राशिफल

राशिफल 29 अप्रैल 2022 : आज इन जातकों पर खास मेहरबान रहेंगी माँ संतोषी, लंबे समय से अधूरी मन की इच्छा होगी पूरी, दूर होंगे निराशा के बादल

Rashifal 29 April 2022 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 29 April 2022

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

दिन आपके लिए महत्वपूर्ण होने वाला है। आपके द्वारा लिए गए निर्णय के कारण कई कामों की दिशा बदल सकती है। किसी के बहकावे में न आएं और खुद को स्थिर रखकर निर्णय लेने की आवश्यकता होगी। अचानक किसी प्रकार के नुकसान होने की संभावना है और झूठे आरोप भी लग सकते हैं। किसी व्यक्ति के प्रति बढ़ता हुआ आकर्षण अपने पर अधिक हावी न होने दें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आप अपने जीवन साथी और परिवार के सदस्यों के साथ कुछ सुखद क्षणों का आनंद लेंगे। आपको भौतिक और भौतिक सुख मिलने की संभावना है। पारिवारिक मोर्चे पर हालात सामान्य रहेंगे। स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या आपको परेशान करने की संभावना है। मन बेचैन रह सकता है। हड्डी की पुरानी चोट के मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें। लोगों से व्यर्थ उलझने से बचें।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज का दिन मिश्र फलदायी है। बड़े व्यापारिक लेन-देन करते समय अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें। इस समय ज्यादा मेलजोल ना बढ़ाकर अपने काम से ही मतलब रखना उचित रहेगा। पार्टनर के प्रति किसी बात को लेकर शक बढ़ सकता है। अत्यधिक व्यस्तता की वजह से घर-परिवार के साथ अधिक समय व्यतीत नहीं कर पाएंगे। खानपान में अनियमितता से बचें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

सारे काम आपके योजना के अनुसार होंगे और दिए वक्त से पहले होने के कारण नई बातों पर ध्यान देना संभव होगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। अपने साथी के साथ कोई भी वादा करते समय सतर्क रहें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु वर्तमान वातावरण की वजह से लापरवाही करना उचित नहीं है। आप अपनी कोई बात दोस्तों से शेयर कर सकते हैं।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

मन में नकारात्मक विचारों के प्रभाव से बचें। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। आपके अंदर परोपकार एवं दान-पुण्य की भावना बढ़ने लगेगी। आज आपका अधिक समय धार्मिक अनुष्ठानों में व्यतीत होगा। पुराने रुके हुए कार्य थोड़ा खर्च करने से बन सकते हैं। परिवार जनों के साथ मनोरंजन तथा आमोद-प्रमोद में खुशनुमा समय व्यतीत होगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आपकी व्यवस्थित दिनचर्या और कार्यप्रणाली से अधिकतर काम समय पर पूरे होते जाएंगे। युवा वर्ग अपनी किसी कार्य में सफलता मिलने से राहत रहेगी। कुछ समय एकांत अथवा किसी धार्मिक स्थल पर व्यतीत करने से मानसिक सुकून रहेगा। संतान से शुभ समाचार मिलने के संकेत हैं। भूमि संपत्ति संबंधी विवाद चल रहा है, तो किसी की मध्यस्थता में हल करने का प्रयास करें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrology

आज के दिन शुभ समाचारों की प्रधानता बनी रहेगी और भाग्य का अच्छा साथ प्राप्त होगा। शिक्षा ग्रहण करने वालों बच्चों की पढ़ाई-लिखाई में रूचि बढ़ेगी। संतान की शिक्षा व कैरियर संबंधी कोई महत्वपूर्ण कार्य भी संपन्न हो सकता है। प्रेम संबंधों वाले जातकों को विवाह के लिए पारिवारिक स्वीकृति मिल सकती हैं। लकड़ी के फर्नीचर का काम करने वाले उठापटक में न पड़ें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

यी नौकरी के लिए प्रयासरत हैं तो इसमें आपको उम्मीद की किरण मिल सकती है। आपका जीवन साथी आपका सहयोग करेगा। आपमें से कुछ को वैवाहिक प्रस्ताव मिलने की संभावना है। दुसरो से आप सहयोग लेने के बारे में सोच सकते है। वाणी के द्वारा विवाद उत्पन्न हो सकता है। किसान वर्ग को फसल सम्बन्धी चिन्ता रह सकती है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज एक ही विचार और एक ही बात पर पूरा ध्यान देने की कोशिश करें। अपना काम निकलवाने में आप माहिर रहेंगे। कुछ मामलों में लोगों की मदद नहीं मिल पाएगी‌। कानूनी मामलों में सतर्क रहें। हर परिस्थिति में आप सामंजस्य बनाकर रखेंगे। सेहत को लेकर लापरवाही न करें‌। आप अपना पैसा किसी शुभ गतिविधि पर खर्च कर सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

काम के सिलसिले में ध्यान से चलने का समय है। आने वाले समय में आपको बहुत ज्यादा परिवर्तन देखने को मिलने वाले है। खर्चों की अधिकता बनी रहेगी। धार्मिक कार्यों की रूझान तरफ रहेगा। अगर आप नई जगह जाना चाहते है तो यह समय अनुकूल नहीं है। लोगों से सहयोग मिल सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। घर की छोटी-मोटी बातों को नजरअंदाज रखें। नौकरी में वरिष्ठजन आपका मार्गदर्शन करेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

मन में कोई न कोई आशंका बनी हुई रहेगी। आज आपको अपने बड़े हुए खर्चों से मुक्ति मिलेगी। किसी अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है जिससे मानसिक रूप से थोड़ा कष्ट होगा और आप थोड़ा व्यस्त रहेंगे। किसी रिशतेदार के घर अचानक जाना पड़ेगा। माता की ओर आर्थिक सहयोग मिलेगा। कार्य पूरी एकाग्रता से करें, आपके लिए लाभकारी होगा। धन के लेन-देन में लाभ प्राप्त करेंगे।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

आपको किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा, साथ ही दूसरे लोग आपके कामकाज से प्रभावित होंगे। किसी खास व्यक्ति से आपकी मुलाकात होने से आपके कार्यों की गति बढेगी। सामाजिक तौर पर विवेकशील रहेंगे। ऐसी संभावनाएं हैं कि आपको भूमि सौदों से अच्छा लाभ हो सकता है। संतान के विषय में शुभ समाचार मिलेंगे। आमदनी अच्छी रहेगी।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 29 April 2022 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : बहुत कम लोगों को आते है ये सपनें, अगर आपको आये तो समझ लेना बहुत जल्दी होने वाला है आपका भाग्य उदय

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button