन भर आप तीव्र सकारात्मकता महसूस करेंगे। अगर यात्रा जरूरी है तो वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। व्यापार अच्छा चलेगा। आप अपनी योजनाओं पर पुनः सोच-विचार कर सकते हैं। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। दूसरों की बातो में हस्तक्षेप करने से बचें क्योंकि इससे आपका नुकसान हो सकता है। आपको किसी काम में अपने पिता या पिता समान लोगों से पूरा सहयोग मिलेगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

बात प्रेम पक्ष की करे तो समय इसके लिए अनुकूल है परंतु मन आपका स्थिर नहीं रहेगा जिसके कारण जीवनसाथी के साथ विवाद कर सकते हैं। आज आपसे कोई उधार मांग सकता है। आज कोई नया निर्णय ना ले और वर्तमान में जो चल रहा है उसी पर ध्यान दें। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी में नोकझोंक हो सकती है। आज आपको अपनी संतान की इच्छाओं-भावनाओं का ध्यान रखना होगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

Aquarius Astrology

आप बड़े ही सरल स्वभाव के व्यक्तित्व वाले है इसलिए विरोधी आपका नुकसान कर सकते है। किसी नए प्रोजेक्ट को लेकर काम शुरू कर सकते है जो भविष्य में आपको मुनाफा देगा। पैसों से जुड़े कुछ काम आज रूक सकते हैं। कोई महिला आपकी तारीफ करके आपको बहकाने का प्रयास कर सकती है। भाग्य का साथ कम मिल पाएगा इसलिए आपको अपनी मेहनत पर ही पूरी तरह से निर्भर होना पड़ेगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आप भविष्य की ओर देखने के बजाय अपने अतीत की यादों में बने रहना ज्यादा पसंद करेंगे। इस समय घर परिवार में अच्छा माहौल हो सकता है। आज आप दूसरों के सामने अपनी बात अच्छे से रख पायेंगे। आज आप अपने अहंकार को नियंत्रण में ही रखें।  स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 29 June 2021 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : धन की कमी को दूर करने के लिए अपने शरीर के इस अंग पर बांधे काला धागा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button