राशिफल

राशिफल 25 अप्रैल 2022 : इन जातकों के लिए शुभ फलकारक रहेगा आज का सोमवार, भगवान शिव और माँ पार्वती की रहेगी असीम कृपा, लेकिन ये खा सकते है व्यापार में धोखा

Rashifal 25 April 2022 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 25 April 2022

Aaj Ka Rashifal

Astrology

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

दिन की शुरुआत सुखद रहेगी। आपके सभी सोचे काम शांति से निपट जाएंगे। आपका विनम्र स्वभाव लोगों में तारीफ का भी पात्र रहेगा। आध्यात्मिक क्षेत्र के प्रति आपका रुझान और अधिक बढ़ेगा। कुछ पुरानी बातों को भूलना होगा तो सब ठीक हो जाएगा। भाग्य के भरोसे न बैठे, कर्म करें। व्यापारिक लाभ होगा। जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाकर चलने की जरूरत है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज दोस्तों के साथ मौजमस्ती करने का दिन है। सामाजिक कार्यों में रुचि रहेगी। मान-सम्मान मिलेगा। नौकरी में प्रशंसा होगी। आलस की वजह से कुछ काम अधूरे छूट सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु गलत खानपान की वजह से गैस व पेट में एसिड बनने ऐसी दिक्कत महसूस करेंगे। अपने प्रेमी की तरफ आपका झुकाव अधिक रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

किसी भी ऐसे काम से बचें, जिसमें ज्यादा शारीरिक मेहनत की जरूरत हो। प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में चला आ रहा विवाद दूर होगा। आपका मनमौजी बर्ताव सेहत के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। इस बात में सावधानी बरतें कि आप किसके साथ आर्थिक लेन-देन कर रहे हैं। घर की किसी समस्या को लेकर गुस्सा करने की बजाए आपस में मिलकर उसका निवारण करें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आपने कोई नया काम शुरू किया है तो उसमें रुकावट आने की संभावना है। इसलिए उस काम से जुड़े फैसले एकाग्रता से लें। पारिवारिक व्यक्तियों की सलाह भी आपको उचित रास्ता दिखा सकती है। आपके प्रेम संबंध भी मजबूत होंगे। आप किसी भी मामले में भावुक न हों फालतू खर्च पर नियंत्रण रखें। लोगों के बहकावे में न आएं।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

धार्मिक कार्यो के प्रति आपकी रूचि भी बढ़ेगी। हो सके तो वक्त और पैसों को मनोरंजन की चीजों पर ज्यादा खर्च न करें। सामान्य तौर पर कारोबार चलता रहेगा। आप मन को शांत रखें और विवादों को हल करने की कोशिश करें। आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लग सकता है। दाम्पत्य में सुखद अवस्था रह सकती है। आलस से बचें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrology

आर्थिक रूप से समय अनुकूल है। आप का रुका हुआ पैसा काफी हद तक वापस मिल जाएगा। ऑफिस के भी अधिकतर काम सुचारू रूप से निपटने जाएंगे। किसी अनुभवी व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो आपका मित्र बन सकता है। आपकी सेहत में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा। तली-भुनी चीजें खाने से आपको बचना चाहिए। मानसिक उथल-पुथल परेशान कर सकती है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आपके फैसले सही साबित होंगे। भौतिक सुख सुविधाएं मिल सकती हैं। परिवार के साथ समय बिता पाएंगे। बिजनेस में कोई नया फैसला लेने से बचें। अपनी वाणी पर कंट्रोल रखें तो बेहतर रहेगा। भाई या बहन के साथ खुद की तुलना करने से बचें, वर्ना आप आहात हो सकते है। किसी अनुभवी व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो आपका मित्र बन सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

किसी नए कार्य के प्रारंभ के लिए आज का दिन शुभ है। आपसे कुछ लोग इम्प्रेस भी हो सकते हैं। उन पर आपका पॉजिटिव असर पड़ेगा। आप किसी करीबी को दिये उधार को वापस मांग सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा साथ दे सकता है। प्रेम के रिश्ते को मजबूत बनाने के लिये अपने संगी के प्रति ईमानदार बने रहें। गाय को हरा चारा डलवाएं।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

भावुकता में आकर कोई निर्णय गलत हो सकता है। किसी नजदीकी रिश्तेदार से मामूली सी बात पर कहासुनी होने की वजह से पारिवारिक संबंध खराब हो सकते हैं। कोई भी बाहरी व्यक्ति आपकी भावनाओं का गलत फायदा भी उठा सकता है। इस समय अत्यधिक सचेत रहने की आवश्यकता है। अत्यधिक भागदौड़ की वजह से थकान व सिर दर्द की समस्या बढ़ सकती है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आपके सामने कुछ नए अवसर आ सकते हैं। आप बहुत बातूनी मूड में हो सकते हैं। कार्यस्थल पर आपके कार्य की सराहना होगी, इससे आपको नई ऊर्जा मिलेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से बीमारियों के चलते आपको परहेज की जरूरत है। आर्थिक मामलों में भाग्य का साथ मिलेगा। अनाज के थोक कारोबारी अच्छा लाभ कमा सकते हैं। अविवाहितों को वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

काम काज का माहौल आपके पक्ष में रहेगा। आर्थिक मामलों मे व्यवसाय पर किसी प्रकार का निवेश करना भविष्य को सुरक्षित रखेगा। अपने प्रेम-प्रसंग के बारे में इधर-उधर ज्यादा बातें न करें। यह उन उम्दा दिनों में से एक दिन है जब कार्यक्षेत्र में आप अच्छा महसूस करेंगे। अपने परिवार को कम समय दे पाएंगे। निकट परिचय में धन सम्बन्धी गारंटी देने से बचें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

पैसों से संबंधित बनाई गई योजना आपकी अपेक्षा के अनुसार फल देती हुई नजर आएगी। बड़ी खरीदारी करते समय अपने बजट का ध्यान रखने की आवश्यकता होगी। आपको अपने खान-पान में थोड़ी सावधानी रखने की जरूरत है। जंक-फूड खाने से आपको बचना चाहिए। खाली वक्त में आज कुछ रचनात्मक कर सकते हैं। प्रेम जीवन में आप आनन्द का अनुभव करेंगे।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 25 April 2022 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : सपने में सांप दिखना शुभ होता है या अशुभ, जानिए क्या कहता है स्वप्न शास्त्र

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button