राशिफल

राशिफल 28 अगस्त 2020 : आज इन राशियों को हो सकता है किसी पुराने निवेश में लाभ, जीवन में आएंगी नई खुशियां

Rashifal 28 August 2020 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 28 August 2020

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

जो लोग व्यापार करते हैं उनको व्यापार को लेकर चिंता होने से मानसिक दबाव रहेगा। रुके हुए कामों की शुरुआत हो सकती है। अनुचित बातों पर झगडा हो सकता है इसलिए अपने मित्रो से कुछ समय के लिए दुरी बनाकर रखे। किसी को पैसा उधार देने से बचें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

नौकरी पेशा व्यक्ति अपने काम के प्रति समर्पित रहें। विपरीत लिंग के किसी व्यक्ति से निकटता होने से जीवन में प्यार की बहार आ सकती है। ध्यान रहें आज कोई भी नई चीज लेना आपके लिए हितकारी नहीं होगा। व्यायाम और खानपान का अधिक ध्यान रखें।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

विरोधियों को निचा दिखाने में सफल रहेंगे। किसी बात को लेकर चिंता बनी हुई है। उसका जल्द ही हल मिलेगा। किसी महिला अधिकारी से सहयोग मिलेगा। ईश्वर की आराधना में मन लगाएं। स्वास्थ्य बिगड़ने की आशंका है, ख्याल रखें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आपकी राय आज दूसरों के लिए बहुत मायने रखने वाली है। लोग आपको देखेंगे और जवाब के लिए आपके पास आएंगे। छोटी-छोटी बातें मन को अशांत कर सकती हैं। स्वास्थ्य में ठंडी चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए ये स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती हैं।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आकस्मिक खर्च तनाव का कारण बन सकता है। माता-पिता किसी बात को लेकर आपसे नाराज हो सकते हैं। पारिवारिक दिन लगभग सामान्य रहेगा। कागजी कार्रवाई में देरी के कारण संपत्ति का मामला हल नहीं हो सकेगा। जो विद्यार्थी प्रतियोगिता की तैयारी कर रहें है उनके लिए समय अनुकूल है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrology

महत्वपूर्ण कार्यों में लापरवाही न बरतें। आज का दिन सावधानी से गुजारेंगे तो बेहतर रहेगा। अपने प्लान या राज की बात किसी से शेयर न करें। हमेशा कुछ नया करने की आदत आपको सफलता दिलाएगी। अपने स्वास्थ्य का खयाल रखें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज के दिन खर्चों में वृद्धि होने की आशंका है। आज आपको किसी अपने से ज्यादा उम्मीदें रहेंगी। ट्रांसपोट से संबंधित बिजनेस करने वालों को नुकसान हो सकता है। काम के बोझ और तनाव के कारण थोड़ी दिक्क्त महसूस हो सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आपको जीवन में नए परिवर्तन देखने को मिलेंगे। पिता की बातों को सुनें और सम्मान दें। नये रिश्ते को लेकर आपको जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। बेहतर रहेगा अगर आप ऐसे लोगों के साथ ज्यादा मेल जोल ना करें जिनके साथ आपकी बनती नहीं है। किसी खास सम्बन्धी का स्वास्थ्य चिंता का विषय हो सकता है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

किसी अनजान सख्श की दी गयी सलाह आपके काम आ सकती है। भाई-बहनों के साथ दिल की बात साझा करना चाहिए। शाम तक सभी काम अच्छे से निपट जायेंगे बेफिजूल की चिंता न करें। कोई पुराना रोग उभर सकता है इसके बारें में डॉ से सलाह जरूर करें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

Capricorn Astrology

आज के दिन मन आनंदित रहेगा और चल रही मानसिक चिंता में कुछ राहत मिलेगी। कोर्ट-कचहरी व सरकारी कार्यालयों में अटके काम पूर्ण होंगे। कार्यक्षेत्र में आज आपके सामने कई विकल्प आ सकते हैं। विरोधी और दुश्मन आपको परेशान कर सकते हैं लेकिन परेशान न हो आपका कुछ अहित नहीं कर पाएंगे।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

प्रेम संबंधों के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे। जीवनसाथी के साथ यदि कोई मन मुटाव चल रहा है तो आज उन्हें मना लें। कॉस्मेटिक के कारोबारी सोचे गए मुनाफे से लाभ कमा पाएंगे। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। आज किसी खट्टी चीज का सेवन न करें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज के दिन सामाजिक कार्यों की जिम्मेदारी निभाने में सफल रहेंगे जिससे मान-सम्मान में भी बढ़ोत्तरी होगी। अगर आप कोई काम करना चाहते है तो ज्यादा सोच-विचार में समय न गंवाए। युवाओं को अपने करियर पर ध्यान देना चाहिए। आर्थिक स्तिथि सामान्य रहेगी लेकिन आय के साधन कम हो सकते है। कोई भारी वस्तु न उठाए चोट लग सकती है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 28 August 2020 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : हथेली में है ऐसी रेखाएं, तो समझ जाइए आप बन सकते हैं करोड़पति

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button