राशिफल

राशिफल 30 मई 2022 : आज भगवान शिव के आशीर्वाद से इन जातकों की खुलेगी किस्मत, मिलेगी ढेर सारी खुशियाँ लेकिन इनको करनी पड़ सकती है भागदौड़

Rashifal 30 May 2022 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 30 May 2022

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

कुछ अच्छी सूचनाएं मिलने का संकेत है। घर के बड़े सदस्यों का आशीर्वाद बना रहेगा। भाइयों का पूरा सहयोग मिलेगा। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। घर के कामों संबंधित पैसा अधिक खर्च हो सकता है। कमर दर्द दुःखी कर सकता है। जीवनसाथी के साथ आपकी अनबन हो सकती है। मिनरल वाटर सप्लायरों के लिए समय ठीक रह सकता है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं। कानूनी मामलों से दूर रहें। कुछ नजदीकी लोग ही आपके खिलाफ नकारात्मक वातावरण बनाएंगे। प्रेम प्रसंगों में किसी प्रकार की गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है। स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा। आपका रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। आपके व्यक्तित्व में निखार आयेगा। आप अपने छोटों से कुछ नई बातें सीखेंगे, जो आने वाले समय में आपको फायदा देगी।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

कोई नया काम शुरु करने में विलंब होगा। व्यवसाय को लेकर किसी तरह के नए कार्य की शुरुआत आपको नुकसान पहुंचा सकती है।धन संबंधी कुछ योजनाएं बनेंगी परन्तु पैसे के लेन देन में सावधानी बरतें। निकट के लोगों का व्यवहार सहयोगपूर्ण रह सकता है। घर-परिवार का वातावरण अच्छा रहेगा। मौसम परिवर्तन होने की वजह से स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

कोई खुशखबरी मिलने से आपका मन खुश रहेगा। आपको बातचीत के लहजे में सावधानी बरतने की जरूरत है। कागजी कामकाज के मामलों में सावधानी रखें। आज हड्डी सम्बंधित दर्द को लेकर परेशान होना पड़ सकता है। आर्थिक जरूरतों में भाई-बहन आपकी सहायता को आगे आएंगे। आर्थिक मामलों में भी नुकसान होने से मन दुखी हो सकता है। आपको अपने घर-परिवार के अपने जनों का विरोध झेलना पड़ सकता है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपके खर्चे नियंत्रण में रहेंगे। रोजगार क्षेत्र के कड़ी मेहनत के लिए पुरस्कृत किया जाएगा। नौकरी में आय वृद्धि होगी। आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे। बुजुर्ग वर्ग और मित्रों की तरफ से आपको कुछ लाभ होगा। किसी नए रिश्ते की शुरुआत के लिए आज का दिन अच्छा नहीं हैं। जीवन में बढ़ती हुई भागदौड़ का असर आपकी सेहत पर न हो, इस बात का ध्यान रहें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आप किसी महत्वपूर्ण फैसले को लेने में दुविधा महसूस कर सकते हैं। कामकाज और पारिवारिक जिम्मेदारियों में बेहतर तालमेल बना रहेगा। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। मित्रों तथा संबंधियों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा। आय बढ़ेगी। वर्तमान परिस्थिति का आनंद उठाने की कोशिश करें। बुटीक चलाने वालों के लिए अधिक अनुकूलता रह सकती है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrology

आप अपने आत्म विश्वास व सकारात्मक सोच से अपने आस-पास के लोगों को प्रभावित करेंगे। विद्यार्थी बेकार की गतिविधियों में समय नष्ट ना करके अपने अध्ययन पर ध्यान दें। सीमेंट कारोबारी अच्छा लाभ कमा सकते हैं। किसी काम में अनुमान से ज्यादा ही मेहनत लग सकती है। भाई- बंधुओं का व्यवहार सहयोगपूर्ण रहेगा। अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए आपको कई अवसर मिलेंगे। बेहतर स्वास्थ्य पाने के लिए आज आप योग शुरू कर सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

दूसरों की कही बातों से विचलित न हों। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। दफ्तर में माहौल शांत रहेगा। आप अपने विरोधियों की हरकतों पर थोड़ा नजर रखें। मित्रों व रिश्तेदारों का सहयोग प्राप्त होगा। मानसिक शान्ति तो रहेगी, परन्तु खर्चों की अधिकता से चिन्तित रहेंगे। आज आपको मेहनत का रिटर्न मिलेगा। साझेदारी की ठेकेदारी में सम्भल कर रहने की आवश्यकता है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

नौकरी बदलना चाहते है तो यह समय आपके लिए अनुकूल है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करेंगे। सेहत के बारे में लापरवाही भारी पड़ सकती है। काम करते समय किसी भी तरह की जल्दबाजी व लापरवाही न करें। आज अपनी वाणी पर संयम रखने की आवश्यकता है। आज किसी भी प्रकार का जोखिम भरा निवेश न करें। इस राशि की महिलाओं के लिए दिन ठीक-ठाक रहने वाला है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आपको कोई भी फैसला सोच-समझकर लेना चाहिए। किसी भी कानूनी फेर में न पड़ें। वाणी पर संयम रखें। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। घर में अतिथियों का आगमन होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कुछ मान हानि के योग भी बन रहे हैं, अतः किसी भी क्षेत्र में निर्णय लेने से पहले अपनी पूरी प्लानिंग अवश्य कर लें। अविवाहित जातकों को विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

परिवार के साथ किसी बात को लेकर बहस ना करें। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। आज रिश्तेदारी की कोई पुरानी समस्या सुलझ सकती है। अपने अंदर कुछ आत्म विश्वास की कमीं महसूस करेंगे। कोई बड़ा कार्य तथा लंबे प्रवास का मन बनेगा। कुछ जरूरी कामों में घर के बड़े लोगों की सलाह फायदेमंद साबित हो सकती है। आध्यात्म की तरफ रुझान रहेगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

आज आपके उत्साह में वृद्धि होगी। परिवार और संतानों के मामले में आज आपको आनंद और संतोष की भावना का अनुभव होगा। दिनचर्या में कुछ परिवर्तन लाने के लिए अपनी रुचि पूर्ण कार्यों में भी समय व्यतीत करें। परिवार में चल रहे तनाव को बाहरी लोगों से शेयर ना करें। आपस में ही बैठकर मामला सुलझा ले तो उचित रहेगा। फर्नीचर निर्माता अधिक अनुकूलता अनुभव कर सकते हैं।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 30 May 2022 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : जानिए आपके पूर्वज किस तरह से देते है संकेत की वे आप पर प्रसन्न है या नाराज, जिसे जानना है बहुत जरूरी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button